Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेंबूर में गैस टैंकर मरम्मत के दौरान भीषण विस्फोट: चालक की मौत, 2 गंभीर; कुर्ला के शीतल तालाब में डूबा युवक

Mumbai Welding Accident: मुंबई के चेंबूर में खाली गैस टैंकर में वेल्डिंग के दौरान हुए धमाके में ड्राइवर की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। उधर, कुर्ला में तालाब में डूबने से एक युवक की जान गई।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 18, 2026 | 12:46 PM

चेंबूर में गैस टैंकर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chembur Gas Tanker Explosion: चबूर इलाके में शुक्रवार शाम एक खाली गैस टैंकर में मरम्मत के दौरान हुए भीषण विस्फोट में टैंकर चालक की मौत हो गई, जबकि वेल्डिंग का काम कर रहे 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सायन अस्पताल में चल रहा है। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4:40 बजे से 5 बजे के बीच चेंबूर (पूर्व) के मुकुंद नगर स्थित एचपीसीएल भवन के पास डी-1/2 क्षेत्र में एक वेल्डिंग गैरेज में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खाली गैस टैंकर पर वेल्डिंग और मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद दो वेल्डिंग कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा, बेस्ट और बीएमसी के संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में शिवसेना (उबाठा) के राम रक्षा पाठ से गरमाया महाराष्ट्र का सियासी पारा; फडणवीस और भागवत को भी न्योता

नागपुर फायरिंग मामला: राकेश भुरे और अजय चिंचखेड़े समेत 8 आरोपी कोर्ट में पेश; 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड

POP गणेश मूर्तियों पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, कहा- प्राकृतिक जलस्रोतों को हो रहा नुकसान

NEET पेपर लीक का दाग और भारी तनाव के बीच लातूर पैटर्न का पलटवार, 1200 से ज्यादा छात्र बनेंगे डॉक्टर

वेल्डिंग गैरेज बना काल, जांच में जुटी पुलिस

आरसीएफ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ता पाटिल ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि टैंकर पर मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं।

प्रारंभिक रिपोर्टो में इस घटना को मुकुंद नगर स्थित म्हाडा कॉलोनी और मैसूर कॉलोनी के पास एक रासायनिक टैंकर की मरम्मत के दौरान हुआ विस्फोट बताया गया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर तकनीकी जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:- POP गणेश मूर्तियों पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, कहा- प्राकृतिक जलस्रोतों को हो रहा नुकसान

कुर्ला के शीतल तालाब में डूबने से युवक की मौत, जांच शुरू

कुर्ला स्थित एलबीएस मार्ग पर स्थित शीतल तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय आदित्य तायडे के रूप में हुई है। दमकल विभाग के जवान, पुलिस और बीएमसी के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तालाब में युवक की तलाश शुरू की, काफी प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने तालाब में व्यापक खोज अभियान चलाया।

Chembur mumbai gas tanker blast welding garage accident kurla drowning news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 12:46 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.