- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Holi Festival Full Of Accidents 6 Dead In Various Accidents 17 Injured Grief In Families
Nagpur News: हादसों भरा होली का त्योहार, विभिन्न दुर्घटनाओं में 6 की मौत, 17 लोग घायल
नागपुर जिले में 7 सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। शुक्रवार रात सोमलवाड़ा में हुए पहले दुर्घटना हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।
- Written By: आंचल लोखंडे

दर्जन से भी अधिक परिवारों में छाया मातम। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: यूं तो देशभर में गुरुवार और शुक्रवार को होली का पर्व की धूम देखने को मिली, लेकिन कई जगह इस खुशियों और सौहार्द के त्यौहार पर मातम भी पसर गया। उपराजधानी में अलग-अलग हादसों ने जिंदगियां छीन ली, जिसकी वजह से बहुत से परिवारों के घर के चिराग बुझ गए। जिले में 7 सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। शुक्रवार रात सोमलवाड़ा में हुए पहले दुर्घटना हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस अजीबोगरीब दुर्घटना में कार में सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई तथा 4 अन्य घायल हो गए। मृतक का नाम ऋषिकेश रमेश नितनवारे (26, मिलिंदनगर, खामला) है। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 11 बजे नागपुर के वर्धा रोड पर एक तेज रफ्तार कार गुजर रही थी। कार में ऋषिकेश नितनवारे, कुणाल, सुशांत और रोहित सीतापुरे बैठे थे। सोमवाड़ा चौक पर पहुंचने के बाद कार चला रहे रोहित सीतापुरे ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद कार ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ‘पिज्जा डिलीवरी बॉय’ की बाइक को टक्कर मार दी। इस अजीब दुर्घटना में कार में सवार रोहित, कुणाल, ऋषिकेश, सुशांत और बाइक सवार शेखर दीपक शिरभाते (33, स्नेहनगर) समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषिकेश नितनवारे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने बताया कि एक युवक की हालत गंभीर है। इस मामले में घायल युवक शेखर शिरभाते के दोस्त चेतन दिग्रस्कर (लाडीकर ले आउट) की शिकायत पर आरोपी कार चालक रोहित सीतापुरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बुटीबोरी में फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरी कार
दूसरा हादसा बुटीबोरी के टी-प्वाइंट में एक अनियंत्रित कार फ्लाईओवर की सुरक्षा बैरियर तोड़कर 20 फीट नीचे गिरी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग और बुटीबोरी-तुलजापुर राजमार्ग पर टी-पॉइंट के पास हुई इस हादसे में पुलिस के अनुसार, नागपुर के निकट पहुंचते समय चालक ने गलती से कार को चंद्रपुर जाने वाले फ्लाईओवर की ओर मोड़ दिया। इस दुर्घटना में अरिंजय अभिजीत श्रावणे (18) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन अक्षता अभिजीत श्रावणे भी गंभीर रूप से घायल हो गई। नागपुर के सदर क्षेत्र के गांधी चौक निवासी सक्षम बाफना, हिमांशु बाफना और मानस बदानी (उम्र लगभग 20 वर्ष) होली के अवसर पर एक मिलन समारोह में वर्धा गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!
फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’
कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार
क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग
भटक गए थे रास्ता
लौटते समय वे वर्धा से अरिंजय और उसकी बहन अक्षता को अपने साथ ले गए। वर्धा से नागपुर आते समय कार चला रहे उनके मित्र ने गलती से कार को चंद्रपुर जाने वाले फ्लाईओवर पर मोड़ दिया। जब ड्राइवर को एहसास हुआ कि वह रास्ता भटक गया है, तो वह असमंजस में पड़ गया और तेज गति से आ रही कार फ्लाईओवर के किनारे से टकराकर लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी। बुटीबोरी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर प्रतापराव भोसले ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में कुल 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नागपुर के किंग्स वे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुल से गिरकर बाइक सवार की मौत
तीसरे हादसे में 1 युवक की बाइक सहित पुल से गिरकर मौत हो गई। यह दुर्घटना कलमाना पुलिस स्टेशन की सीमा में घटित हुई। दुर्घटना में मृतक का नाम विजय रामविलास तुमरेकी (35, निवासी संघर्ष नगर, वाठोडा) है। शिकायतकर्ता विजय शुक्रवार दोपहर रिवाज लॉन के पास पुल पर अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विजय वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक समेत पुल से नीचे गिर गया। विजय गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया और शनिवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में प्राप्त जानकारी के आधार पर कलमना पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक संजय माने ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
कार की टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल
चौथे हादसे में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह दुर्घटना कोराडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घटित हुई। शिकायतकर्ता रवींद्र शंकरराव कुलसुंगे (38, निवासी लुम्बिनीनगर, जरीपटका) गुरुवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ उनके एमएच-31/बीजी-7656 नंबर वाले दोपहिया वाहन पर कोराडी मार्ग के गायकवाड़ चौक से गुजर रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात कार चालक ने कुलसुंगे की बाइक को टक्कर मारकर वह फरार हो गया। दुर्घटना में कुलसुंगे पति-पत्नी दोनों वाहन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायतकर्ता रविंद्र कुलसुंगे की शिकायत के आधार पर कोराडी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
देश की अन्य खबरें को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
ट्रेन की टक्कर में 2 की मौत
सोनेगांव और कोराडी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पांचवी और छठवी रेल दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। उनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है, वहीं मो. मुस्ताक मुस्तफा शरीफ (52, दत्तनगर, न्यू गांधी लेआउट, मानकापुर) कोराडी घटना में मृतक का नाम है। गुरुवार सुबह 9.30 बजे सोनेगांव थाना क्षेत्र में नवनिर्मित मेट्रो स्टेशन के पास यूपी रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। शनिवार को इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी घटना में कोराडी में इटारसी-नागपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन दुर्घटना में मोहम्मद शरीफ घायल हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
ST बस ने हायवे पर खड़े वाहन को पीछे से मारी टक्कर
शुक्रवार की रात को नागपुर से चंद्रपुर जा रही एक एसटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस ने हायवे पर खड़े एक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठे चालक को गंभीर चोट आई है, जबकि कंडक्टर की जगह पर ही मौत हो गई। गनीमत है कि बस में 7 यात्री ही थे, जो घटना में घायल हुए हैं। बस नागपुर से छूटने से अधिकतम यात्री नागपुर के थे। शुक्रवार को धूलीवंदन के कारण सुबह से ही बसों का परिचालन बंद कर रखा था, जिसका मुख्य कारण हुड़दंगियों से बसों को बचाना था। लेकिन शाम होते ही यात्रियों की उपस्थिति को देखते हुए कुछ जगहों के बसों को रवाना किया जा रहा था।
कंडक्टर की मौत, 7 यात्री घायल
जिसमें नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैण्ड पर रात को 9 बजे चंद्रपुर डिपो से बस आई थी। यह बसें चंद्रपुर के लिए नागपुर से 7 यात्रियों को लेकर निकली थी। सूत्रों के अनुसार रात को चंद्रपुर के लिए निकली इस बस का पडोली के पास एक्सीडेंट हो गया। बताया गया कि रास्ते के किनारे खड़े एक वाहन से बस पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का सामने वाला हिस्सा ड्राइवर के कैबिन से लेकर यात्रियों की पहली सीट तक चकनाचूर हो गया। बस में ड्राइवर के दिशा में टक्कर कम थी, जिससे ड्राइवर के पैर इसमें दब गए, लेकिन इसी के पास में बैठे कंडेक्टर की जगह पर मौत हो गई। भीतर 7 यात्री एक दूसरे पर पटके जाने से गंभीर चोटिल हो गए। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को मिलते ही सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भेजा गया।
Holi festival full of accidents 6 dead in various accidents 17 injured grief in families
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PMRDA का बड़ा फैसला: 27 गांवों में लगेंगे STP, 976 करोड़ की सीवेज परियोजना
Feb 16, 2026 | 02:15 PMकुढापा चौक हादसा: जलगांव में गैस सिलेंडर धमाका, तीन घर जलकर खाक; परिवार बेघर
Feb 16, 2026 | 02:08 PMपल्लवी गुडधे डेथ केस: डफरीन अस्पताल के डॉक्टर पर गिरी गाज; डॉ. अनुप बोंद्रे के खिलाफ FIR दर्ज
Feb 16, 2026 | 02:05 PMतमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
Feb 16, 2026 | 02:03 PMअब बिना भारतीय बैंक अकाउंट भी करें UPI पेमेंट, विदेशी मेहमानों के लिए सरकार की नई डिजिटल सुविधा शुरू
Feb 16, 2026 | 02:03 PMआसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
Feb 16, 2026 | 02:02 PMVideo: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














