Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, भंडारा के 6 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज

Family Planning Surgery: भंडारा जिले के लाखांदुर तहसील में परिवार नियोजन शस्त्रक्रिया के बाद एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने 6 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 09, 2026 | 09:04 PM

Married Woman Death (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Woman Death Case:  डेढ़ वर्ष पूर्व परिवार नियोजन के तहत डाक्टरों के लापरवाही में दोषाक्त शस्त्रक्रिया एवं दवाई इलाज के कारण विवाहिता के मृत्यु का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने दोषी डाक्टरों पर अपराधिक कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की नागपुर के विभागीय स्वास्थ समिति ने जांच कर परिवार नियोजन के शस्त्रक्रिया में डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप कर मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंपी थी।

इस रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय लाखांदुर पुलिस ने भंडारा के साईं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सर्जन श्रीकांत गिरीपुंजे,जिला अस्पताल के स्वास्थ अधिकारी पी के जांभूलकर, चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी स्थित आस्था क्रिटिकल केयर एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सर्जन अपूर्वा सिंघ, पंकज लड़के, तहसील के सरांडी बू. के प्रायमरी स्वास्थ केंद्र के ठेका स्वास्थ अधिकारी खुशाल भोयर व स्थानीय लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ रोशनी राऊत सहित 6 डाक्टरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विवाहिता की मौत मामले में डॉक्टरों पर कार्रवाई

डेढ़ वर्ष बाद FIR घटना पिछले वर्ष 18 जनवरी 2025 को तहसील के विरली बू. गांव में घटी थी। इस घटना में स्थानीय विरली बू निवासी मेघा आकाश बनारसे 23 नामक विवाहिता की मृत्यु हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की पीडिता पिछले डेढ़ वर्ष पूर्व नवंबर 2024 में परिवार नियोजन के तहत शस्त्रक्रिया के लिए तहसील के सरांडी बू. के प्रायमरी स्वास्थ केंद्र में भर्ती की गई थी। इस दौरान स्थानीय डाक्टरों ने शस्त्रक्रिया भी की थी। किंतु शस्त्रक्रिया हुए कुछ दिन नहीं बीतते की पीड़िता को शस्त्रक्रिया की परेशानी होने पर परिजनों उपरोक्त विभिन्न अस्पतालों के डाक्टरों से दवाई इलाज किया था।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन

अमरावती में पुलिसकर्मी ही निकला गुटखा तस्कर, विभाग में मचा हड़कंप, लाखों का माल जब्त

विधान परिषद चुनाव मामला: बाजोरिया की एसएलपी वापस, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया हस्तक्षेप

मुंबई में मध्य रेल के अस्पताल में SICU शुरू, उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

दोषी पाए गए 6 डॉक्टरों पर एफआईआर

पीड़िता की पिछले वर्ष 18 जनवरी को इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी। नागपुर के विभागीय स्वास्थ समिति ने सौंपी रिपोर्ट इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने घटना के 6 डाक्टरों के दोषाक्त शस्त्रक्रिया एवं दवाई इलाज सहित लापरवाही के कारण पीड़िता के मृत्यु का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़े: अकोला में ऑपरेशन प्रहार का असर, 2 दिन में 4 देशी कट्टे जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से दखल लेते हुए दोषी डाक्टरों पर अपराधिक कार्रवाई के लिए स्वास्थ प्रशासन से जांच एवं रिपोर्ट की मांग की थी। नागपुर के विभागीय स्वास्थ समिति ने जांच कर रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंप दी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय लाखांदुर पुलिस ने घटना के 6 डाक्टरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार शिरीष भालेराव ने शुरू कर दी है।

Bhandara family planning surgery death case six doctors fir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 08:43 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Medical Hospital
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.