-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mohan Bhagwat In Nagpur Said Society Has Tested And Accepted Rss Volunteers
RSS प्रमुख मोहन भागवन ने बताया संघ दर्शन, कहा- 1 घंटा आत्म-विकास और 23 घंटे समाज के कल्याण के लिए लगाएं
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि इतनी लंबी यात्रा के कारण समाज ने संघ के स्वयंसेवकों को देखा, परखा और स्वीकार किया है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत (सोर्स: एएनआई)
नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि इतनी लंबी यात्रा के कारण समाज ने संघ के स्वयंसेवकों को देखा, परखा और स्वीकार किया है। नागपुर में आरएसएस की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तारित भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि “लंबी यात्रा के कारण समाज ने संघ के स्वयंसेवकों को देखा, परखा और स्वीकार किया है। परिणामस्वरूप, अनुकूल स्थिति बनी, बाधाएं भी दूर हुईं और स्वयंसेवक आगे बढ़ रहे हैं।”
मोहन भागवत ने कहा कि “संघ के दर्शन में हम कहते हैं कि 1 घंटा आत्म-विकास पर लगाएं और 23 घंटे उस विकास का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करें। यही हमारा दृष्टिकोण है और हमारे सभी प्रयास इसी सिद्धांत से प्रेरित हैं।” उन्होंने आगे कहा कि स्वयंसेवक अपने लिए कुछ नहीं मांगते, वे सिर्फ निस्वार्थ रूप से सेवा करते रहते हैं, इस लंबी यात्रा के कारण देश ने संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को देखा है।
पीएम ने रखी माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर भवन की आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तारित भवन की आधारशिला रखी। माधव नेत्रालय एक नेत्र संस्थान और अनुसंधान केंद्र है, जिसका उद्देश्य करुणा, सटीकता और नवीनता के साथ विश्व स्तरीय तृतीयक नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखने के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने न केवल मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी कर दी है, बल्कि देश में चालू एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की संख्या भी तीन गुनी कर दी है। साथ ही, मेडिकल सीटों की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करके समुदाय की सेवा करना है कि लोगों को योग्य डॉक्टर उपलब्ध हों।
आयुष्मान भारत योजना से गरीब और मध्यम वर्ग को मिला लाभ
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन योजनाओं के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मुफ्त इलाज और सस्ती दवाएं मिल रही हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत के कारण करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सेवा मिल रही है। हजारों जन औषधि केंद्र गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। 1000 से अधिक डायलिसिस केंद्र हैं जो मुफ्त डायलिसिस उपचार प्रदान करते हैं। इन सभी के कारण लोगों के हजारों-करोड़ों रुपये की बचत हुई है।
Mohan bhagwat in nagpur said society has tested and accepted rss volunteers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMBadrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Jul 15, 2026 | 06:46 PMAkola News: अकोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार आदेश
Jul 15, 2026 | 06:38 PMविश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Jul 15, 2026 | 06:37 PM‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM













