-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Government Should Keep Its Promise Open 72 Hostels Students Warn Of Intense Agitation In Vidarbha
वादा निभाएं सरकार, खोले 72 हॉस्टल; छात्रों ने दी विदर्भ में तीव्र आंदोलन की चेतावनी
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. ओबीसी, एसबीसी, वीजेएनटी छात्रों के लिए राज्य के 36 जिलों में 72 हॉस्टल खोलने की मांग ओबीसी, वीजेएनटी, एसबीसी संगठन ने की है. प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए संगठन की ओर से पिछले महीने ‘मंडल यात्रा’ भी निकाली गई थी. यात्रा नागपुर से निकलकर भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गड़चिरोली, यवतमाल, वर्धा होते हुए नागपुर पहुंची. इस दौरान करीब 35 जगहों पर भेंट दी गई. संगठन ने मांगें पूर्ण नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है.
छात्रों ने बताया कि महायुति सरकार में सामाजिक न्याय विभाग ने 30 जनवरी 2019 को आदेश जारी कर ओबीसी विजेएनटी, एसबीसी विद्यार्थियों के लिए 36 हॉस्टल्स को मान्यता दी थी. इसके बाद उद्धव ठाकरे सरकार ने भी प्रत्येक जिले में 2 के हिसाब से कुल 72 हॉस्टल्स बनाने की घोषणा की.
दोनों सरकार ने सत्ता 7 वर्ष से अधिक समय तक कार्य किया लेकिन घोषणाओं की पूर्ति की कभी याद नहीं आई. ओबीसी छात्र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. मागासवर्ग कल्याण समिति की सिफारिशों को भी अब 7 वर्ष पूरे हो गये हैं. साथ ही सकार द्वारा लिये गये निर्णय को 4 वर्ष बीत गये हैं.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
लखनऊ हादसे के बाद भोपाल में सख्ती, कोचिंग–हॉस्टल और लाइब्रेरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
शहरों में उच्च शिक्षा मुश्किल
2022-2023 शैक्षणिक वर्ष के लिए महाविद्यालय शुरू हो गये हैं. कई निर्धन ओबीसी, वीजेएनटी, एसबीसी छात्रों ने शहरों में प्रवेश लिया है. छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए उत्सुक है लेकिन हॉस्टल नहीं मिलने से अनेक छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. छात्रों को अपने गांव के आसपास ही कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ रहा है. संगठन ने सितंबर महीने से अनुसूचित जाति की स्वाधार योजना की तर्ज पर ही ओबीसी, वीजेएनटी, एसबीसी के जिला स्तर पर 500, राजस्व विभाग स्तर पर 1000, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के नाम पर स्वाधार योजना शुरू करने की मांग की गई है. यदि जल्द मांगों पर विचार नहीं किया गया तो विदर्भ के सभी जिलों में आंदोलन की चेतावनी दी गई है.
Government should keep its promise open 72 hostels students warn of intense agitation in vidarbha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














