- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Dhamma Diksha At Deekshabhoomi Over 5000 Devotees Accepted Dhamma On First Day
दीक्षाभूमि पर धम्मदीक्षा, 5000 से अधिक उपासकों ने स्वीकारा ‘धम्म’, पहले दिन दीक्षा के लिए उमड़ी भीड़
धम्मचक्र प्रवर्तन दिन के 69वें समारोह की शुरुआत मंगलवार को पवित्र दीक्षाभूमि पर धम्मदीक्षा के साथ की गई। पूज्य भंते आर्य नागार्जुन सुरेई ससाई ने बुद्धवंदना की। सुबह 9.30 बजे धम्मदीक्षा की शुरुआत हुई।
- Written By: प्रिया जैस

दीक्षाभूमि (सौजन्य - ians)
Deekshabhoomi: दीक्षाभूमि पर सुबह से ही शुरू किये गये इस दीक्षा समारोह में देर रात तक 5 हजार से अधिक अन्य धर्मियों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध का ‘बौद्ध’ धर्म स्वीकार किया गया। 22 प्रतिज्ञा लेते हुए बुद्ध द्वारा बताये गये आचरण को प्रत्यक्ष जीवन में प्रतिबिंबित करने की शपथ भी इस अवसर पर ली गई। इसी समारोह में कुछ बंधुओं ने श्रामणेर की दीक्षा भी ली। धम्मदीक्षा के लिए जापान से 30 प्रतिनिधियों की एक टीम पहुंची हैं।
डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति, दीक्षाभूमि एवं भिक्खु संघ के सहकार्य से धम्मदीक्षा का कार्यक्रम सतत शुरू है। प्रति वर्ष अनुसार इस बार भी पवित्र दीक्षाभूमि पर धम्मदीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 30 सितंबर से शुरू हुआ समारोह 2 अक्टूबर तक सतत तीन दिनों तक चलने वाले इस धम्मदीक्षा समारोह में विविध राज्यों से आये उपासक, उपासिका, अनुयायी व श्रमणेर को भिक्खु संघ की ओर से दी जा रही है।
भदंत सुरेई ससाई की प्रमुख उपस्थिति में मंच पर भंते नागसेन, भंते प्रज्ञाबोधी, भंते अश्वजीत, भंते धम्मविजय, भंते महानागा, भंते कश्यप, भंते बुद्धघोष, भंते धम्मप्रकाश, भंते मिलद, भंते धम्मशील, भंते संघ, शांतिनागा उपस्थित थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
राकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद
4 करोड़ की रेंज रोवर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद लुंबा रामजी चौधरी
अब मनपा में ‘पिछले दरवाजे’ से प्रवेश के लिए लॉबिंग तेज, जानिए कौन बन सकता है स्वीकृत नगरसेवक
मुंबई के 10 स्टेशनों पर जल्द शुरू होंगे इमरजेंसी मेडिकल रूम, ई-ऑक्शन के जरिए मिली मंजूरी, यात्रियों को राहत
एक ही आवेदन पर 5 लोगों का पंजीयन
धम्मदीक्षा के लिए धम्मसेना की और से से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी धम्म दीक्षा लेने वालों के आवेदन भरने का कार्य कर रहे है। एक आवेदन पर एक ही परिवार के ज्यादा ज्यादा पांच अनुयायियों के नाम का पंजीयन किया जा रहा है, मंगलवार को धम्मदीक्षा के बाद में सभी को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।
धम्मसेना के दीपक मुनघाटे, गणेश दुपारे सहित पदाधिकारी एवं भिक्खुसंघ सहकार्य कर रहे है। दीक्षाभूमि यह प्रेरणाभूमि है वहां से मिलने वाली ऊर्जा से जीवन में सकारात्मकता निर्माण होती है। उपासक, उपासिका एवं अनुयायी काफी प्रमाण में आते है एवं उनके द्वारा धम्मदीक्षा लेने की बात भदत ससाई ने कही।
यह भी पढ़ें – धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस: मध्य रेल का बड़ा फैसला, भाविकों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
दीक्षा लेने वालों की आज बढ़ेगी भीड़
दीक्षाभूमि पर वर्षों से अभी तक देश व विदेश के लाखों अनुयायियों ने धम्मदीक्षा ली हैं। प्रति वर्ष दीक्षाभूमि पर इस समारोह की प्रतीक्षा की जाती हैं। धम्मचक्र प्रवर्तन दिन की शुरुआत ही इस समारोह के साथ होती है। बुधवार को दीक्षा लेने वालों की काफी भीड़ बढ़ सकती हैं। विशेषतः उत्तर भारत से अनेक राज्यों से आये अनुयायियों में दीक्षा लेने वालों की संख्या काफी अधिक होती हैं। बहुत से अनुयायियों को भंते सुरेई ससाई के हाथों धम्मदीक्षा मिले ऐसी इच्छा रहती हैं।
Dhamma diksha at deekshabhoomi over 5000 devotees accepted dhamma on first day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














