- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Lover Couple Commits Suicide By Jumping In Front Of Train
ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. एक ही इलाके में साथ बड़े हुए युवक और किशोरी को एक-दूसरे से प्यार हो गया. छिप-छिपकर दोनों मिलते थे. फोन पर बातचीत भी होती थी लेकिन कुछ दिन पहले किशोरी की मां को शक हो गया. घर में प्रेम संबंधों की भनक लगते ही दोनों घबरा गए. उन्हें पता था कि माता-पिता रिश्ते को नहीं अपनाने वाले. इसीलिए दोनों घर से भाग निकले. दोनों के एक साथ गायब होने से परिसर में तरह-तरह की चर्चा होने लगी. उम्र केवल 18 और 16 वर्ष थी. ऐसे में सही निर्णय नहीं ले पा रहे थे.
घर वाले तो साथ रहने नहीं देंगे, यह सोचकर दोनों ने साथ मर जाने का निर्णय लिया. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर तेज रफ्तार ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. अब दोनों के परिजन गहरे सदमे में हैं. पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों में जयभीम चौक, ओल्ड कामठी रोड निवासी आदित्य लक्ष्मीनारायण कुरील (18) और 16 वर्षीय सोनाली ( नाम बदला हुआ) का समावेश है. सोनाली 10वीं कक्षा में पढ़ती थी जबकि आदित्य कैटरिंग सर्विस में काम करता था.
3 वर्ष से थी दोनों की दोस्ती
पिछले 3 वर्षों से दोनों में गहरी दोस्ती थी. मित्रता प्रेम संबंधों में बदल गई. रात के समय सोनाली फोन पर आदित्य से बात करती थी. काफी समय तक फोन पर रहने के कारण परिजनों को सोनाली पर संदेह हुआ. पूछताछ में दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी सामने आई. परिजनों को लगा कि डांट फटकार से काम चल जाएगा लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के साथ वैवाहिक जीवन के सपने देख लिए थे. कम उम्र होने के कारण ऐसा नहीं कर सकते थे.
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू कैदी से मुस्लिम जेलर को हुआ प्यार, हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी की रस्में, बजरंग दल ने किया कन्यादान
नागपुर में नौकरानी ने रचा ठगी का जाल, पेंशन चेक चोरी कर बड़ा फ्रॉड, वृद्ध दंपति से 7 लाख की धोखाधड़ी
नागपुर हत्या केस: कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल के चलते 17 वर्षीय किशोर की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में
नागपुर: 250 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सट्टेबाज को मदद करना पड़ा भारी, इंपेक्टर समेत 9 लोग निलंबित
बुधवार की रात दोनों अपने घर से भाग निकले. सोनाली की मां ने पुलिस से शिकायत की और आदित्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया. शुक्रवार की रात 10 बजे के दौरान दोनों मोटरसाइकिल क्र. एम.एच.40-डी.2678 पर कन्हान नदी के पुल के पास पहुंचे. गाड़ी पार्क करके अहमबाद रूट पर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गए.
मरते दम तक नहीं छोड़ा हाथ
ट्रेन के लोको पायलट ने भी दोनों को देखकर हॉर्न बजाया था लेकिन तब तक देर हो गई थी. रेलवे के गैंगमैन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. न्यू कामठी पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल के पास ही आदित्य की मोटरसाइकिल पड़ी थी. थाने में पहले से ही दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज थी. इसीलिए पहचान करने में ज्यादा देर नहीं लगी.
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डीसीपी मनीष कलवानिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने ट्रेन के लोको पायलट से भी संपर्क किया. उसने बताया कि हॉर्न बजाने के बावजूद दोनों एक-दूसरे का हाथ थाम कर ट्रेन के सामने आ गए. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी.
Lover couple commits suicide by jumping in front of train
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mandsaur News: गर्लफ्रेंड के साथ रंग-रेलियां मना रहे थे डॉक्टर साहब, पत्नी ने दबोचा; खूब पीटा- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 03:51 PM13 जेट्स ढेर, 11 एयरफील्ड हुए ध्वस्त; ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का बड़ा खुलासा, जानें पाक ने कैसे टेके थे घुटने
May 07, 2026 | 03:48 PMसोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 22 पुलिसकर्मियों की रिहाई के खिलाफ याचिका खारिज
May 07, 2026 | 03:42 PMGadchiroli Ganja Farming : धानोरा में गांजे की खेती का पर्दाफाश; 27 लाख का माल जब्त, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
May 07, 2026 | 03:39 PMPithoragarh Viral Video: पहाड़ी सड़क पर भिड़े दो हिमालयन भालू, कार सवार ने रिकॉर्ड किया रोमांचक नजारा
May 07, 2026 | 03:28 PMसिंहस्थ 2028 का मेगा प्लान, भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग; महानिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद
May 07, 2026 | 03:24 PMNasrapur Case: 65 वर्षीय आरोपी की पुलिस कस्टडी 12 मई तक बढ़ी, कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी
May 07, 2026 | 03:20 PMवीडियो गैलरी

चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM














