NEET के नतीजों में लातूर की सफलता (डिजाइन फोटो) 
लातूर

NEET पेपर लीक का दाग और भारी तनाव के बीच लातूर पैटर्न का पलटवार, 1200 से ज्यादा छात्र बनेंगे डॉक्टर

Latur Pattern NEET Result: नीट पेपर लीक विवाद के साए में महाराष्ट्र के लातूर पैटर्न ने अपनी ताकत दिखाई है। तनाव के बावजूद यहां के 1,200 से अधिक छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन तय है।

आकाश मसने

NEET Results Latur Success: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पेपर मामले को लेकर महाराष्ट्र का लातूर सुर्खियों में रहा। इस मामले में लातूर के आरसीसी क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर किया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच महाराष्ट्र का मशहूर लातूर पैटर्न एक बार फिर देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। तमाम विवादों और मानसिक तनाव के बावजूद, लातूर के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस साल के नीट नतीजों में ऐतिहासिक और शानदार कामयाबी हासिल की है।

लातूर के टॉप कॉलेजों का दबदबा

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लातूर का नाम हमेशा से सम्मान से लिया जाता रहा है। इस साल भी यहां के नामी शिक्षण संस्थानों ने बेहतरीन और चमचमाते प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखा है। जिले के प्रमुख संस्थान जैसे राजर्षि शाहू कॉलेज, दयानंद साइंस कॉलेज, रिलायंस लातूर पैटर्न, बसवेश्वर कॉलेज और संत तुकाराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा में जबरदस्त स्कोर हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

1,200 से ज्यादा छात्र पहनेंगे डॉक्टर का एप्रन

स्थानीय शिक्षा विशेषज्ञों और करियर काउंसिलर्स का अनुमान है कि इस साल के नीट कट-ऑफ और नतीजों के आधार पर अकेले लातूर जिले से लगभग 1,200 से 1,500 छात्रों को देश और राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों (MBBS) में दाखिला मिलना तय है। आंकड़ों की बात करें तो लातूर के विभिन्न केंद्रों से 200 से ज्यादा ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने बेहद कठिन माने जाने वाले इस कॉम्पिटिशन में 530 से अधिक अंकों का शानदार स्कोर खड़ा किया है।

राजर्षि शाहू कॉलेज का महा-रिकॉर्ड

लातूर के गौरव कहे जाने वाले राजर्षि शाहू कॉलेज के छात्रों ने इस बार भी बाजी मारी है। इस साल कॉलेज से लगभग 1,400 विद्यार्थी नीट की परीक्षा में बैठे थे। शुरुआती विश्लेषण में सामने आया है कि अब तक जांचे गए केवल 600 छात्रों के नतीजों में से ही 46 से अधिक छात्रों ने 600+ अंकों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। जैसे-जैसे बाकी बचे छात्रों के डेटा का विश्लेषण पूरा होगा, यह संख्या और बड़ी होने की उम्मीद है। इस शानदार कामयाबी के बाद पूरे लातूर शहर में जश्न का माहौल है और मिठाई बांटकर छात्रों की मेहनत की सराहना की जा रही है।

क्या है लातूर पैटर्न?

महाराष्ट्र में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बड़े केंद्र के रूप में पहचान रखने वाला लातूर अपने शानदार रिजल्ट्स की वजह से ‘लातूर पैटर्न’ के नाम से मशहूर रहा है। यहां सैकड़ों कोचिंग संस्थान चलते हैं और हर साल बड़ी संख्या में छात्र नीट पास करते हैं। लेकिन अब यही लातूर पैटर्न नीट पेपर लीक विवाद के बाद जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गया है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें