- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- High Court Cognizance Of The Health Of Chhota Matka Tiger
‘छोटा मटका’ की सेहत की लें जानकारी, हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, अदालत मित्र को दिए निर्देश
Chhota Matka: नागपुर के ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के बफर क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित कर चुका छोटा मटका की तबियत खराब होती जा रही है। इस पर हाई कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया है।
- Written By: प्रिया जैस

छोटा मटका (फाइल फोटो)
Tadoba-Andhari Tiger Project: ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के बफर क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम करने वाले प्रसिद्ध बाघ ‘छोटा मटका’ की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है जिससे उसके प्रशंसक गहरी चिंता में हैं। उपचार में कथित टालमटोल के चलते प्रशंसकों ने सीधे राज्य सरकार को ई-मेल भेजकर ‘छोटा मटका’ की सेहत पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है। इस संदर्भ में समाचार पत्र में छपी खबर पर स्वयं संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया।
बुधवार को याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि भले ही प्रतिवादी बाघ की सेहत में सुधार का दावा कर रहा हों किंतु वास्तविकता जानने के लिए अदालत मित्र को स्वयं जाकर देखना चाहिए। कोर्ट ने इस संदर्भ में सकारात्मक रुख अपनाने का मौखिक निर्देश वन विभाग को दिया। साथ ही इस संदर्भ में अगली सुनवाई पर विस्तृत जानकारी रखने का भी निर्देश दिया।
क्षेत्र बचाने ‘छोटा मटका’ के कई किस्से
समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार पिछले कुछ सालों में ‘छोटा मटका’ ने अपनी बहादुरी और पर्यटकों से सहजता के कारण सबका दिल जीत लिया है। अपने अधिकार क्षेत्र पर राज करने की उसकी प्रवृत्ति, किसी को भी इसमें घुसने न देने का जज्बा और दूसरों द्वारा प्रयास करने पर उन्हें तुरंत अपनी जगह दिखाने की उसकी निडरता ने उसे काफी कम समय में ही लोकप्रिय बना दिया है। लेकिन प्रशंसकों की तरह उसके दुश्मन भी हैं और ऐसे दुश्मनों का सामना करते हुए कई बार ‘छोटा मटका’ की जान पर बन आई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: पॉश इलाके में सट्टेबाजों का किला ध्वस्त; 4 क्रिकेट बुकी गिरफ्तार
नागपुर में खुले नाले में 3 साल के मासूम की मिली लाश, भाई की खामोशी ने बढ़ाया था सस्पेंस, इलाके में पसरा मातम
नागपुर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का ‘फ्लॉप शो’, 2500 नक्शे मंजूर, पर जमीन पर सिर्फ 214 में ही हार्वेस्टिंग!
Blinkit स्टोर पर लगा ताला, नागपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई, BigBasket स्टोर पर भी कसा शिकंजा
‘छोटी तारा’ का बेटा है ‘छोटा मटका’
समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार ‘छोटा मटका’ प्रसिद्ध बाघिन ‘छोटी तारा’ और शक्तिशाली बाघ ‘मटकासुर’ का वंशज है। उसने ‘मोगली’ और ‘बजरंग’ जैसे अन्य प्रभावशाली बाघों से मिली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है और एक विशाल क्षेत्र पर अपना साम्राज्य स्थापित किया है। उसका मुक्त विचरण अलिझंझा से निमढेला तक फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें – फिर दोहराया कुश कटारिया हत्याकांड, फिरौती के लिए 11 साल के मासूम की बलि, नागपुर में सनसनीखेज वारदात
हाल ही में उसकी ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के बफर क्षेत्र में आवास के लिए ‘ब्रह्मा’ नामक बाघ से भीषण लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई में ‘ब्रह्मा’ की मौत हो गई, जबकि ‘छोटा मटका’ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके पैर में बड़ा घाव हो गया था जिससे लगातार खून बह रहा था। पर्यटकों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी लेकिन तब उपचार की बजाय उसे प्रकृति के भरोसे छोड़ दिया गया था।
High court cognizance of the health of chhota matka tiger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














