Duleep Trophy: सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का छठा खिताब, 64 सीजन में किस टीम का रहा है दबदबा

South Zone vs Central Zone, Final: दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब सेंट्रल जोन ने 6 विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमायी। दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सेंट्रल जोन 6 बार यह खिताब अपने नाम किया है।
Duleep Trophy: सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का छठा खिताब, 64 सीजन में किस टीम का रहा है दबदबा
सेंट्रल जोन (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Duleep Trophy 2025: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब सेंट्रल जोन ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर यह खिताब जीता और 10 साल बाद टूर्नामेंट में चैंपियन बनी। इससे पहले सेंट्रल जोन ने 2014-15 सीजन में आखिरी बार यह ट्रॉफी जीती थी।

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की टीम सिर्फ 149 रन पर ढेर हो गई। सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए साउथ जोन को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। जवाब में सेंट्रल जोन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 511 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह सेंट्रल जोन को 362 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई।

दूसरी पारी में साउथ जोन के बल्लेबाजों ने संयम और संघर्ष दिखाया और 426 रन बनाकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया। इस पारी की बदौलत उन्होंने पारी की हार को टालते हुए सेंट्रल जोन को केवल 65 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि, यह लक्ष्य सेंट्रल जोन के लिए ज़्यादा मुश्किल नहीं रहा। उन्होंने 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और दिलीप ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया।

सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का छठा खिताब

सेंट्रल जोन ने एक दशक के लंबे इंतज़ार के बाद दिलीप ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह उनकी दिलीप ट्रॉफी में छठी पूर्ण जीत है। सेंट्रल जोन ने पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी 1971-72 में जीती थी। इसके बाद उन्होंने 1996-97, 1998-99, 2004-05, 2014-15, और अब 2025-26 में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।

गौरतलब है कि सेंट्रल जोन 1997-98 में एक बार संयुक्त विजेता भी रह चुका है, जब उन्होंने वेस्ट ज़ोन के साथ खिताब साझा किया था। इस संयुक्त जीत को भी शामिल किया जाए, तो यह उनका सातवां खिताब है। हालांकि, अगर केवल पूर्ण विजेता की बात की जाए तो सेंट्रल जोन छह बार दिलीप ट्रॉफी का चैंपियन बना है।

दलीप ट्रॉफी की विजेताओं की लिस्ट

सत्र विजेता उपविजेता
1961–62 वेस्ट जोन साउथ जोन
1962–63 वेस्ट जोन साउथ जोन
1963–64 वेस्ट जोन और साउथ जोन (संयुक्त)
1964–65 वेस्ट जोन सेंट्रल जोन
1965–66 साउथ जोन सेंट्रल जोन
1966–67 साउथ जोन वेस्ट जोन
1967–68 साउथ जोन वेस्ट जोन
1968–69 वेस्ट जोन साउथ जोन
1969–70 वेस्ट जोन नॉर्थ जोन
1970–71 साउथ जोन ईस्ट जोन
1971–72 सेंट्रल ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1972–73 वेस्ट ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
1973–74 नॉर्थ ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
1974–75 साउथ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1975–76 साउथ ज़ोन नॉर्थ ज़ोन
1976–77 वेस्ट ज़ोन नॉर्थ ज़ोन
1977–78 वेस्ट ज़ोन नॉर्थ ज़ोन
1978–79 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1979–80 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1980–81 वेस्ट ज़ोन ईस्ट ज़ोन
1981–82 वेस्ट ज़ोन ईस्ट ज़ोन
1982–83 नॉर्थ ज़ोन साउथ ज़ोन
1983–84 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1984–85 साउथ ज़ोन नॉर्थ ज़ोन
1985–86 वेस्ट ज़ोन साउथ ज़ोन
1986–87 साउथ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1987–88 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1988–89 नॉर्थ ज़ोन और वेस्ट ज़ोन (संयुक्त)
1989–90 साउथ ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
1990–91 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1991–92 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1992–93 नॉर्थ ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
1993–94 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1994–95 नॉर्थ ज़ोन साउथ ज़ोन
1995–96 साउथ ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
1996–97 सेंट्रल ज़ोन साउथ ज़ोन
1997–98 सेंट्रल ज़ोन और वेस्ट ज़ोन (संयुक्त)
1998–99 सेंट्रल ज़ोन वेस्ट ज़ोन
1999–2000 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
2000–01 नॉर्थ ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
2001–02 वेस्ट ज़ोन नॉर्थ ज़ोन
2002–03 एलीट C प्लेट ग्रुप B
2003–04 नॉर्थ ज़ोन ईस्ट ज़ोन
2004–05 सेंट्रल ज़ोन नॉर्थ ज़ोन
2005–06 वेस्ट ज़ोन ईस्ट ज़ोन
2006–07 नॉर्थ ज़ोन श्रीलंका A
2007–08 नॉर्थ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
2008–09 वेस्ट ज़ोन साउथ ज़ोन
2009–10 वेस्ट ज़ोन साउथ ज़ोन
2010–11 साउथ ज़ोन नॉर्थ ज़ोन
2011–12 ईस्ट ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
2012–13 ईस्ट ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
2013–14 नॉर्थ ज़ोन और साउथ ज़ोन (संयुक्त)
2014–15 सेंट्रल ज़ोन साउथ ज़ोन
2016–17 इंडिया ब्लू इंडिया रेड
2017–18 इंडिया रेड इंडिया ब्लू
2018–19 इंडिया ब्लू इंडिया रेड
2019–20 इंडिया रेड इंडिया ग्रीन
2022–23 वेस्ट ज़ोन साउथ ज़ोन
2023 साउथ ज़ोन वेस्ट ज़ोन
2024–25 इंडिया A इंडिया C
2025–26 सेंट्रल ज़ोन साउथ ज़ोन

अब तक दलीप ट्रॉफी के 64 संस्करण खेले जा चुके हैं। इनमें वेस्ट जोन ने सबसे ज़्यादा 19 बार खिताब पर कब्जा किया है, जबकि नॉर्थ जोन 18 बार चैंपियन बना है। वर्षों के दौरान टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव किए गए, लेकिन अब यह प्रतियोगिता अपने पारंपरिक जोन आधारित प्रारूप में लौट आई है।

किस टीम के पास है दलीप ट्रॉफी का सबसे ज्यादा खिताब

स्थान टीम कुल खिताब संयुक्त खिताब अंतिम खिताब
 1 वेस्ट ज़ोन 19 3 (1963–64, 1988–89, 1997–98) 2022–23
 2 नॉर्थ ज़ोन 18 2 (1988–89, 2013–14) 2007–08
 3 साउथ ज़ोन 13 2 (1963–64, 2013–14) 2023
4 सेंट्रल ज़ोन 7 1 (1997–98) 2025–26
5 ईस्ट ज़ोन 2 0 2012–13
6 इंडिया ब्लू 2 0 2018–19
7 इंडिया रेड 2 0 2019–20
8 इंडिया A 1 0 2024–25
9 एलीट C 1 0 2002–03
Navbharat Live
navbharatlive.com