-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Cleaning Staff Absent Notice Inspection
नागपुर: 60 सफाई कर्मचारी गैरहाजिर, हाजिरी जांच में फंसे 3 अधिकारी, कारण बताओ नोटिस जारी
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में औचक निरीक्षण में 60 से अधिक सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले, 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी। अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी।

नागपुर न्यूज
Nagpur News: सफाई कर्मचारियों की गैर हाजिरी भले ही महानगरपालिका के इतिहास में नई बात न हो लेकिन इनकी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए पहले जीपीएस घड़ी और बाद में अब फेस रीडिंग हाजिरी का सॉफ्टवेयर तैयार किया गया किंतु सफाई कर्मचारियों की काम से गैर हाजिर रहने की ‘दिमाग की सफाई’ का आलम यह है कि विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी गैर हाजिर रहने का सिलसिला जारी है।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत ने आसीनगर जोन में आने वाले हाजिरी स्टैंड पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर सभी को चौंका दिया। यहां पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों की हाजिरी देखने पर लगभग 60 कर्मचारी नदारद पाए गए जिसके लिए पंत ने आनन-फानन में स्वच्छता निरीक्षक सहित 3 अधिकारी और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।
काम की नहीं कर रहे थे देखरेख
आसीनगर जोन में किए गए औचक निरीक्षण के बाद काम में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है। कार्य में कोताही बरतने के आरोप में एक स्वच्छता निरीक्षक और 2 स्वच्छता जमादारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। शहर में स्वच्छता कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अतिरिक्त आयुक्त पंत ने आसीनगर जोन के प्रभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न हाजिरी स्थलों का दौरा कर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान यह सामने आया कि बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी गैर हाजिर थे और स्वच्छता निरीक्षक व जमादार सही तरीके से काम की देखरेख नहीं कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
नागपुर इतवारी में मनपा का बड़ा एक्शन! दलबल के साथ पहुंचा प्रवर्तन दस्ता, दुकानदारों में हड़कंप
नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
निरीक्षण के दौरान पाई गईं अनियमितताएं
- स्वच्छता निरीक्षक प्रफुल्ल रंगारी के अधिकार क्षेत्र वाले हाजिरी स्थल पर 30 सफाई कामगार गैर हाजिर पाए गए।
- स्वच्छता जमादार अनुप समुद्रे के अधिकार क्षेत्र वाले हाजिरी स्थल पर 26 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
- स्वच्छता जमादार मनोज मलिक के नियंत्रण वाले हाजिरी स्थल पर 4 सफाई कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के गैर हाजिर पाए गए।
यह भी पढ़ें – कुआं सफाई के दावे को हाई कोर्ट ने नकारा, मनपा से भ्रष्ट ठेकेदारों की मांगी लिस्ट, अब चलेगा हथौड़ा!
कार्रवाई के निर्देश
कर्मचारियों को यह सूचना दी गई थी कि उन्हें पहले भी काम की देखरेख उचित तरीके से करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस में इन तीनों कर्मचारियों को अगले 24 घंटों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। यदि 24 घंटे में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो महाराष्ट्र नागरिक सेवा नियम (अनुशासन एवं अपील) 1979 के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Nagpur cleaning staff absent notice inspection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
Jul 24, 2026 | 05:02 PMइंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














