-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Melghat Child Malnutrition 21 Pregnancies Case Maharashtra
36 वर्षीय महिला हुई 21 बार गर्भवती, मेलघाट कुपोषण पर चर्चा में वस्तुस्थिति उजागर
- Written By: आंचल लोखंडे
Child Mortality Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद में मेलघाट कुपोषण पर उठी गर्म चर्चा के दौरान यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि एक 36 वर्षीय महिला 21 बार गर्भवती हुई।

36 वर्षीय महिला हुई 21 बार गर्भवती (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Melghat Malnutrition: विधान परिषद में विपक्ष की सदस्य उमा खापरे, प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड आदि ने राज्य के दुर्गम मेलघाट क्षेत्र में बीते पाँच महीनों में शून्य से छह महीने के 65 बच्चों की कुपोषण से हुई मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने भी इस प्रकरण में सरकार की कड़ी आलोचना की है और संबंधित विभागों के प्रधान सचिवों को तलब किया है। यह मुद्दा ‘आधे घंटे की चर्चा’ के दौरान उठाया गया। दरेकर ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में 14 वर्षीय बच्ची की शादी की घटना सामने आई और उसका बच्चा कुपोषण का शिकार हुआ।
राज्यमंत्री मेघना बोर्डेकर ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं की मौत का कारण केवल कुपोषण नहीं बल्कि कई अन्य कारण भी हैं। मेलघाट आदिवासी क्षेत्र में अंधविश्वास बड़ी समस्या है, जहाँ यह मामला सामने आया कि एक 36 वर्षीय महिला 21 बार गर्भवती रही। उन्होंने दुर्गम इलाकों में जागरूकता अभियान की आवश्यकता बताई। बोर्डेकर ने बताया कि कुल 78 बच्चों की मृत्यु हुई, जिसमें से 49 मेलघाट और 29 अन्य क्षेत्रों के हैं। इन मौतों का कारण केवल कुपोषण नहीं, बल्कि बेहद कम वजन जैसे कई अन्य स्वास्थ्य कारण भी रहे।
करोड़ों खर्च, फिर भी प्रशासन उदासीन
सदस्यों ने कहा कि मेलघाट सहित राज्य के अन्य हिस्सों में कुपोषण, मातृ एवं बाल मृत्यु, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और बुनियादी सुविधाओं की दयनीय स्थिति चिंताजनक है। उनका आरोप था कि सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के कारण कोई ठोस सुधार नहीं हो रहा। मेलघाट के अस्पतालों, प्रसूति केंद्रों और शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब बताई गई।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए मिलने वाले अनुदान में भी भ्रष्टाचार होता है, और आश्रमशाला के छात्रों को उचित भोजन की जगह कच्चा चावल दिया जाता है। अभी भी मेलघाट में बाल मृत्यु, मातृ मृत्यु और गर्भस्थ शिशु मृत्यु की घटनाएँ जारी हैं। कई बार समितियाँ बनीं, रिपोर्टें आईं, लेकिन उनकी सिफ़ारिशों का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हुआ। गर्भवती महिलाओं को प्रति लाभार्थी मात्र 45 रुपये का आहार दिया जाता है, जिसे बढ़ाने की माँग की गई।
3 विभागों की संयुक्त समिति बनेगी : तटकरे
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने सदन में घोषणा की कि आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण और बाल मृत्यु रोकने के लिए महिला एवं बाल कल्याण, स्वास्थ्य तथा आदिवासी विकास-इन तीनों विभागों की संयुक्त समन्वय समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि “कुपोषण से एक भी बालक की मृत्यु न हो”, इसके लिए सरकार प्राथमिकता के साथ काम कर रही है।
ये भी पढ़े: Nagpur News: छत्रपतिनगर की सड़कों की दुर्दशा, दुर्गंध का साम्राज्य, नागरिकों में रोष
उन्होंने बताया कि राज्य में तीव्र कुपोषित बच्चों की संख्या 2019–20 के 246 से घटकर 2025–26 में 97 रह गई है। 2024 में तीव्र कुपोषित बच्चों का प्रतिशत 0.79 था, जो 2025 में घटकर 0.41 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री के 100 दिन के कार्यक्रम में भी कुपोषण-मुक्ति को विशेष प्राथमिकता दी गई है। राज्यमंत्री बोर्डेकर ने बताया कि 42,602 गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाल मृत्यु के लिए केवल कुपोषण ही नहीं, बल्कि कई अन्य चिकित्सीय कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
Melghat child malnutrition 21 pregnancies case maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
Jul 24, 2026 | 02:06 PMमार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
Jul 24, 2026 | 02:04 PMAgra: वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा; होटल में डील करते तस्कर गिरफ्तार, 10 तेंदुओं की खाल बरामद
Jul 24, 2026 | 02:03 PMपुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Jul 24, 2026 | 01:55 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
Jul 24, 2026 | 01:55 PMयूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
Jul 24, 2026 | 01:54 PMBhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













