- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Maharaja Ranjitsinhji Biography Indian Cricket Father Ranji Trophy History England Player
Ranjit Singh: जामनगर के महाराज, जिन्होंने अंग्रेजों की टीम में अपनी धाक जमाई
Indian Cricket Legends: महाराजा रणजीत सिंह भारतीय क्रिकेट के पितामह माने जाते हैं। इंग्लैंड के लिए खेलने वाले पहले भारतीय बने और अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रचा, जिनके नाम पर रणजी ट्रॉफी रखी गई।
- Written By: संजय बिष्ट

जामनगर के महाराज रणजीत सिंह (फोटो- IANS)
Ranjit Singh Maharaja of Jamnagar: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुमार श्री रणजीत सिंह जी का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें भारतीय क्रिकेट का पितामह कहा जाता है। रणजीत सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड के लिए खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। उनकी शानदार बल्लेबाजी शैली के कारण ही भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट ‘रणजी ट्रॉफी’ का नाम उनके सम्मान में रखा गया।
राजघराने में जन्म और शुरुआती जीवन
रणजीत सिंह का जन्म 10 सितंबर 1872 को गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र के नवानगर (आज का जामनगर) के राजघराने में हुआ था। वह जामनगर के महाराज भी बने। बचपन से ही उन्हें खेलों में रुचि थी, लेकिन 16 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए वह इंग्लैंड चले गए। वहीं से उनके क्रिकेट करियर की असली शुरुआत हुई।
कलाई के जादूगर बल्लेबाज
रणजीत सिंह अपनी अनोखी बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते थे। उन्हें ‘कलाई का जादूगर’ कहा जाता था। ‘लेट कट’ और ‘लेग ग्लांस’ जैसे शॉट्स को उन्होंने एक नई पहचान दी। उनकी तकनीक इतनी मजबूत थी कि उन्होंने बैक-फुट डिफेंस को भी एक कला के रूप में स्थापित किया। साल 1895 में लॉर्ड्स के मैदान पर एमसीसी के खिलाफ ससेक्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने पहले ही मैच में 77 और 150 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Salim Durani: अफगान मूल का वो भारतीय क्रिकेटर, जो बने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी
IPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
मोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए खुशखबरी, MS Dhoni का Video आया सामने, नेट्स पर किया अभ्यास
इंग्लैंड के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन
16 से 18 जुलाई 1896 के बीच मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में रणजीत सिंह ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में नाबाद 154 रन बनाए। हालांकि यह मैच इंग्लैंड हार गया, लेकिन उनकी पारी को काफी सराहा गया। 1897 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वह बीमार थे और बेहद कमजोरी महसूस कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 175 रन की शानदार पारी खेली और इंग्लैंड को 9 विकेट से जीत दिलाई।
टेस्ट और फर्स्ट क्लास करियर
रणजीत सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 15 टेस्ट मैच खेले, जिनकी 26 पारियों में उन्होंने 44.95 की औसत से 989 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी शानदार रहा। उन्होंने 307 मैचों में 56.37 की औसत से 24,692 रन बनाए, जिसमें 72 शतक और 109 अर्धशतक शामिल हैं। खास बात यह रही कि 1895 से लगातार 10 सीजन तक उन्होंने हर बार 1,000 से ज्यादा रन बनाए। 1899 और 1900 में उन्होंने 3,000 रन का आंकड़ा भी पार किया।
ये भी पढ़ें: मोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट
रणजीत सिंह ने 1899 से 1903 तक काउंटी टीम की कप्तानी भी की। 1904 के बाद वह घरेलू जिम्मेदारियों के कारण भारत लौट आए। बाद में उन्होंने 1908 और 1912 में फिर क्रिकेट खेला और 1920 में अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला। 1907 में वह नवानगर रियासत के महाराजा जाम साहब बने। 2 अप्रैल 1933 को 60 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनकी विरासत आज भी भारतीय क्रिकेट में जीवित है।
Maharaja ranjitsinhji biography indian cricket father ranji trophy history england player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राकां में फिर विलय की चर्चा तेज, पवार परिवार की भूमिका अहम, दिल्ली में होंगे बड़े फैसले
Apr 02, 2026 | 07:55 AM2 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की अहम तारीख, उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख; हवा के दबाव से चार यात्री गिरे
Apr 02, 2026 | 07:51 AMमहाराष्ट्र में बचा केवल 1 नक्सली, जानें गड़चिरोली के आखिरी नक्सली जयराम गावडे की कहानी, कैसे बना माओवादी
Apr 02, 2026 | 07:50 AMSalim Durani: अफगान मूल का वो भारतीय क्रिकेटर, जो बने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी
Apr 02, 2026 | 07:48 AMइंडोनेशिया में कुदरत का कहर, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, भूकंप के बाद 1,000 किमी तक अलर्ट जारी
Apr 02, 2026 | 07:40 AMनागपुर मनपा में ‘बैकडोर एंट्री’ की तैयारी! 10 स्वीकृत सदस्यों के लिए भाजपा-कांग्रेस में बिछी राजनीतिक बिसात
Apr 02, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय: जनगणना 2027 में नई तकनीक, आवास और आबादी का अलग-अलग सर्वे
Apr 02, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM













