-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Weather Update Imd Rain Alert Mumbai Pune Nagpur Vidarbha 27 June
महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम: इन 15 जिलों में बारिश और तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में उमस भरी गर्मी के बाद मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने 27 जून को मुंबई, पुणे और नागपुर सहित कई हिस्सों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी (सोर्स: AI)
Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में दो दिन की हल्की बारिश के बाद मौसम फिर बदलने वाला है। मुंबई, नागपुर समेत कई इलाकों में बारिश थमने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई थी, लेकिन अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 जून के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।
कोंकण इलाके में भारी बारिश की चेतावनी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और समुद्र तट से सटे ठाणे, रायगड, रत्नागिरी, जिले में 27 जून को बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली कड़कड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान तटीय इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मध्य महाराष्ट्र में बारिश का येलाे अलर्ट जारी
सह्याद्रि की पहाड़ियों और घाटों से घिरे पश्चिम महाराष्ट्र में भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है। पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर के लिए शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, नांदेड़, लातूर, और धाराशिव में भी शनिवार को बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तर महाराष्ट्र के नासिक और अहिल्यानगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर
पुणे में पानी के टैंकरों के लिए जल्द लागू होगी SOP; रेट बोर्ड और जीपीएस अनिवार्य, वानवडी में बनेंगे 3 नए पुल
गड़चिरोली नगर परिषद के पास 15 साल पुराना एक्सपायर्ड एनिमल वाहन, मृत पशु उठाने में हो रही भारी दिक्कत
पुणे: नसरापुर में मासूम से दरिंदगी और हत्या मामले में भीमराव कांबले दोषी करार, 15 दिनों में दायर हुई थी चार्जश
Thunderstorm accompanied with lightning, gusty winds 40-50 kmph, Light to Moderate rain very likely to occur at isolated places in the districts of North konkan , Madhya Maharashtra.
तपशीलवार जिल्हानिहाय हवामान अंदाज व चेतावणीसाठी कृपया.https://t.co/jw7yrf9chD भेट घ्या. pic.twitter.com/KrLbRXVUij — Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) June 26, 2026
कैसा रहेगा का विदर्भ का मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक विदर्भ के नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, वर्धा, यवतमाल में शनिवार को बिजली और 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना। IMD ने इन जिलों में 27 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को आंधी-तूफान के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:- Mumbai Rain Alert: मुंबई में 1 जुलाई से होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल
अकोला और अमरावती में बारिश लंबा इंतजार
जहां एक तरफ पूरा राज्य भीगने के लिए तैयार है, वहीं विदर्भ के कुछ जिलों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस सीजन में भीषण गर्मी की मार झेल चुके अकोला, अमरावती और बुलढाणा में फिलहाल सूखे जैसे हालात बने रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश के आसार बेहद कम हैं। इन जिलों में मानसूनी बौछारों के लिए 29 जून के बाद ही स्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद है।
Maharashtra weather update imd rain alert mumbai pune nagpur vidarbha 27 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर
Jun 26, 2026 | 05:39 PMऋषिकेश घाट पर 3 घंटे में कमाए 2,350 रुपये! तिलक लगाने के ‘एक्सपेरिमेंट’ का वीडियो वायरल
Jun 26, 2026 | 05:38 PMपुणे में पानी के टैंकरों के लिए जल्द लागू होगी SOP; रेट बोर्ड और जीपीएस अनिवार्य, वानवडी में बनेंगे 3 नए पुल
Jun 26, 2026 | 05:35 PM‘वेलकम टू द जंगल’ देखकर झूम उठे दर्शक, किसी ने कहा पैसा वसूल एंटरटेनर, तो किसी ने बताया पुरानी वेलकम बेहतर
Jun 26, 2026 | 05:34 PMचंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
Jun 26, 2026 | 05:33 PMकृषक कल्याण वर्ष में MP को सिंचाई का बड़ा तोहफा, 6 लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पानी; सरकार ने कर ली तैयारी
Jun 26, 2026 | 05:31 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
Jun 26, 2026 | 05:29 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM












