-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Kush Kataria Murder Case Repeated 11 Year Old Innocent Boy Sacrificed For Ransom
फिर दोहराया कुश कटारिया हत्याकांड, फिरौती के लिए 11 साल के मासूम की बलि, नागपुर में सनसनीखेज वारदात
- Written By: प्रिया जैस
Crime: नागपुर के कुश कटारिया हत्याकांड का नाम सुनकर आज भी रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक मामला फिर एक बार नागपुर जिले में दोहराया गया है। फिरौती के लिए एक मासूम की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।

मासूम जीत की हत्या का स्थान (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Crime News: खापरखेड़ा स्थित शंकरराव चव्हाण इंग्लिश स्कूल में कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र का फिरौती मांगने के इरादे से अपहरण किया गया, लेकिन जैसे ही मामला बिगड़ता दिखा तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के चनकापुर इलाके में सामने आई, जिससे खापरखेड़ा इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि इन सभी मामलों का मास्टरमाइंड मृतक छात्र का पड़ोसी है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक छात्र का नाम जीत युगराज सोनेकर (11), चनकापुर वेकोलि कॉलोनी निवासी बताया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पाल (32), यश वर्मा (21) और अरुण भारती (22) हैं। बच्चे की लाश को लेकर उसके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं सर्वपक्षीय लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा चनकापुर के खंडहर को तोड़ने की मांग की। डीसीपी कदम द्वारा समझाने के बाद वे शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस बीच सांसद श्यामकुमार बर्वे वे भी वहां पहुंचकर मृतक के परिवार को संवेदना दी। जानकारी अनुसार जीत सोनेकर सोमवार 15 सितंबर को हमेशा की तरह स्कूल आया था। शाम की छुट्टी के बाद, वह घर जाने के लिए बस स्टाप के पास गया। इस बार उसके कुछ दोस्त बस से गए, लेकिन वह बस में नहीं गया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी
ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
France Music Festival में खौफनाक हरकत: महिलाओं पर सिरिंज अटैक और रेप से मचा हड़कंप, जश्न बदला दहशत में
नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
इसी बीच, जब वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, तो घटना के मास्टरमाइंड राहुल पाल, आरोपी यश वर्मा व अरुण भारती ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटन मार्केट के पास कार क्र. एमएच-40-ए-7997 को रोककर उसे बिठा लिया। वह राहुल और अन्य दो आरोपियों को जानता था इसलिए उनकी कार में बैठ गया इसके बाद आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया।
खापरखेड़ा खाने में दर्ज शिकायत
जीत की मां नीलिमा सोनेकर और बड़ा भाई राज पोला के समय से उसके दादा महादेवराव सोनेकर के घर वार्ड 2 खापरखेड़ा में रहने आए थे। घटना के दिन सोमवार को स्कूल के बाद शाम तक जीत जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां, दादा, दादी, भाई और अन्य रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जीत का कहीं पता नहीं चला। आखिरकार रात में ही खापरखेड़ा थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
चनकापुर कॉलोनी से सटी झाड़ी में मिला शव
घटना के दिन जीत के पिता युगराज सोनेकर पांढुरणा तहसील के बोथिया गांव में अपने माता-पिता से मिलने गए थे। उन्हें घटना की जानकारी दी गई। खापरखेड़ा पुलिस ने जीत की स्कूल के छात्रों के बयान दर्ज किए और जीत के माता-पिता व उनके रिश्तेदारों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान, खापरखेड़ा पुलिस ने मुख्य बाजार, अन्नामोड़, मिलन चौक, दहेगांव रंगारी आदि क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन जीत कहीं नहीं मिला।
जीत का अंतिम संस्कार (सौजन्य-नवभारत)
इसलिए, वरिष्ठों के आदेश पर, अपराध शाखा इकाई क्र. 5 की अपराध शाखा की टीम तलाशी अभियान में शामिल हुई, लेकिन दो दिनों की जांच के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। बुधवार को सुबह लगभग 6 बजे अपने कुत्ते को ले जा रहे एक व्यक्ति ने चनकापुर कॉलोनी से सटी एक झाड़ी में जीत का शव देखा। घटना की सूचना खापरखेड़ा पुलिस को दी गई।
खापरखेड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अपराध शाखा पुलिस अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची, पंचनामा किया और जीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। इस मामले में खापरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात आरोपी राहुल पाल, यश वर्मा और अरुण भारती को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
फिरौती के लिए अपहरण
जीत के पिता युगराज सोनेकर और घटना का मास्टरमाइंड राहुल पाल वेकोलि कॉलोनी में एक ही मोहल्ले में रहते थे। पिछले सात-आठ वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी राहुल को सूचना मिली थी कि जीत के पिता युगराज अपने बोथिया गांव में करोड़ों रुपये का खेत बेच रहे हैं। घटना वाले दिन युगराज अपने माता-पिता का हालचाल जानने बोथिया गांव गए थे, लेकिन राहुल को गलतफहमी हो गई कि युगराज पैसे लाने गांव गए हैं। इसी वजह से राहुल पाल ने यश वर्मा और अरुण भारती के साथ मिलकर जीत का अपहरण करने की योजना बनाई। जीत का स्कूल के बाद अपहरण किया गया था। जानकारी के अनुसार, घटना के आरोपियों ने 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
15 को हुई थी जीत की हत्या
पता चला कि 15 सितंबर को जीत का अपहरण करने के बाद जीत को लेकर आरोपी कोराडी, वारेगांव, भानेगांव आदि जगह पर घूमाते रहे। इसके बाद आरोपियों ने कार को पारशिवनी पूल से मोड़ दिया। इस दौरान, आरोपी अन्नामोड़, चनकापुर की ओर गए और बंद पड़ी एबी इंक्लाइन कोयला खदान के सुनसान रास्ते की ओर मुड़ गए। यहां रात करीब 10.30 बजे कार रोकी और कार के अंदर ही जीत का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में भर दिया।
यह भी पढ़ें – शराबी भाई को पीट-पीटकर मार डाला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, भाई और भाभी गिरफ्तार
राहुल पाल ने अपने घर के पीछे झाड़ियों के बीच एक बोरे में शव को ठूंसकर रखा था। जब आरोपियों को शक हुआ कि शव से दुर्गंध आएगी, तो बुधवार की सुबह करीब 4 बजे आरोपियों ने शव को 100 मीटर दूर एक झाड़ी में ले जाकर फेंक दिया और पास ही एक मकान निर्माण के लिए लाई गई रेत में छिपा दिया। इस समय जीत अपने पैरों में जूतों के अलावा स्कूल यूनिफॉर्म में था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद आरोपी राहुल पाल के घर के बगल वाली खाली इमारत की पहली मंजिल से जीत का स्कूल बैग बरामद किया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
Kush kataria murder case repeated 11 year old innocent boy sacrificed for ransom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धार में मोहर्रम के दौरान हंगामा, 13 नामजद समेत 100 लोगों पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 12:31 PMइंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Jun 25, 2026 | 11:50 AMअमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 11:46 AMनागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
Jun 25, 2026 | 11:40 AMMumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
Jun 25, 2026 | 11:30 AMसागर: रजौआ की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं, 200 साल से निवास के बावजूद नहीं मिला पट्टा, पानी संकट भी गहराया
Jun 25, 2026 | 11:29 AMPregnancy in Google Era: प्रेग्नेंसी में हर छोटी-बड़ी बात गूगल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों
Jun 25, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














