-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mumbai Cm Devendra Fadnavis Informed Government Is Considering Conducting Mpsc Exams In Marathi Language
Mumbai News: MPSC की परीक्षाएँ मराठी भाषा में आयोजित करने पर सरकार विचाराधीन, CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी
- Written By: आंचल लोखंडे
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में जानकारी दी कि महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ मराठी में कराने की राज्य सरकार की योजना है।

MPSC की परीक्षाएँ मराठी भाषा में। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में जानकारी दी कि महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ मराठी में कराने की राज्य सरकार की योजना है। विधान परिषद में सदस्य मिलिंद नार्वेकर ने एमपीएससी परीक्षाओं को मराठी में आयोजित करने को लेकर प्रश्न उठाया था।
इसका उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अभी तक अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) और कृषि से संबंधित तकनीकी पदों की परीक्षाएँ मराठी में नहीं होतीं, क्योंकि इन विषयों की पुस्तकें मराठी में उपलब्ध नहीं थीं। लेकिन अब मराठी भाषा में इंजीनियरिंग शिक्षा की अनुमति मिल गई है, जिससे इन विषयों की पाठ्यपुस्तकें मराठी में उपलब्ध होंगी। इसी के अनुरूप, राज्य सरकार ने इंजीनियरिंग परीक्षाओं के पाठ्यक्रम को मराठी में विकसित करने और आगे चलकर सभी तकनीकी पदों की प्रतियोगी परीक्षाएँ मराठी में आयोजित करने की योजना बनाई है।
अधिक ब्याज देने वाली योजनाओं के लालच में न फंसे
तो वही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में राज्य की जनता से अधिक ब्याज देने वाली योजनाओं के लालच में न फंसने की अपील की। सदस्य शशिकांत शिंदे द्वारा टोरेस घोटाले को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि 99% अधिक ब्याज देने वाली योजनाएँ धोखाधड़ी होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति अत्यधिक ब्याज नहीं दे सकता।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आर्थिक खुफिया इकाई स्थापित
बैंक के ब्याज दर से 2-4% अधिक ब्याज दिया जा सकता है, लेकिन उससे ज्यादा या बहुत अधिक ब्याज देना संभव नहीं है। इसलिए, जनता को ऐसी योजनाओं के जाल में नहीं फंसना चाहिए और इनमें निवेश करने से बचना चाहिए। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने भी प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि राज्य में निवेश और वित्तीय लेन-देन की निगरानी के लिए एक आर्थिक खुफिया इकाई (Economic Intelligence Unit) स्थापित की जा रही है। साथ ही, टोरेस घोटाले में ठगे गए निवेशकों के पैसे वापस दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Mumbai cm devendra fadnavis informed government is considering conducting mpsc exams in marathi language
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













