- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Financial Fraud Fake Noc Loan Case Nandanwar Family Booked 2026
Financial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
Fake NOC: भंडारा में पहले से गिरवी रखी संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा लोन लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bhandara Financial Fraud Case: एक पतसंस्था में पहले से ही कानूनी रूप से गिरवी रखी गई संपत्ति पर जाली दस्तावेज तैयार कर दूसरे फाइनेंस बैंक से दोबारा लोन उठाने और पतसंस्था को लाखों रुपये का चूना लगाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में भंडारा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
साल 2020 से चल रहा था धोखाधड़ी का खेल
भंडारा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी धोखाधड़ी 17 अक्टूबर 2020 से लेकर अब तक के कालखंड के दौरान बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दी गई। गोपीवाड़ा निवासी तेजेन्द्र गुरुकुमार पंचबुधे (43), जो ‘मां जिजाऊ महिला नागरिक सहकारी पतसंस्था’ में बतौर व्यवस्थापक कार्यरत हैं, उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
प्लॉट पहले से था बंधक, मालिक की मौत के बाद वारिसों ने रची साजिश
शिकायत के अनुसार, संत कबीर वार्ड निवासी श्रीकांत मधुकर नंदनवार ने पतसंस्था से लोन लेते समय भंडारा नजूल के अंतर्गत आने वाले गट क्रमांक 142, 143, 144, 145, 3/2 में स्थित प्लॉट क्रमांक 22 को कानूनी रूप से गिरवी (बंधक) रखा था। श्रीकांत नंदनवार की मृत्यु के पश्चात उनकी 45 वर्षीय पत्नी, 26 वर्षीय बेटी और 25 वर्षीय बेटे अक्षय श्रीकांत नंदनवार ने इस संपत्ति पर आधिकारिक रूप से अपना नाम चढ़वा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
नासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
नासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
यह संपत्ति मां जिजाऊ पतसंस्था के पास पहले से बंधक होने के बावजूद इन तीनों आरोपियों ने आपसी सांठगांठ कर पतसंस्था का एक हूबहू फर्जी लेटरपैड तैयार कर लिया।
फर्जी मोहर और नकली हस्ताक्षर से बनाई एनओसी
इन तीनों आरोपियों ने इस जाली लेटरपैड पर पतसंस्था के अध्यक्ष और व्यवस्थापक के फर्जी सिक्कों (मोहर) का उपयोग किया और उनके नकली हस्ताक्षर बनाकर एक फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने इस फर्जी एनओसी को असली के रूप में पेश करते हुए ‘चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, भंडारा’ से दोबारा लोन पास करवा लिया।
यह भी पढ़े: भंडारा में बढ़ीं आगजनी की घटनाएं, तीन महीनों में 31 हादसे, मई महीने में सबसे ज्यादा आगजनी की घटनाएं दर्ज
इस चालाकी से आरोपियों ने पतसंस्था को बिना भनक लगे 4,91,600 रुपये का चूना लगाते हुए बड़ी आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया। व्यवस्थापक तेजेन्द्र पंचबुधे की शिकायत पर भंडारा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Bhandara financial fraud fake noc loan case nandanwar family booked 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Financial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMनई तबादला नीति-2026: 15 जून के बाद जारी ट्रांसफर होंगे अमान्य, परफॉर्मेंस टारगेट न पूरा करने वालों पर सख्ती
May 23, 2026 | 01:22 PMनागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
May 23, 2026 | 01:19 PM6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
May 23, 2026 | 01:19 PMMaharashtra ST EV Bus: एसटी की ईवी बस परियोजना पर बढ़ा विवाद, तय समय में नहीं मिली 1,288 बसें
May 23, 2026 | 01:18 PMउमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
May 23, 2026 | 01:16 PMयूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
May 23, 2026 | 01:16 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













