- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Like Malik Deshmukh I Can Also Be Implicated Sushma Andhare
मलिक, देशमुख की तरह मुझे भी फंसाया जा सकता है: सुषमा अंधारे ने जताई आशंका
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. ललित पाटिल ड्रग्स मामले में मंत्री शंभुराजे देसाई व दादा भुसे की नार्कों टेस्ट कराने की मांग करने वाली शिवसेना यूबीटी की उपनेता सुषमा अंधारे ने आशंका जताई है कि उन्हें भी नवाब मलिक, अनिल देशमुख, संजय राऊत के समान ही हिरासत में लेने का प्रयास किया जा सकता है. दरअसल, नार्को टेस्ट की मांग पर मंत्री देसाई ने कहा है कि ‘अंधारे माफी मांगें नहीं तो…’. इसके साथ ही डीसीएम व गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी कहा है कि ड्रग्स पर बोलने वालों का मुंह बंद हो जाएगा. अंधारे ने दोनों के वक्तव्यों को लेकर सवाल किया है कि मुझे धमकी क्यों दे रहे हैं. वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं.
उन्होंने कहा कि जांच की चेतावनी दी जा रही है. चाहे किसी भी एजेंसी से जांच करवा लो, मैं शिक्षिका रही हूं, मेरे पास कुछ नहीं मिलेगा. हां, पुणे को उड़ता पंजाब नहीं बनने दूंगी. इस दौरान वे भावुक भी हो उठीं. उन्होंने कहा कि जब मैं एयरपोर्ट पर थी तो मेरे भाई के साथ दुर्घटना हुई. उनका एक बेटा भी है. उनकी आंखें नम हो गईं लेकिन खुद को संभालते हुए उन्होंने कहा कि जांच करना है तो ड्रग्स माफिया की करो, मुझे धमकी क्यों दे रहे हो.
न डरूंगी, न ही शब्द वापस लूंगी
अंधारे ने कहा कि ड्रग्स मामले पर तो विविध दलों के नेता बोल चुके हैं. विधानसभा व विधान परिषद में यह विषय रखा गया है. मैंने कहा तो देसाई ने ‘नहीं तो….’, शब्द का इस्तेमाल किया. इसका अर्थ क्या है. अंधारे ने कहा कि किडनी रैकेट प्रकरण में मुख्य आरोपी रहे अजय चावरे को अंग प्रत्यारोपण समिति का सदस्य बना दिया गया. पुणे के उत्पादन शुल्क अधीक्षक चरण सिंह राजपूत की बोगस जाति प्रमाणपत्र की जांच तक नहीं करवाई गई जबकि उनके खिलाफ कई शिकायतें हैं. उन्होंने कहा कि मैं किसी धमकी से नहीं डरूंगी और न ही कोई शब्द वापस लूंगी.
सम्बंधित ख़बरें
महाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल; 15 लाख का ऑफर?
नागपुर विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस शांत, बीजेपी ‘वेट एंड वॉच’ मोड में; निर्विरोध चुनाव की चर्चा तेज
नागपुर चिंतन परिषद में बडोले की चेतावनी, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से रहें सावधान; सामाजिक एकता पर जोर
नागपुर फडणवीस का गढ़ नहीं
एक सवाल के जवाब में अंधारे ने कहा कि नागपुर कोई फडणवीस या बीजेपी का गढ़ नहीं है. नागपुर को मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी गढ़ नहीं मानती. नागपुर दीक्षाभूमि का केन्द्र है, उर्जाभूमि का केन्द्र है जिसके कारण ही यहां से महाप्रबोधन यात्रा की शुरुआत की जा रही है. उन्होंने कहा कि नागपुर परिवर्तन की भूमि है. बाबासाहब आंबेडकर ने यहां से परिवर्तन का संदेश दिया. उनकी प्रेरणा से ही हमने महाप्रबोधन यात्रा नागपुर से शुरू करने का निर्णय लिया. राज्य में अगर परिवर्तन लाना है तो उसके लिए दीक्षाभूमि से अधिक उपयुक्त कोई जगह नहीं.
Like malik deshmukh i can also be implicated sushma andhare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














