-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hawkers Shops Removed In Name Of Traffic Appeal To Nmc Commissioner
त्योहारों में हॉकर्स पर बेरोजगारी की तलवार, ट्रैफिक के नाम पर हटाई दुकानें, आयुक्त से लगाई गुहार
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur हॉकर्स के पास लाइसेंस होने के बाद भी ट्रैफिक विभाग ने उनकी दुकानें हटाई। ट्रैफिक विभाग की मनमानी के खिलाफ मंगलवार को पूर्व पार्षद के नेतृत्व में हॉकर्स का शिष्टमंडल मनपा आयुक्त से मिला।

मनपा आयुक्त से मुलाकात (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: गणेशोत्सव के बाद से त्योहारों का क्रम शुरू होने के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ना हमेशा की स्थिति है। हालांकि त्योहारों में सड़कों पर भीड़ बढ़ने के बाद भी अब तक खुदरा व्यापार करने वाले हॉकर्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती थी किंतु अब ट्रैफिक के नाम पर इन हॉकर्स को ठीक त्योहारों के दौरान बेरोजगार करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
लाइसेंसधारक हॉकर्स होने के बाद भी ट्रैफिक विभाग की ओर से हो रही इस मनमानी के खिलाफ मंगलवार को पूर्व पार्षद प्रफुल्ल गुड्धे के नेतृत्व में हॉकर्स का शिष्टमंडल मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी से मिला। उन्होंने ट्रैफिक विभाग से इस तरह की कार्रवाई पर अंकुश लगाने की मांग भी की।
आयुक्त हैं टीवीसी के मुखिया
नागपुर फेरी वाला फूटपाथ दुकानदार संगठन के महामंत्री रज्जाक कुरैशी ने कहा कि सिटी में लाइसेंसधारक हॉकर्स कहां व्यवसाय करेंगे, कहां व्यवसाय नहीं कर सकेंगे। इसका पूरा अधिकार टाउन वेंडिंग कमेटी के पास है। मनपा आयुक्त इस टीवीसी के मुखिया हैं। सिटी के कुछ बाजार क्षेत्रों में लाइसेंसधारक हॉकर्स को व्यापार करने की छूट मिली हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
3 दिनों की झड़ी के बाद थमे बादल: नागपुर में पारा 3.3 डिग्री लुढ़का, 29 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
नागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
किंतु टीवीसी को दरकिनार कर पुलिस के ट्रैफिक विभाग की ओर से अब हॉकर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारक हॉकर्स को हटाने का ट्रैफिक विभाग के पास अधिकार ही नहीं है। अत: समन्वय से इस मसले का हल निकालने के लिए ट्रैफिक विभाग के साथ तुरंत बैठक लेने की मांग भी आयुक्त से की गई।
निकाला जाएगा हल
चर्चा के दौरान पूर्व पार्षद गुड्धे ने कहा कि सिटी में हजारों हॉकर्स हैं जिनकी पूरी आजीविका ही प्रति दिन की कमाई पर होती है किंतु गत कुछ समय से इन हॉकर्स के खिलाफ येन केन प्रकारेण अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक ओर रोजगार नहीं है दूसरी ओर शिक्षित होने के बावजूद युवाओं को हॉकर्स के रूप में व्यवसाय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें – फिर दोहराया कुश कटारिया हत्याकांड, फिरौती के लिए 11 साल के मासूम की बलि, नागपुर में सनसनीखेज वारदात
स्थानीय प्रशासन रोजगार तो उपलब्ध नहीं करा सकता है किंतु अनजाने में रोजगार से वंचित रखने की प्रक्रिया का हिस्सा बन रहा है। अत: त्योहार के पूर्व इसका समाधान ढूंढने का अनुरोध आयुक्त से किया। चर्चा के बाद मनपा आयुक्त चौधरी ने टीवीसी की बैठक बुलाकर चर्चा करने का आश्वासन दिया।
Hawkers shops removed in name of traffic appeal to nmc commissioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 दिनों की झड़ी के बाद थमे बादल: नागपुर में पारा 3.3 डिग्री लुढ़का, 29 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
Jul 24, 2026 | 07:33 AMसीहोर: बुधनी में मछली पकड़ते समय उफनते नाले में बहा 55 वर्षीय व्यक्ति, गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jul 24, 2026 | 07:28 AMCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक पर केवल इंटरचेंज की सुविधा
Jul 24, 2026 | 07:25 AMSawan 2026: सावन में भगवान शिव से क्यों डरती है नकारात्मक ऊर्जा? जानिए 5 शक्तिशाली रहस्य और आध्यात्मिक महत्व
Jul 24, 2026 | 07:22 AMपेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:18 AMक्या खत्म हो जाएगा सीजेपी का आंदोलन? सोनम वांगचुक ने तोड़ा भूख हड़ताल; प्रदर्शन कर रहे छात्रों का अब क्या?
Jul 24, 2026 | 07:18 AMIMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
Jul 24, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













