World Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
Poha Popularity In India: पोहा, हर भारतीय घर में बनया जाने वाला एक लोकप्रिय, टेस्टी और सेहत से भरपूर नाश्ता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बनाने में भी बेहद आसान है। यही वजह है कि हर साल 7 जून को World Poha Day मनाया जाता है।
- Written By: रीता राय सागर
उसल पोहा- इंदौरी पोहे में तड़के और गार्निशिंग का मुख्य काम है। इसमें राई, जीरा, सौंफ, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज का तड़का लगाया जाता है। अंत में इसे गार्निश करने के लिए अनार के बीज, कुरकुरे सेव नुक्ति, मूंगफली, जीरावन और ताजा धनिया पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। तैयार है मीठा, मसालेदार, तीखा और स्वादिष्ट इंदौरी पोहा।
तरी पोहा- तरी पोहा को नागपुरी पोहा भी कहा जाता है। यह पोहा और काले चने से बनी मसालेदार करी का मिश्रण होता है। यह बेहद तीखा होता है, जिसे खाते ही कान से धुंआ निकल आए। इस पोहे में सारा मजा तरी का है, जो बहुत चटपटा होता है और पोहे का जायका दोगुना कर देता है।
Bengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
कांदा पोहा- महाराष्ट्र के हर घर में फेमस कांदा पोहा को बनाने के लिए इसमें पानी में धुले गए नरम पोहे में हल्की सी नमक चीनी मिलाकर रख देते हैं। फिर कढ़ाई में तेल गर्म राई, जीरा, चुटकी भर हींग और बारीक कटे प्याज को भूनकर उसमें पोहा, फ्राइड कुरकुरी मूंगफली मिलाकर पकाते हैं और फिर नींबू, हरा धनिया और नारियल कद्दूकस करके परोसते हैं।
दडपे पोहा- महाराष्ट्र और गुजरात में खाए जाने वाले दडपे पोहा को पतले पोहे से बनाया जाता है, जिसे सोक करने की जरूरत नहीं होती है। प्याज, टमाटर, हरा धनिया और मिर्च को बारीक काटकर पोहे में मिलाएं। अब एक कढ़ाई में गर्म तेल में राई, जीरा, हरी मिर्च, हींग, हल्दी डालकर तड़का डालें। ऊपर से नींबू का रस, शक्कर और नमक मिलाएं। यह पोहा क्रिस्पी खाया जाता है।
बटाटा पोहा- बटाटा पोहा बनाने के लिए सादे पोहे में राई, कड़ी पता, हरी मिर्च, प्याज के साथ आलू भी मिलाया जाता है। आलू से यह पोहा और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। जिन लोगों को आलू का स्वाद भाता है, उसे यह बहुत ज्यादा पसंद आता है।
वांगी पोहा- वांगी पोहा यानी बैंगन पोहा से बनने वाला यह पोहा महाराष्ट्र की एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट डिश है। यह सामान्य पोहे से थोड़ी अलग होती है, जिसमें छोटे बैंगन और मसालों का तड़का लगाकर बनाया जाता है।
बंगाली चिरेर पोहा- बंगाली में बनने वाला चिरेर पोलाओ पोहा अन्य सभी तरीके के पोहे से अलग है। इसे पुलाव की तरह बनाया जाता है, जिसमें ढेर सारी सब्जियां, सूखे मेवे होते हैं और यह स्वाद में हल्का मीठा होता है। इसमें आलु भाजा या अंडे भी फ्राई करके मिलाया जाता है।
अवलक्की पोहा- कर्नटाक में बनाए जाने वाले अवलक्की पोहे को दो तरीके से बनाया जाता है- ककड़ी अवलक्की (खीरे से बनने वाला पोहा) और खारा अवलक्की (मसालेदार पोहा)। इसे पेपर पोहा से बनाया जाता है, जिसमें कई मसालों के साथ सफेद तिल और इमली भी डाला जाता है।
