- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- K Thimmappaiah Memorial Trophy Cricket Vidarbha Performance
K Thimmappaiah Memorial Trophy: कप्तान की नाबाद जुझारू पारी, तायडे शतक के करीब, शन्मेश ने खोला पंजा
Dr K Thimmappiah Memorial Tournament 2025: बेंगलुरु के किनी स्पोर्ट्स ग्राउंड में के थिम्मप्पैया मेमोरियल ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें विदर्भ ने कप्तान के साथ बेहतरीन प्रदर्नश किया।
- Written By: प्रिया जैस

अथर्व तायडे और शन्मेश देशमुख (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vidarbha Cricket: बेंगलुरु के किनी स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले जा रहे के थिम्मप्पैया मेमोरियल ट्रॉफी के मुकाबले में विदर्भ ने कप्तान अथर्व तायडे की दमदार बल्लेबाजी के सहारे महाराष्ट्र के खिलाफ मजबूत जवाब दिया। महाराष्ट्र की पहली पारी के 404 रन के सामने विदर्भ की शुरुआत संभालने की जिम्मेदारी कप्तान ने अपने कंधों पर ली और शानदार अंदाज में नाबाद 91 रन (140 गेंद, 12 चौके, 1 छक्का) ठोककर टीम को 192/3 तक पहुंचा दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ अब भी 212 रन पीछे है, मगर तायडे की जुझारू पारी ने मैच को नई दिशा दे दी है।
अपनाया संतुलित अंदाज
पारी की शुरुआत से ही अथर्व तायडे ने संतुलित अंदाज अपनाया। उन्होंने ध्रुव शॉरी के साथ मिलकर 102 रनों की साझेदारी कर पारी को मजबूत शुरुआत दी। हर मौके पर सही शॉट का चुनाव और आत्मविश्वास भरे स्ट्रोक्स ने उन्हें बल्लेबाजी के केंद्र में बनाए रखा। मैदान पर उनका संयम और टीम को आगे ले जाने का जज्बा साफ दिखाई दिया।
साझेदारी से मिली राहत
शॉरी (38) के आउट होने और आर। समर्थ के सस्ते में लौटने के बाद एक वक्त विदर्भ दबाव में दिखी लेकिन कप्तान ने धैर्य नहीं खोया और अमन मोखड़े (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 अहम रन जोड़े। इस साझेदारी ने टीम को स्थिरता दी और पारी को आगे बढ़ाने का रास्ता खोला। अंत में यश कदम (27 नाबाद) ने कप्तान का साथ निभाते हुए दिन का खेल संभालकर खत्म किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘हमने अपना होमवर्क…’, नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा
T20 World Cup 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराया, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा
मांजरेकर को भारी पड़ा दोस्ती का पाठ, भारत-पाक मैच से पहले No Handshake पर जताई आपत्ती, फैंस ने दिया जवाब
IND W vs AUS W: अरुंधति रेड्डी के ‘चौके’ से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ढेर, भारत को मिला 134 रनों का टारगेट
देशमुख की गेंदबाजी ने दिलाई बढ़त
पहले दिन विदर्भ के गेंदबाज शन्मेश देशमुख ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पांच विकेट (5/56) झटके और महाराष्ट्र टीम को 400 के आसपास रोकने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके अलावा ललित यादव (2/73) और गौरव धाबोले (2/76) ने भी अहम योगदान दिया। यह प्रदर्शन ही था जिसने विदर्भ को जवाबी पारी में मजबूती से उतरने का आत्मविश्वास दिया।
यह भी पढ़ें – Duleep Trophy: सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का छठा खिताब, 64 सीजन में किस टीम का रहा है दबदबा
मैच की स्थिति
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ के खाते में 192/3 रन हैं। कप्तान तायडे (91 नाबाद) और यश कदम (27 नाबाद) क्रीज पर डटे हैं। टीम अभी भी 212 रन पीछे है, मगर जिस अंदाज में कप्तान खेल रहे हैं उससे विदर्भ समर्थकों को तीसरे दिन बड़ी पारी और मजबूत जवाब की उम्मीद है।
महाराष्ट्र की पहली पारी (प्रमुख बल्लेबाज)
- दिग्विजय पाटिल – 106 रन
- एस. काजी – 77 रन
- सौरभ नवले – 56 रन
- पृथ्वी शॉ – 40 रन
K thimmappaiah memorial trophy cricket vidarbha performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














