- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- No Change In Cabinet Cm Devendra Fadnavis Warning To Ministers
मंत्रिमंडल में अब नहीं होगा कोई बदलाव, CM फडणवीस ने मंत्रियों को दी बड़ी चेतावनी
CM Devendra Fadnavis in Nagpur: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को नागपुर दौरे पर थे। यहां कार्यक्रम के दौरान सीएम ने अपने मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी बात कही।
- Written By: प्रिया जैस

सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
CM Devendra Fadnavis in Nagpur: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि उनकी अनुशासहीनता, विवादास्पद वक्तव्य व आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई करेंगे। वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों के बयानों, आचरण पर किये गए सवालों पर उन्होंने यह चेतावनी दी।
उन्होंने बताया कि सभी मंत्रियों-विधायकों को मैंने, एकनाथ शिंदे व अजित पवार ने यह हिदायत दे दी है। उन्होंने कहा कि हम जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में आए हैं और यह करते हुए क्या बोलते हैं, व्यवहार कैसा है, यह सब जनता देखती है। इसलिए इस पर अंकुश आवश्यक है।
कांग्रेस ने वोट के लिए लाया हिन्दू आतंकवाद शब्द
मालेगांव ब्लास्ट प्रकरण में अदालत के फैसले संबंधी सवालों पर फडणवीस ने कांग्रेस पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोटों के लिए हिन्दू आतंकवाद शब्द लाया। 90 के दशक में इस्लाम आतंकवाद दुनिया भर में था। आज भी है। भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, यूरोप में आतंकवादी दहशत फैला रहे थे, कांग्रेस ने अपना वोट बैंक नाराज न हो, इसलिए ‘भगवा आतंकवाद’ और ‘हिन्दू टेरर’ शब्द पैदा किया लेकिन मालेगांव बम विस्फोट पर आए फैसले के बाद कांग्रेस के मंसूबे फेल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
‘जेल जा चुके लोग उपदेश न दें’, अलीबाग जमीन विवाद के वायरल वीडियो पर राहुल नार्वेकर का संजय राउत को करारा जवाब
गोदातट पर सजेगा 4 दिवसीय विश्व मराठी सम्मेलन, 27 फरवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे उद्घाटन
‘सिर्फ हिंदू ही नहीं जज भी खतरे में हैं’, जजों के घरों पर चोरी को लेकर बच्चू कडू ने फडणवीस पर साधा निशाना
कौन हैं सौरभ कटियार? जिन्होंने 9 महीने में बदल दिया मुंबई उपनगर का सिस्टम, 500 एकड़ जमीन मुक्त कराने का लक्ष्य
मंत्रिमंडल में अब कोई बदलाव नहीं
कई बार विवादग्रस्त वक्तव्य देने और विधानसभा में ऑनलाइन रमी गेम खेलने वाले कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के संदर्भ में फडणवीस ने कहा कि जो घटना हुई उससे बड़ा रोष था। इस संदर्भ में अजित पवार व एकनाथ शिंदे से चर्चा की और फिर कोकाटे का विभाग बदलने का निर्णय लिया गया। दत्ता भरणे को कृषि मंत्रालय दिया गया और कोकाटे का विभाग बदलकर युवक कल्याण व खेल मंत्री बनाया गया।
यह भी पढ़ें – लाडली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा, जुलाई की किस्त ‘इस’ तारीख को होगी जमा
सीएम ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब मंत्रिमंडल में दूसरा कोई बदलाव नहीं होगा और इस संदर्भ में कोई चर्चा भी नहीं होगी। पूर्व कृषि मंत्री धनंजय मुंडे से तीन बार मुलाकातों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई लेकिन किसी मुलाकात में मंत्रिमंडल के विषय में चर्चा नहीं हुई। उन्होंने साफ किया कि मुंडे स्तर पर मंत्रिमंडल की चर्चा नहीं होती। मंत्रिमंडल की चर्चा मैं अजित पवार व एकनाथ शिंदे से करता हूं।
No change in cabinet cm devendra fadnavis warning to ministers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
4 करोड़ की रेंज रोवर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद लुंबा रामजी चौधरी
Feb 15, 2026 | 09:38 PMभारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Feb 15, 2026 | 09:35 PMIND vs PAK: टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार पहले बैटिंग कर चुकी है टीम इंडिया, जानें क्या रहे हैं नतीजे?
Feb 15, 2026 | 09:33 PM‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM‘हमने अपना होमवर्क…’, नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा
Feb 15, 2026 | 09:25 PMबॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
Feb 15, 2026 | 09:23 PMगड़चिरोली:भामरागड़ के नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पुलिया की मांग पर आंदोलन की चेतावनी
Feb 15, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM
T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब
Feb 15, 2026 | 12:58 PM
T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबला आज, महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं, देखें वीडियो
Feb 15, 2026 | 12:50 PM
‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
Feb 15, 2026 | 12:42 PM
आजादी की जंग और वफादारी पर ओवैसी का वार: ‘BJP-RSS बताएं उनके कितने लोग अंग्रेजों की लड़ाई में मरे?’, Video
Feb 15, 2026 | 12:34 PM














