- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Doctor Dies After Falling Into A Pit Citizens Protest Against Mumbai Municipal Corporation And Traffic Department By Blocking The Road
भिवंडी में गड्ढे से फिसलकर डॉक्टर की मौत, नागरिकों ने सड़क जाम कर मनपा-ट्रैफिक विभाग पर फूटा गुस्सा
Mumbai News: भिवंडी में गड्ढे से फिसलकर डॉक्टर नसीम अंसारी की मौत हो गई। आक्रोशित नागरिकों ने सड़क जाम कर मनपा और ट्रैफिक विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
- Written By: सोनाली चावरे

गड्ढे से फिसलकर डॉक्टर की मौत (pic credit; social media)
Maharashtra News: भिवंडी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में डॉक्टर नसीम हाजी अमीन अंसारी (50) की मौत हो गई। वे एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे, तभी सिराज अस्पताल के सामने सड़क पर बने गड्ढे में फिसलकर गिर पड़े। पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक डॉक्टर के परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर मनपा प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित भीड़ ने भारी वाहनों को रोककर विरोध जताया, जिससे पूरे शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
गड्ढा दुरुस्ती कार्यों में भ्रष्टाचार और मिलीभगत उजागर
निजामपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक मोहम्मद बिलाल मोहम्मद अस्लम को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, नागरिकों ने आरोप लगाया कि मनपा अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण शहर की सड़कों पर गड्ढे बने रहते हैं, जिससे आम लोगों की जान पर खतरा मंडराता है। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत और गड्ढा दुरुस्ती कार्यों में भ्रष्टाचार और मिलीभगत उजागर हो रही है, जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC करा रहा दिव्य दक्षिण यात्रा, भारत गौरव ट्रेन से होगा आध्यात्मिक धरोहर का अनुभव
कोल्हापुर के चंदूर में आधी रात को बवाल! पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, ZP सदस्य समेत 10 पर केस
महाराष्ट्र में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य! क्या छिन जाएगी रोजी-रोटी? मंत्री सरनाईक ने दी सफाई
ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर, कर्ज उतारने के लिए चुना चोरी का रास्ता, रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें-डोंबिवली में गड्ढों को लेकर मनसे का आंदोलन, प्रशासन को दी अंतिम चेतावनी
इस बीच, भिवंडी मनपा प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर ने आश्वासन दिया कि युद्धस्तर पर गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात के कारण दिक्कतें जरूर आ रही हैं, लेकिन जल्द ही सभी गड्ढों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा न केवल एक संवेदनशील डॉक्टर की जान ले गया, बल्कि शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही की पोल भी खोल गया है।
Doctor dies after falling into a pit citizens protest against mumbai municipal corporation and traffic department by blocking the road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत
Apr 20, 2026 | 08:38 PMझाड़-फूंक के बहाने ले गया और उतार दिया मौत के घाट, पिता ने बेटी का घोंटा गला; सामने आई हैरान करने वाली वजह
Apr 20, 2026 | 08:32 PMशादी की सालगिरह पर अनोखा अंदाज, कपल ने आरी से काटा केक, वीडियो वायरल
Apr 20, 2026 | 08:29 PMJEE Main Result 2026: NTA ने जारी किया सेशन 2 का रिजल्ट, 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल लाकर टॉप में बनाई जगह
Apr 20, 2026 | 08:27 PMभुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Apr 20, 2026 | 08:21 PMघर में घुसा बंदर, फ्रिज खोलकर बादाम लेकर भागा; वीडियो वायरल
Apr 20, 2026 | 08:17 PMट्रंप उधर ईरान में फंसे, इधर यूक्रेन ने रूस के भीतर मचाई तबाही; धू-धू कर जलीं तेल रिफाइनरी
Apr 20, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

UP में दरोगा की दबंगई! 14 साल के मासूम को जड़ा थप्पड़, बाइक कराई साफ, फिर क्या हुआ देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 08:02 PM
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 07:38 PM
NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM














