- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Chandrashekhar Bawankule Election Postponed Criticism
ऐन वक्त पर चुनाव रद्द करना समझ से परे, मंत्री बावनकुले ने चुनाव आयोग पर जताई नाराज़गी
Chandrashekhar Bawankule Statement: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने निकाय चुनाव 48 घंटे पहले स्थगित होने पर चुनाव आयोग पर कड़ी नाराजगी जताई। महायुति और कांग्रेस पर भी बयान दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

ऐन वक्त पर चुनाव रद्द करना समझ से परे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Political News: नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनावों की वोटिंग से ठीक 48 घंटे पूर्व अचानक कुछ सीटों पर अध्यक्षों और सदस्यों के चुनाव स्थगित करने के फैसले पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नाराज़गी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले ऐसा निर्णय लेना समझ से परे है। किन नियमों के तहत यह निर्णय लिया गया, इसका अध्ययन करना होगा।
उन्होंने कहा, “यदि 23 नवंबर को ही इस मामले पर विचार हो जाता तो इतनी भागदौड़ नहीं होती। मतदान के ठीक एक दिन पहले ऐसे चौंकाने वाले निर्णय लेना उचित नहीं है।”
वे नागपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मित्रता पूर्ण मुकाबला, मतभेद नहीं
महा यूति में मतभेदों को खारिज करते हुए बावनकुले ने कहा कि कुछ स्थानों पर मैत्रीपूर्ण लड़ाई हो रही है। “भले ही हम एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हों, फिर भी हमारे बीच मतभेद नहीं है। समन्वय के साथ महायुति कायम रहेगी। 2 दिसंबर के बाद सभी मतभेद खत्म हो जाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
बीजेपी के आंतरिक सर्वे पर बोलते हुए बावनकुले ने कहा कि “हमें पूरा विश्वास है कि जैसे विधानसभा चुनाव में 3 करोड़ 18 लाख वोटों के साथ सरकार बनी, वैसे ही निकाय चुनाव में भी हम दो-तिहाई बहुमत से विजयी होंगे।”
LIVE |📍कोराडी | पत्रकारांशी संवाद (01-12-2025) https://t.co/oEDeEMH69B — Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) December 1, 2025
पटोले फैला रहे फेक नैरेटिव
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले द्वारा लगाए गए ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बावनकुले ने कहा:
“हम ऐसी किसी चीज में शामिल नहीं हैं। पटोले केवल 200 वोटों से जीते हैं, इसलिए वे हताश हैं। उनके साकोली विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ कर जा चुके हैं।”
ये भी पढ़े: मैं टकला हो गया हूं फिर भी…अजित पवार ने भरी सभा बोली ऐसी बात कि ठहाके लगाने लगी जनता
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज सिकुड़ता हुआ दल बन गई है और उसके कई पदाधिकारी व नगरसेवक भाजपा के संपर्क में हैं। “निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में और बड़ी खाई पैदा होगी। इसी डर से नाना पटोले ‘कांग्रेस बचाओ अभियान’ के नाम पर फेक नैरेटिव फैला रहे हैं।”
Nagpur chandrashekhar bawankule election postponed criticism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हिजबुल्लाह: लेबनान में ईरान का सबसे शक्तिशाली प्रॉक्सी और उसकी खूनी जंग की पूरी कहानी
Mar 03, 2026 | 10:14 AMGold-Silver Price: होली पर कारोबार बंद, लेकिन सोने-चांदी की कीमतों की उड़ान जारी, 3.5 लाख जा सकता है सिल्वर
Mar 03, 2026 | 10:06 AMअमेरिका की तेल कूटनीति: सद्दाम और गद्दाफी के बाद क्या अब ईरान के तेल भंडार पर है नजर?
Mar 03, 2026 | 09:54 AMहोली के त्यौहार पर मौसम की मार! दिल्ली से झारखंड तक गर्मी से बढ़ेंगी मुश्किलों, 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
Mar 03, 2026 | 09:47 AMखाड़ी देशों में तेल संकट: ईरान के हमलों से सऊदी-कतर में उत्पादन ठप, आसमान छू रही कीमतें
Mar 03, 2026 | 09:33 AMजिंदा रहना है तो तुरंत निकलो, ईरानी हमले से अमेरिका में डर का माहौल, नागरिकों से खाड़ी देश छोड़ने के लिए कहा
Mar 03, 2026 | 09:32 AMमुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
Mar 03, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













