-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Demand For Mini Swimming Pools Has Increased Available On Footpaths At Cheap Prices Crowds Are Gathering
Nagpur News: लोग ढूंढ रहे गर्मी से निजात दिलाने के पैंतरे, बढ़ी मिनी स्विमिंग पूल की डिमांड, फुटपाथ पर लग रही लोगों की भीड़
- Written By: आंचल लोखंडे
गर्मी के मौसम में वाटर पार्क में लोगों की संख्या भी बढ़ी है। मगर शहर के छोटे बच्चों के लिए फुटपाथ की दुकानों व शोरूम में मिलने वाला मिनी स्विमिंग पूल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

लोग ढुंढ रहे गर्मी से निजात दिलाने के पैतरे। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: ऑरेंज सिटी में आसमान से मानो आग बरस रही है और प्रचंड गर्मी के चलते तापमान भी 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में गर्मी से बचाव के लिए सिटी के लोग कई प्रकार के जतन कर रहे हैं। वहीं कई युवा गर्मी से बचने के लिए वाटर पार्क का रुख कर रहे हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि गर्मी के मौसम में वाटर पार्क में लोगों की संख्या भी बढ़ी है। मगर शहर के छोटे बच्चों के लिए फुटपाथ की दुकानों व शोरूम में मिलने वाला मिनी स्विमिंग पूल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
गर्मी शुरू होते ही हर वर्ष फुटपाथों पर अस्थाई दुकानें सज जाती हैं। बड़े शोरूम के मुकाबले इन अस्थाई दुकानों पर मिलने वाले मिनी स्विमिंग पूल की बात की जाए तो यह काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इनमें 1 वर्ष के छोटे बच्चों से लेकर युवा वर्ग तक के लोगों के लिए मिनी स्विमिंग पूल टब मिलते हैं, जिसकी कीमत करीब 200 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक जाती है।
3 माह तक होता है व्यापार
फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले राहुल कुमार के अनुसार, हम यहां करीब 4-5 वर्षों से दुकान लगा रहे हैं। मिनी स्विमिंग पूल सहित कई तरह के आइटम बेचे जाते हैं। लोगों को यह काफी पसंद भी आता है, जिससे हमारा रोजगार अच्छा चलता है। छोटे से लेकर बड़े मिनी स्विमिंग पूल टब की भी अच्छी डिमांड होती है। लोग छतों के ऊपर रखकर इसका मजा लेते हैं। इन स्विमिंग पूल टब में 1 वर्ष के छोटे बच्चे से लेकर युवा वर्ग के लोग आराम से बैठ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
नियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
ब्रिकी में हुई बढ़ोतरी
इनकी कीमत बड़े-बड़े शोरूम के मुकाबले काफी कम है। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए एयर डॉल्फिन टॉय और मिनी हाउस मच्छरदानी भी है, जिसकी कीमत करीब 950 रुपये से शुरू है। वे बताते हैं कि यहां पर हम बाहर से आकर दुकान लगाते हैं, जो कि हमारा आय का साधन है।
यहां पर बड़ी दुकानों पर मिलने वाले पूल से कम कीमत पर मिनी स्विमिंग पूल लोगों को मिल जाते हैं। इसे आसानी से घर पर रखा जा सकता है। यह अस्थाई दुकान गर्मियों के समय 3 महीने लगती है। पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों का आना बढ़ गया है। इसके कारण इनके ब्रिकी में भी बढ़ोतरी हुई है।
Nagpur demand for mini swimming pools has increased available on footpaths at cheap prices crowds are gathering
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: ‘नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भाजपा के भीतर नाराजगी..’, कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने किया बड़ा दावा
Jul 08, 2026 | 04:40 PMलोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
Jul 08, 2026 | 04:37 PMनागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
Jul 08, 2026 | 04:32 PMGondia News: सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने किया औचक निरीक्षण
Jul 08, 2026 | 04:31 PMUP चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने शुरू किया ‘मिशन-50’, हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ने की तैयारी
Jul 08, 2026 | 04:29 PMपुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 08, 2026 | 04:22 PMबारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
Jul 08, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













