Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र बजट: 73 सिंचाई परियोजनाओं को 6151 करोड़ रुपए, जानें विदर्भ के किस जिले को क्या मिला?

Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र सरकार ने 73 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 6151 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट से विदर्भ की तकदीर बदलेगी। जानिए किस जिले को क्या मिला।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 10, 2026 | 11:17 AM

वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vidarbha Irrigation Budget 2026: विदर्भ के लिए ‘गेम चेंजर’ मानी जा रही वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ों परियोजना सहित सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 6151 करोड़ रुपये निधि मंजूर की है। इस राशि से क्षेत्र की कुल 73 सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

जल संपदा विभाग ने लगभग 6300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव महाराष्ट्र सरकार को भेजा था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 4 दिन पहले प्रस्तुत किए गए राज्य के बजट में इस प्रस्ताव के अनुसार निधि उपलब्ध कराई है। इसमें करीब 5500 करोड़ रुपये परियोजनाओं के निर्माण कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जबकि लगभग 600 करोड़ रुपये बाढ़ नियंत्रण, लाभक्षेत्र विकास, विस्तार और सुधार कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

लंबित परियोजनाओं को मिलेगी गति

सरकार के इस निर्णय से विदर्भ की अधिकांश लंबित सिंचाई परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पश्चिम विदर्भ में पानी की कमी दूर करने के लिए वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी और यह क्षेत्र के लिए ‘गेम चेंजर’ सिद्ध होगी।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर: WCL की एकोना खदान में दिनदहाड़े कोयला चोरी, CCTV में कैद हुई करतूत, 5 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

नासिक में कर्जमाफी की घोषणा से नासिक के किसान असमंजस में, 2 लाख तक कर्जमाफी; लेकिन शर्तों से बढ़ी चिंता

वसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव

CBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने

इस परियोजना को विधानसभा सत्र के पहले ही राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल चुकी है। बजट में इसकी अनुमानित लागत 95,000 करोड़ रुपये बताई गई है। फिलहाल सर्वेक्षण, डिजाइन और वन भूमि से संबंधित प्रक्रियाओं के लिए 240 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा निम्न पेढ़ी, निम्न वर्धा और बेंबला परियोजनाओं के लिए भी लगभग 50-50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

नागपुर विभाग में मिली निधि

परियोजना निधि
गोसीखुर्द 1340 करोड़ रुपये
वैनगंगा-नलगंगा 240 करोड़ रुपये
धापेवाड़ा चरण-2 100 करोड़ रुपये
दिंडोरा बैराज 100 करोड़ रुपये
भेंडारा 100 करोड़ रुपये
कन्हान (कोची बैराज) 120 करोड़ रुपये

अमरावती विभाग में मिली निधि

परियोजना निधि (करोड़ रुपये में)
जीगांव 1250 करोड़ रुपये
निम्न पैनगंगा 255 करोड़ रुपये
ऊर्ध्व वर्धा 75 करोड़ रुपये
वर्धा बैराज 75 करोड़ रुपये
निम्न पेढ़ी 51 करोड़ रुपये
पूर्णा बैराज 70 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें:- लाडकी बहिन योजना: 1 करोड़ 5 लाख महिलाएं होंगी अपात्र! जानें फडणवीस सरकार ने क्यों घटाया बजट

गोसीखुर्द को चाहिए 5500 करोड़

पूर्व विदर्भ की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना की कुल लागत लगभग 25900 करोड़ रुपये है। वर्तमान में इसे पूरा करने के लिए करीब 5500 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इस वर्ष के बजट में इसके लिए 1340 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अब तक इस परियोजना पर लगभग 19100 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

– नवभारत लाइव के लिए नागपुर से नितिन तोटेवार की रिपोर्ट

Maharashtra budget vidarbha irrigation fund rs 6151 crore for 73 irrigation projects

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 11:17 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Budget
  • Maharashtra Legislative Assembly Session
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.