-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- High Court Strict On School Bus Safety Rules Officials Evasive Measures
स्कूल बस सुरक्षा नियमों पर हाई कोर्ट सख्त, अधिकारी कर रहे बचने का उपाय, सरकार से मांगा जवाब
- Written By: प्रिया जैस
High Court: स्कूल बस के पिछले पहिए में आकर बच्चे की हुई दर्दनाक मृत्यु को लेकर छपी खबर पर हाई कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया था। इस याचिका पर हाई कोर्ट की ओर से वर्ष 2012 के बाद से लगातार आदेश दिए।

हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
Nagpur News: स्कूल बस के पिछले पहिए में आकर बच्चे की हुई दर्दनाक मृत्यु को लेकर छपी खबर पर हाई कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया था। जनहित के रूप में स्वीकृत की गई इस याचिका पर हाई कोर्ट की ओर से वर्ष 2012 के बाद से लगातार आदेश-निर्देश दिए गए। हाई कोर्ट द्वारा लगातार दिए जा रहे आदेशों के बावजूद प्रशासन द्वारा केवल खानापूर्ति होने पर चिंता जताते हुए हाई कोर्ट ने स्कूल बस सुरक्षा नियमों पर सख्ती दिखाई।
स्कूली छात्रों की सुरक्षा से जुड़े एक अहम मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। यहां तक कि न्यायाधीश अनिल किल्लोर और न्यायाधीश रजनीश व्यास ने स्कूल बसों और वैन से संबंधित नियमों में प्रस्तावित संशोधनों की वर्तमान स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है।
स्कूलों को जारी हो रहा परिपत्रक
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की पैरवी कर रहे अधि। ठाकरे ने कहा कि शिक्षण विभाग की ओर से सभी स्कूलों को परिपत्रक जारी किया जा रहा है जिसमें स्कूल कमेटी स्थापित करने के निर्देश दिए जा रहे है। इस संदर्भ में कड़ी नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कहा कि इस तरह से परिपत्र जारी करना केवल जिम्मेदारियों को दूसरों पर थोपने जैसा है।
सम्बंधित ख़बरें
पर्यावरण संरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त: 100 साल पुराने बरगद को काटने पर लगाई रोक; कहा- धरोहर को नहीं हटाया जा सकता
नागपुर कस्तूरचंद पार्क विवाद: मुख्य न्यायाधीश के सामने उठा मामला; निशांक नायक की याचिका पर HC में सुनवाई आज
नागपुर HC से ग्राम सेवक व खेत मालिकों को राहत, 3.77 लाख के गबन मामले में जस्टिस प्रवीण ने मंजूर की जमानत
Nagpur Plot Fraud Case: जांच में सहयोग करने वाले को पुलिस ने दिखाया ‘फरार’! HC ने फटकार लगाते हुए दी जमानत
यदि कोई घटना होती है तो वरिष्ठ अधिकारी नियमों का हवाला देकर इस तरह के निर्देश पहले ही जारी किए जाने की वकालत करते है। सुनवाई के दौरान अदालत मित्र फिरदौस मिर्जा ने कहा कि इसके पहले ही स्कूलों में स्कूल और पालकों की समिति बनाने के निर्देश जारी हो चूके है। यहां तक कि परिवहन समिति भी बनाई गई है। अब यह तीसरी कमेटी बनाने की कवायद हो रही है।
कमेटी नहीं जिम्मेदारी की जरूरत
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस तरह से केवल कमेटी की क्या जरूरत है। सर्वप्रथम नियमों का पालन हो, इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की है। इसे गंभीरता से निभाने की जरूरत है। हाल ही में कोराडी रोड पर हुए हादसे को फिर से याद कर कोर्ट ने कहा कि मृतक बच्ची के माता-पिता ने चालक को लेकर 2 बार स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी किंतु कोई उपाय नहीं हुए।
ऐसी स्थिति में किसे जिम्मेदार माना जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान अदालत मित्र वरिष्ठ अधि। मिर्जा ने कहा कि इसके पूर्व कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए थे जिनके अनुसार स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे आदि लगाने की शर्तें रखी गई थीं। यहां तक कि बच्चों को लेने के लिए इन स्कूल बसों के लिए स्टॉप भी चिह्नांकित मनपा की ओर से किए गए थे।
108 की तरह जारी हो नंबर
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जिस तरह से आपात स्थिति के लिए 108 नंबर जारी हुआ है। उसी तरह से यदि किसी स्कूल बस या वैन से संबंधित शिकायत हो तो उसके लिए 3 अंकों का नंबर जारी किया जाना चाहिए। अधि। मिर्जा ने कहा कि सर्वाधिक परेशानी स्कूल वैन से है जिसमें किसी तरह के फिटनेस या नियमों का पालन नहीं होता है।
यह भी पढ़ें – दीक्षाभूमि पर धम्मदीक्षा, 5000 से अधिक उपासकों ने स्वीकारा ‘धम्म’, पहले दिन दीक्षा के लिए उमड़ी भीड़
उन्होंने 18 जुलाई 2025 की एक अधिसूचना की ओर अदालत का ध्यान आकर्षित किया। इस अधिसूचना में ‘महाराष्ट्र मोटर वाहन (स्कूली बसों के लिए विनियम) (प्रथम संशोधन) नियम, 2025’ का मसौदा जारी किया गया था जिसका उद्देश्य ‘स्कूल बस’ और ‘स्कूल वैन’ की परिभाषाओं में संशोधन करना है।
कोर्ट ने मांगा सुझाव
- न्यायालय ने न्याय मित्र से अपेक्षा की है कि वे उच्च शिक्षा उप निदेशक, नागपुर द्वारा स्कूल बसों और वैन के लिए प्रस्तावित निर्देशों/मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का अध्ययन करें और अगली सुनवाई पर अपने सुझाव दें।
- इसके अतिरिक्त अदालत ने नगर निगम के वकील को भी निर्देश दिया है कि वह अगली तारीख पर स्कूल बसों और वैन के लिए निगम द्वारा तय किए गए स्टॉपेज (ठहराव) के बारे में बयान दे।
High court strict on school bus safety rules officials evasive measures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














