- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hanuman Jayanti Celebrations In Jamsawali Nagpur Union Minister Gadkari Will Visit Shri Murti
Nagpur News: जामसांवली में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्री मूर्ति के दर्शन करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी
- Written By: आंचल लोखंडे
सौसर स्थित जामसांवली के चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

जामसांवली में हनुमान जन्मोत्सव की धूम। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: सौसर स्थित जामसांवली के चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। शुक्रवार को संध्या आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तों की अपार भीड़ से खचाखच भर गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री विष्णु शंकर जैन जी ने विशेष रूप से मंदिर पहुंचकर श्री मूर्ति के दर्शन किए।
संध्या आरती में पूर्व राज्यसभा सांसद अजय संचेती, कलेक्टर छिंदवाड़ा शीलेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने भी अपने परिवारों के साथ आरती में भाग लिया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं मंदिर के न्यासीगणों ने मंदिर में पधारे हुए विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
रात 2 बजे होगा विशेष रुद्राभिषेक
शुक्रवार रात 2 बजे से हनुमान जी के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कल सुबह भी विशेष महाआरती होगी, जिसमें संस्थान के विशेष आग्रह पर शनिवार दोपहर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने जामसांवली पहुंचेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
LPG सिलेंडर की छुट्टी कर सकता है नया Ethanol Stove, कम खर्च में तेज आंच, जानिए कितना सुरक्षित है ये चूल्हा
नई शिक्षा नीति के तहत नागपुर यूनिवर्सिटी में UG एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से मेरिट तक पूरा शेड्यूल
नागपुर में सनकी युवक ने महिला पुलिसकर्मी और मासूम को बनाया बंधक, जान से मारने की दी धमकी
महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
प्रशासनिक तैयारियां पूरी
जन्मोत्सव के दौरान लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं के जामसांवली पहुंचने का अनुमान है, जिसके लिए प्रशासन और मंदिर संस्थान ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंदिर संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के सहयोग से पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
लाखों की तादाद में उमड़े श्रद्धालु
गोपाल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि जन्मोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। जामसांवली में हनुमान जन्मोत्सव का यह आयोजन भक्तों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, जो हर साल लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
Hanuman jayanti celebrations in jamsawali nagpur union minister gadkari will visit shri murti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMसिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
May 28, 2026 | 08:50 PMसावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:45 PMठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
May 28, 2026 | 08:32 PMसावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
May 28, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM















