पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
Maha Arogya Shibir: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के महा आरोग्य शिविर में कहा कि पैसों की कमी से अब किसी गरीब की सर्जरी नहीं रुकेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
महा आरोग्य शिविर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur Health Camp: नागपुर में आयोजित ‘महा आरोग्य शिविर’ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पैसों की कमी के कारण अब किसी भी गरीब की सर्जरी या इलाज नहीं रुकेगा। राज्य सरकार ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त फंड का इंतजाम किया है। यह विशाल स्वास्थ्य शिविर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए एक बड़े वरदान के रूप में सामने आया है।
हजारों मरीजों ने ‘महा आरोग्य शिविर’ का फायदा उठाया
नागपुर में आयोजित ‘महा आरोग्य शिविर’ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पैसों की कमी के कारण अब किसी भी गरीब की सर्जरी या इलाज नहीं रुकेगा। राज्य सरकार ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त फंड का इंतजाम किया है। यह विशाल स्वास्थ्य शिविर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए एक बड़े वरदान के रूप में सामने आया है।
महाआरोग्य शिबिरातून आरोग्यसेवा शेवटच्या घटकापर्यंत पोहोचविण्याचा संकल्प मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांनी नागपूर येथे मुख्यमंत्री सहाय्यता निधी व धर्मादाय रुग्णालय मदत कक्ष, नागपूर यांच्या समन्वयाने आयोजित महाआरोग्य शिबिरास प्रमुख उपस्थिती… pic.twitter.com/4wm4KWMToj — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
मेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
Gondia News: गोंदिया में स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश, शिक्षा विभाग चला रहा विशेष सर्वे अभियान
सरकार की योजनाएं
धनवटे नेशनल कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। राज्य सरकार की महात्मा फुले जन आरोग्य योजना में अब कई अन्य गंभीर बीमारियों को भी जोड़ दिया गया है। पिछले डेढ़ साल में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की तरफ से 57 हजार मरीजों को 452 करोड़ रुपये दिए गए हैं। योजना की 5 लाख रुपये की सीमा से बाहर की बीमारियों के लिए अब 9 लाख से 35 लाख रुपये तक की मदद दी जा रही है।
ये भी पढ़े: ग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
मुफ्त सर्जरी और स्वास्थ्य सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुन और बोल न पाने वाले बच्चों के लिए मुफ्त कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी शुरू की गई है ताकि अगली पीढ़ी में कोई मूक-बधिर न रहे। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कैंसर की महंगी दवाओं और इंजेक्शन का खर्च कम करने का सुझाव दिया। इस शिविर में 15 से 22 जुलाई तक 31 हजार मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 4500 मरीजों की मुफ्त सर्जरी की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों मोबाइल क्लिनिक, एंबुलेंस और दिव्यांगों को व्हीलचेयर का वितरण भी किया गया। हजारों मरीजों ने इस महा शिविर में मुफ्त जांच और दवाओं का लाभ उठाया।
