केरल चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं 3 सीटें

AAP List: आम आदमी पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहली सूची में 22 उम्मीदवार घोषित किए। इस लिस्ट में डॉक्टर, वकील और कार्यकर्ता शामिल हैं।
AAP Releases First List for Kerala Elections, Announces 22 Candidates; Had Won 3 Seats in Local Body Polls
अरविंद केजरीवाल (Image- Social Media)
Updated on

Kerala Assembly Elections: केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्य में संगठन को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं। निकाय चुनावों में अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी अब केरल की सत्ता की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

इससे पहले ज्ञानेश कुमार, जो भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, उन्होंने कहा था कि केरल में होने वाला विधानसभा चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के लिए एक नया मानक स्थापित कर सकता है। उन्होंने राज्य की चुनावी तैयारियों और राजनीतिक दलों के सहयोग पर भरोसा भी जताया।

AAP उम्मीदवारों की पहली सूची

पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों में कई डॉक्टर, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं-

  • डॉ. सेलीन फिलिप (महिला, सामान्य) – कोट्टायम
  • डॉ. अल्फोंसा मैथ्यू (महिला, सामान्य) – कोझिकोड नॉर्थ
  • प्रकृति एन वी (अन्य, आरक्षित ST) – सुल्तान बथेरी
  • एडवोकेट बेसिल जॉन – थोडुपुझा
  • विनु के – नेमम (तिरुवनंतपुरम)
  • डॉ. शाजु के.वाई. – इरिंजालाकुडा (त्रिशूर)
  • जिथिन सदानंदन – वडक्कनचेरी (त्रिशूर)
  • पौली फ्रांसिस गुरुवायूर – गुरुवायूर (त्रिशूर)
  • जयकृष्णन पी.एन. – पुडुक्काड (त्रिशूर)
  • विल्सन कल्लेन – चालाकुडी (त्रिशूर)
  • डॉ. के.एम. फ्रांसिस रॉय – कोडुंगलल्लूर (त्रिशूर)
  • रफीक सी.ए. – कलपेट्टा (वायनाड)
  • मुस्तफा पी.के. – कोयलंडी (कोझिकोड)
  • एडवोकेट पी.पी.ए. सेजीर – मंजेरी (मलप्पुरम)
  • अबूबकर के.पी. – मलप्पुरम
  • अब्दुल अजीज कदलुंडी – वल्लिक्कुन्नु (मलप्पुरम)
  • उदयन सुकुमारन – पलक्कड़
  • हकीकीहाथ हमीद – अलुवा (एर्नाकुलम)
  • शम्सु टी.के. – कलामास्सेरी (एर्नाकुलम)
  • जोसे जॉर्ज – थ्रिप्पुनिथुरा (एर्नाकुलम)
  • मामाचन डी – कोट्टारक्कारा (कोल्लम)
  • मनोज एस.पी. – कोवलम (तिरुवनंतपुरम)

निकाय चुनाव में मिली थीं 3 सीटें

हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। खास बात यह रही कि इन तीनों सीटों पर पार्टी की महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इस सफलता को केरल में पार्टी के बढ़ते प्रभाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची मुख्य रूप से सामान्य श्रेणी के प्रत्याशियों पर केंद्रित है। इनमें डॉक्टर, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता जैसे विभिन्न पेशों से जुड़े लोग शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि स्थानीय निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद अब राज्य में संगठन को और मजबूत करने का मौका मिला है।

चुनाव आयोग की खास तैयारी

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बताया है कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी, जिससे वे घर से ही मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग का मानना है कि इन व्यवस्थाओं से मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सहभागी बनेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com