-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Grandmother And Grandson Died In A Road Accident At Katol Naka Squre 4 Injured
Nagpur News: ‘काल’ ने खुशी को मातम में बदला, काटोल नाका चौक पर सड़क हादसे में नानी-नाती की मौत, 4 घायल
- Written By: आंचल लोखंडे
न्यू काटोल नाका चौक पर हुए इस हादसे के बाद धनवटे परिवार की खुशी मातम में बदल गई। हादसे में मासूम नाती और नानी की मौत हो गई, जबकि दंपति सहित 4 लोग घायल हो गए।

काटोल नाका चौक पर सड़क हादसे में नानी-नाती की मौत। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: शहर में रह रहे धनवटे परिवार के लिए रविवार का दिन खास था। क्योंकि यह दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। धनवटे परिवार सुबह से ही खुश था। रिश्तेदारों और मित्रों की ओर से शुभकामनाओं की बारिश हो रही थी। उनके परिवार के लिए मंगल कामना के लिए सभी ने प्रार्थनाएं की थीं। लेकिन धनवटे परिवार की ओर विपदा का काल पीछा कर रहा था। रिश्तेदार के घर पर दंपति ने केक भी काटकर धनवटे परिवार घर जाने के लिए निकल पड़े। लेकिन उसी वक्त शराब के नशे में धुत मालवाहन के चालक ने धनवटे परिवार की सदस्य पायल के मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।
पायल का वाहन उसके चचेरे भाई की बाइक से टकराने से भीषण हादसा हो गया। न्यू काटोल नाका चौक पर हुए इस हादसे के बाद धनवटे परिवार की खुशी मातम में बदल गई। हादसे में मासूम नाती और नानी की मौत हो गई, जबकि दंपति सहित 4 लोग घायल हो गए। सभी शादी की सालगिरह मनाकर घर लौट रहे थे। इस हादसे से खुशी मातम में बदल गई। गिट्टीखदान थाने में आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
मृतक हर्ष नितिन तुरकर (10) और उसकी नानी प्रभाबाई प्रभाकर धनवटे (50), कलमेश्वर में आंबेडकर चौक निवासी थे, जबकि घायल गौतम वासुदेव धनवटे (37), उसकी पत्नी तृनाली, बेटी प्रांजलि (10), भतीजी पायल नितिन तुरकर (30) हैं। गिट्टीखदान थाने में आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भोकरबर्डी हादसे में उपअभियंता को निलंबित करने की मांग, किसान परिवार को मुआवजा देने की मांग तेज
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
नियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
शादी की वर्षगांठ पर पार्टी का आयोजन
गौतम और तृनाली की शादी की वर्षगांठ होने के कारण रविवार को पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के लिए सभी दो दोपहिया वाहनों पर गौतम के बड़े भाई मुकेश धनवटे के घर समता नगर में भूमि ले-आउट में आए हुए थे। केक काटने व भोजन करने के बाद सभी दोपहिया वाहन से रात करीब 11.12 बजे कलमेश्वर के लिए रवाना हुए थे।
मालवाहन की रफ्तार तेज
न्यू काटोल नाका के पास गोरेवाड़ा में मिनी मालवाहन एमएच-40/एके-3590 के चालक नवीन रामजी पानसे (27), कलमेश्वर तहसील के खापरी निवासी ने शराब के नशे में तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर पायल के दोपहिया वाहन एमएच-40/सीएन-6239 को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान मालवाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि, वह पायल के वाहन से टकराने के बाद गौतम के दोपहिया वाहन एमएच-40/डीएस-7422 से भी भिड़ गया, जिससे सभी हादसे के चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा
राहगिरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस बीच गंभीर रूप से घायल हुए पायल के पुत्र हर्ष और मां प्रभाबाई की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का उपचार जारी है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी, जिससे मार्ग का यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया था। कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।
Grandmother and grandson died in a road accident at katol naka squre 4 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














