नागपुर फायरिंग मामला: राकेश भुरे और अजय चिंचखेड़े समेत 8 आरोपी कोर्ट में पेश; 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड
Nagpur Kamal Chowk Gangwar Firing: कमाल चौक गैंगवार और फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ केस दर्ज किया। 13 आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर गैंगवार, कमाल चौक फायरिंग, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )
Nagpur Gang War Kamal Chowk Firing: नागपुर शहर में पांचपावली धानांतर्गत कमाल चौक पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई गैंगवार और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों गैंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को नामजद किया गया है जिनमें से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।
कोर्ट ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश भुरे, मयूर उर्फ दातर्या अडतिया, नचिकेत उर्फ छोटू भांजा झाड़े, अजय चिंचखेडे, राहुल शिंदे, दुर्गेश गुप्ता, अश्विन उर्फ अच्छी इंदूरकर और क्रिश ठाकुर का समावेश है।
वर्चस्व की रंजिश में दो गुटों में खूनी भिड़ंत
जांच में सामने आया है कि कमाल चौक स्थित शनिचरा मार्केट क्षेत्र में अजय चिंचखेड़े और जगदीश गोखले के गिरोह के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले एमडी इग्स मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद जगदीश गोखले को शक था कि उसकी गिरफ्तारी की सूचना अजय ने पुलिस को दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शिवसेना (उबाठा) के राम रक्षा पाठ से गरमाया महाराष्ट्र का सियासी पारा; फडणवीस और भागवत को भी न्योता
चेंबूर में गैस टैंकर मरम्मत के दौरान भीषण विस्फोट: चालक की मौत, 2 गंभीर; कुर्ला के शीतल तालाब में डूबा युवक
POP गणेश मूर्तियों पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, कहा- प्राकृतिक जलस्रोतों को हो रहा नुकसान
NEET पेपर लीक का दाग और भारी तनाव के बीच लातूर पैटर्न का पलटवार, 1200 से ज्यादा छात्र बनेंगे डॉक्टर
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह अपने साथियों के साथ अजय से जवाब मांगने शनिचरा मार्केट पहुंचा। उसी समय अजय अपने साथियों के साथ एक जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
धक्का-मुक्की में चली गोली
आरोप है कि अजय के साथियों ने चाकू और तलवार से हमला करने का प्रयास किया, जबकि जगदीश ने पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल छीनने की कोशिश के दौरान धक्का-मुक्की में गोली चल गई। गोली चलने के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पांचपावली पुलिस ने दोनों गिरोहों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों गैंग के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में चाकू की नोक पर अपहरण, दुष्कर्म और फिर पत्थरों से कुचलने का प्रयास; विशेष अदालत ने दोषी को भेजा जेल
वहीं जगदीश गोखले, अंकित चावडे, राहुल शिरसाठ, आकाश पराते और सौरभ असज्जा अभी भी फरार है जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई है और मामले की विस्तृत जाव जारी है।
