- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hadaspar Station Nagpur Pune Premium Train Route
हडसपर लगभग तैयार, फिर किसका इंतजार? नागपुर-पुणे बसों से भी पीछे चल रही रेलवे
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Railways: नागपुर-पुणे मार्ग देश के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है। इन दोनों शहरों के बीच ट्रेनों की उपलब्धता बहुत कम है। हडसपर स्टेशन पर विकास के बाद भी किसका इंतजार है।

हडसपर रेलवे स्टेशन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Railways: मध्य रेल मुंबई जोन के नागपुर और पुणे शहरों के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग अब तक अधूरी है। यह है, एक तेज, समयबद्ध और सुविधाजनक प्रीमियम ट्रेन। दूसरी ओर सड़क मार्ग से रोजाना 60 से अधिक बसें इस रूट पर दौड़ रही हैं, रेलवे सीमित एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रियों की भीड़ संभालने का प्रयास कर रही है। इसमें भी सीटों की भारी कमी और अनियमित समय से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बढ़ती मांग लेकिन रेलवे की अनदेखी
नागपुर-पुणे मार्ग देश के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है। लाखों छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी इस रूट से प्रतिदिन यात्रा करते हैं। इसके बावजूद रेल प्रशासन की उपेक्षा चिंता का विषय है। इन दोनों शहरों के बीच सप्ताह में मात्र 11 जोड़ी ट्रेनें ही इस रूट पर चलती हैं जिनमें से कुछ दिनों में केवल 1 ही ट्रेन उपलब्ध होती है। ट्रेन है तो सीट नहीं और सीट है तो समय अनुकूल नहीं। इसका सीधा लाभबस ऑपरेटरों को मिल रहा है जो अनाप-शनाप किराया लेकर यात्रियों से मोटी कमाई कर रहे हैं।
क्यों जरूरी है प्रीमियम ट्रेन?
प्रीमियम ट्रेनें तेज रफ्तार, समयबद्धता, आरामदायक कोच और ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं देती हैं। नागपुर-पुणे जैसे हाई डिमांड रूट पर वंदे भारत, दुरंतो जैसी ट्रेनें न केवल भीड़ को नियंत्रित करेंगी बल्कि यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत करेंगी। वर्तमान में ट्रेन टिकट के लिए महीनों पहले बुकिंग करनी पड़ती है, फिर भी सीट मिलना मश्किल होता है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
रेलवे की जेब भरेगी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
रेलवे यदि सही समय पर इस मार्ग पर प्रीमियम ट्रेन चलाने की दिशा में निर्णय नहीं लेती तो बस ऑपरेटरों की मनमानी और यात्रियों की परेशानियां दोनों बढ़ती रहेंगी। साथ ही, रेलवे अपनी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा खोता रहेगा जो उसे टिकटों, आरक्षण और सुविधाओं से प्राप्त हो सकता है।
यदि 60 बसें चल सकती हैं, तो कम से कम 3-4 प्रीमियम ट्रेनें क्यों नहीं? हडपसर स्टेशन का विकास अपने अंतिम चरण में है, नागपुर से भी ऐसी किसी तैयारी की आवश्यकता है।
केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय को नागपुर-पुणे रूट को ‘स्पेशल डिमांड’ रूट घोषित कर शीघ्र ही प्रीमियम ट्रेन सेवा शुरू करनी चाहिए। यात्रियों को न केवल ट्रेन चाहिए बल्कि समय पर, तेज और सुविधाजनक यात्रा भी चाहिए। यह केवल एक रूट की नहीं बल्कि लाखों लोगों के रोजमर्रा जीवन और क्षेत्रीय विकास की बात है। अब समय है कि रेलवे अपनी आंखें खोले और नागपुर-पुणे प्रीमियम ट्रेन को वास्तविकता बनाए।
70 प्रतिशत काम पूरा, फिर भी हो रही अनदेखी
कुछ महीनों पहले जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उक्त प्रीमियम ट्रेन की मांग पर कहा था कि पुणे स्टेशन पर नई ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना संभव नहीं है। ऐसे में हडपसर स्टेशन को टर्निमस के तौर पर तैयार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हडपसर स्टेशन पर तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – मंत्रिमंडल में अब नहीं होगा कोई बदलाव, CM फडणवीस ने मंत्रियों को दी बड़ी चेतावनी
यहां 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और 31 अगस्त 2025 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है। नये ट्रैक, यार्ड रीमॉडलिंग, फुटओवर ब्रिज, इंटरलॉकिंग सिस्टम और अन्य यात्री सुविधाओं के साथ हडपसर को एक वैकल्पिक और अत्याधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ही बढ़ती यात्री भीड़ को संभालना है, खासकर नागपुर-पुणे रूट पर।
Hadaspar station nagpur pune premium train route
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














