धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस: मध्य रेल का बड़ा फैसला, भाविकों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Central Railways: दीक्षाभूमि पर 2 अक्टूबर को आयोजित धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर अन्य शहरों से नागपुर आने वाले हजारों भाविकों के लिए मध्य रेल ने स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
Central Railways: दीक्षाभूमि पर 2 अक्टूबर को आयोजित धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर अन्य शहरों से नागपुर आने वाले हजारों भाविकों के लिए मध्य रेल ने स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन सुविधाएं (फाइल फोटो)
Updated on

DhammaChkara Pravartan Din: नागपुर के दीक्षाभूमि पर 2 अक्टूबर को आयोजित धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर अन्य शहरों से नागपुर आने वाले हजारों भाविकों की सुविधा को देखते हुए मध्य रेल द्वारा महाराष्ट्र एवं पड़ोसी राज्यों के महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों चलाने का निर्णय लिया गया है।

इनमें नागपुर और मुंबई के बीच ट्रेन 01020 नागपुर-सीएमएमटी स्पेशल 2 अक्टूबर को नागपुर से रात 22.30 बजे चलकर अगले दिन 17.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन 01019 सीएमएमटी-नागपुर स्पेशल 1 अक्टूबर को सीएमएमटी से दोपहर 14.30 बजे चलकर अगले दिन 6.10 बजे नागपुर आयेगी। यह ट्रेन अजनी, वर्धा, ब़डनेरा, अकोला, भुसावल, नाशिक रोड, कल्याण में रुकेगी।

पुणे, सोलापुर के लिए भी चलेंगी ट्रेनें

वहीं ट्रेन 01216 नागपुर-पुणे स्पेशल 2 अक्टूबर को नागपुर से 23 बजे चलकर अगले दिन 16.20 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 01215 पुणे-नागपुर स्पेशल 1 अक्टूबर को पुणे से 14.50 बजे चलकर अगले दिन 7.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अजनी, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, मनमाड़, दौंड में रुकेगी। इसी प्रकार ट्रेन 01030 नागपुर-सोलापुर स्पेशल 2 अक्टूबर को नागपुर से 23.30 बजे चलकर सोलापुर अगली रात 23.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 01029 सोलापुर-नागपुर स्पेशल 1 अक्टूबर को सोलापुर से 9.50 बजे चलकर अगले दिन 5.10 बजे नागपुर रुकेगी। यह ट्रेन अजनी, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

नाशिक, भुसावल से भी ट्रेन सेवा

वहीं ट्रेन 01232/01234 नागपुर-नाशिक रोड स्पेशल 3 और 4 अक्टूबर को नागपुर से 16.20 बजे रवाना कर अगले दिन 3.45 बजे नाशिक पहुंचेगी।  ट्रेन 01231/01233 नाशिक रोड-नागपुर स्पेशल नाशिक से 1 अक्टूबर को 18 बजे और 3 अक्टूबर को 4.15 बजे रवाना होकर क्रमश: 2 अक्टूबर को 8 बजे और 3 अक्टूबर को 15.40 बजे नागपुर पहुंचेगी। ये ट्रेनें अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, बडनेरा आदि स्टेशनों पर रुकेंगी। इसी प्रकार, ट्रेन 01214 नागपुर-भुसावल स्पेशल 1 और 3 अक्टूबर को नागपुर से 21.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 4 बजे भुसावल पहुंचेगी, जबकि ट्रेन 01213 भुसावल-नागपुर स्पेशल 2 और 3 अक्टूबर को भुसावल से 5 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे नागपुर आयेगी। अकोला शहर के लिए ट्रेन 01132 नागपुर-अकोला स्पेशल 2 अक्टूबर को 18.40 बजे नागपुर से चलकर 23.30 बजे अकोला आयेगी। वहीं ट्रेन 01131 अकोला-नागपुर स्पेशल 3 अक्टूबर को अकोला से प्रस्थान 00.20 बजे होगा. यह 4.50 बजे नागपुर आयेगी।

नागपुर व नांदेड़ के बीच 4 स्पेशल

इसी प्रकार, ट्रेन 07086 नागपुर-नांदेड़ स्पेशल 2 अक्टूबर को नागपुर से रात 23.55 बजे चलकर अगले दिन 8.30 बजे नांदेड़ आयेगी। ट्रेन 07088 नागपुर-नांदेड़ स्पेशल 3 अक्टूबर को नागपुर से देर 1 बजे चलकर अगले दिन 11 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन 07085 नांदेड़-नागपुर स्पेशल 1 अक्टूबर को नांदेड़ से 20 बजे चलकर अगले 10.25 बजे नागपुर और ट्रेन 07087 नांदेड़-नागपुर स्पेशल 1 अक्टूबर को नांदेड़ से 21.15 बजे चलकर अगले दिन 12.10 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन 07084 अजनी-बीदर स्पेशल 2 अक्टूबर को अजनी से 23.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह बीदर पहुंचेगी। ट्रेन 07083 बीदर-अजनी स्पेशल 1 अक्टूबर को बीदर से 20.45 बजे चलकर अगले दिन 11.50 बजे अजनी पहुंचेगी। यह ट्रेन चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, नांदेड़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकगी। मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाकर सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा करें। साथ ही सभी भाविक अग्रिम टिकट आरक्षित करें एवं यात्रा तथा स्टेशन पर स्वच्छता बनाए रखें।

Navbharat Live
navbharatlive.com