- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Lock Down Digital Payment At Petrol Pumps From May 10 Decision Of Vidarbha Petroleum Dealers Association
Nagpur News: 10 मई से पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट का ताला, विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का निर्णय
पंप संचालकों को अब साइबर अपराधियों की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके विरोध में विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (वीपीडीए) ने डिजिटल भुगतान के जरिए पेट्रोल और डीजल की बिक्री 10 मई से बंद करने का ऐलान किया है
- Written By: आंचल लोखंडे

10 मई से पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट का ताला (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: पंप संचालकों को अब साइबर अपराधियों की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके विरोध में विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (वीपीडीए) ने डिजिटल भुगतान के जरिए पेट्रोल और डीजल की बिक्री 10 मई से बंद करने का ऐलान किया है। अब से, केवल नगद भुगतान पर ही पेट्रोल और डीजल बेचे जाएंगे।
वीपीडीए के इस अनूठे विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे पर आकर्षित करना है। पंप संचालकों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी गलती के साइबर अपराधियों के किए गए अपराधों की सजा भुगतनी पड़ रही है।
सिर्फ नगद में मिलेगा पेट्रोल-डीजल
कैमिट के अध्यक्ष डॉ. दीपेन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बैंक से उन्हें प्राप्त ई-मेल में कहा गया था कि उनके बैंक खाते सील कर दिए गए हैं। यह घटना नागपुर के 5 से अधिक पंप ऑपरेटरों के साथ घटित हुई, जो बैंक खातों को खोलने के लिए बैंकों के पास गए थे। इन पंप संचालकों पर आरोप था कि साइबर अपराधियों ने उनके खातों से पैसे चुराए और उसी पैसे से पंप पर पेट्रोल-डीजल खरीदा। नागपुर जिले में 500 से अधिक व्यापारियों के खाते साइबर अपराधियों के कारण सील कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर बनेगा बीमारियों से लड़ने का अभेद्य किला: NCDC की नई बिल्डिंग का काम तेज, अब पुणे-बेंगलुरु के चक्कर खत्म
25 साल से फाइलों में दफन नागपुर का ‘बचत गट मॉल’, सरकारें बदले पर नहीं बदली किस्मत, ZP की जमीन पर अब भी सन्नाटा
नागपुर मनपा में ‘नारी शक्ति’ का उदय! भाजपा का बड़ा दांव, पहली बार सभी समितियों की कमान संभालेंगी महिलाएं
‘नवभारत’ लेकर आया मानकापुर स्पोर्ट्स हब का पूरा मास्टर प्लान, देखें खेलों की नई नगरी की पहली झलक
साइबर अपराध
वीपीडीए के उपाध्यक्ष मुस्तफा हसनजी ने बताया कि यह स्थिति बेहद निराशाजनक है, क्योंकि चोरी कोई और कर रहा है और सजा पंप संचालकों को मिल रही है। साइबर अपराधी बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करते हैं और यह राशि कई खातों में घूमती रहती है। अंत में यही पैसे पंप पर पेट्रोल और डीजल खरीदने में इस्तेमाल होते हैं, जिसके कारण बैंक खाते सील हो जाते हैं।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पंप संचालकों के खाते भी सील
उन्हें बताया गया है कि 26 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक ने उनके पंप का खाता सील कर दिया और बैंकों से लेन-देन ठप हो गया। इसके बाद, बैंकों ने कई दस्तावेज मांगे, जिनकी पंप संचालकों ने आपूर्ति की, लेकिन फिर भी खाता नहीं खोला गया। सवाल यह उठता है कि इसमें पंप संचालकों की गलती क्या है? नागपुर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे वाडी, कामठी रोड, पाचगांव और अन्य स्थानों के पंप संचालकों के खाते भी सील कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उनकी मदद की अपील
इस मामले को लेकर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उनकी मदद की अपील की है और सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीपीडीए के अध्यक्ष गौरव जयसवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव जीतेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरजीत भसीन, अभिजीत भगत, हरजीत बग्गा, अनिरुद्ध देशमुख, चंदू तिड़के, शेखर जोशी, रवि जवादे, कुणाल निश्चल, साहिल गिरडकर, नरेंद्र सालपेकर भी उपस्थित थे।
Lock down digital payment at petrol pumps from may 10 decision of vidarbha petroleum dealers association
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इज्जत की कीमत 20 रुपए! यूपी की इन दो कहानियों ने दहला दिया देश, अपनों की दरिंदगी ने छीना बचपन
Feb 25, 2026 | 02:32 PMअजित पवार मौत मामला: मरीन ड्राइव थाने में रोहित पवार-मिटकरी का हंगामा, FIR की मांग पर पुलिस से भिड़े विधायक
Feb 25, 2026 | 02:28 PMहार्बर लाइन पर एसी लोकल से बिगड़ा टाइम टेबल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Feb 25, 2026 | 02:27 PMहोलिका दहन में गलती से भी आम, पीपल और इन पेड़ों की लकड़ियां न जलाएं, वरना बर्बादी पक्की!
Feb 25, 2026 | 02:18 PMब्रिटेन चुनाव में पीएम मोदी की फोटो पर घमासान, ग्रीन पार्टी के वीडियो ने बढ़ाया तनाव
Feb 25, 2026 | 02:16 PMपुणे में नदी किनारे अवैध डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, 8 वाहन और जेसीबी जब्त
Feb 25, 2026 | 02:16 PMजालना में खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई तेज, मनपा ने दोबारा सर्वे के दिए आदेश; नियोजित विकास पर जोर
Feb 25, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














