-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Musk Tweeted Praises Of Nagpurs Prashant Mishra Click2clouds Ai Technology Became Center Of Discussion
Nagpur News: मस्क ने ट्वीट कर की नागपुर के प्रशांत मिश्रा की तारीफ, Click2Cloud की AI तकनीक बनी चर्चा का केंद्र
- Written By: आंचल लोखंडे
नागपुर के प्रशांत मिश्रा पर एलन मस्क का ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें तकनीक कंपनी Click2Cloud द्वारा विकसित एआई तकनीक पर प्रशंसा मिली है।

Click2Cloud की AI तकनीक बनी चर्चा का केंद्र। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर के प्रशांत मिश्रा पर एलन मस्क का ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें तकनीक कंपनी Click2Cloud द्वारा विकसित एआई तकनीक पर प्रशंसा मिली है। इस संदर्भ में, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें महाराष्ट्र के बारामती के एक गन्ना किसान द्वारा एआई उपयोग की जानकारी प्रस्तुत की गई है।
नडेला ने उल्लेख किया है कि “एग्रीकल्चर में एआई के प्रभाव का एक शानदार उदाहरण” है। उन्होंने छोटे खेतों की पैदावार बढ़ाने में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और बताया कि कैसे यह तकनीक किसानों को उनकी फसल उत्पादन में मदद कर सकती है। नडेला ने किसानों की चुनौतियों, जैसे कीटों, सूखे, और बीमारियों के कारण कर्ज और आत्महत्या की घटनाओं का भी जिक्र किया।
एआई की मदद से खेती में सुधार का नया उदाहरण
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे AI ने महाराष्ट्र के बत्तीस शिराला के एक छोटे किसान को न केवल फसल की पैदावार बढ़ाने में मदद की, बल्कि रासायनिक उपयोग को कम करने और पानी की खपत को अनुकूलित करने की क्षमताएं भी प्रदान की। उन्होंने एग्रीकल्चर क्षेत्र में एआई के प्रभाव को “अभूतपूर्व” बताया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तकनीक के सहारे कैसे स्थानीय किसान अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
बुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
नागपुर HC की सख्त टिप्पणी: अंतरिम राहत मिलने के बाद लापरवाही मंजूर नहीं; याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना
नडेला ने क्या कहा?
वीडियो में नडेला ने कहा कि एक उदाहरण जिसे मैं उजागर करना चाहता था। यह कहानी उस किसान की है जो बारामती को-ऑपरेटिव का हिस्सा रहे छोटे किसानों में से एक है। आप इस पावरफुल टेक्नोलॉजी को अपना सकते हैं और इसका प्रभाव भी देख सकते हैं। एक छोटे जमीन मालिक अपनी जमीन की उपज में सुधार करने में सक्षम है। साथ ही केमिकल्स की कमी, पानी के इस्तेमाल में सुधार और आखिर में उपज के बारे में उन्होंने जो आंकड़े साझा किए, वे अभूतपूर्व थे। नडेला वीडियो में बताते नजर आते हैं कि ड्रोन और उपग्रहों से प्राप्त भू-स्थानिक डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे किसानों को उनकी अपनी भाषा में मदद मिल सकती है।
A fantastic example of AI’s impact on agriculture. pic.twitter.com/nY9o8hHmKJ — Satya Nadella (@satyanadella) February 24, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
AI सब कुछ बेहतर बना देगा: मस्क
वहीं, नडेला के इस वीडियो को टेक अरबपति एलन मस्क ने भी अपने एक्स हैंडल से दोबारा शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एलन मस्क ने वीडियो को शेयर कर लिखा, AI सब कुछ बेहतर बना देगा।
2022 में माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू की थी पहल
बता दें कि 2022 में, माइक्रोसॉफ्ट ने कृषि विकास ट्रस्ट के साथ साझेदारी में बारामती में एक एग्री-टेक प्रोजेक्ट शुरू की थी। यह पहल किसानों को स्वस्थ और टिकाऊ फसल प्राप्त करने में मदद करने के लिए AI टूल्स के लाभ के बारे में बताती है। इसके अतिरिक्त, माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के साथ सहयोग का उद्देश्य एग्रीकल्चर क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के लिए AI, सैटेलाइट इमेजिंग और अन्य तकनीकों से जोड़ना है।
बड़ी गलती का गूगल ने उठाया फायदा
सत्य नडेला ने यूट्यूबर द्वारकेश पटेल के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट किया है। इसमें सत्य नडेला ने सर्च इंजन मार्केट में कंपनी के पिछड़ने और गूगल के एकाधिकार को लेकर बड़ी बात कही। सत्या नडेला ने इसे एक बड़ा सबक बताते हुए कहा, हम (माइक्रोसॉफ्ट) वेब पर सबसे बड़ा बिजनेस मॉडल बनने से चूक गए, क्योंकि हम सभी ने यह मान लिया था कि वेब केवल डिस्ट्रिब्यूशन के लिए है। सत्य नडेला ने माना कि माइक्रोसॉफ्ट की इस बड़ी गलती का गूगल ने फायदा उठाया और दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया।
Musk tweeted praises of nagpurs prashant mishra click2clouds ai technology became center of discussion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














