-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gang Of Vicious Two Wheeler Thieves Busted Goods Worth 20 Lakhs Including 62 Vehicles Seized Action By Crime Branch
Nagpur News: शातिर दोपहिया चोरों की टोली का भंडाफोड़, 62 वाहनों सहित 20.45 लाख रुपये का माल जब्त, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
- Written By: आंचल लोखंडे
क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने शातिर दोपहिया चोरों की टोली का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन जुआ और अपनी अय्याशी पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने का काम गैंग करती थी।

शातिर दोपहिया चोरों की टोली का भंडाफोड़।
नागपुर: क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने शातिर दोपहिया चोरों की टोली का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन जुआ और अपनी अय्याशी पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने का काम गैंग करती थी। वहीं वाहन खरीदकर बेचने का काम 2 मैकेनिक भाइयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अब तक 62 दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं। निकट समय में यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
पकड़े गए आरोपियों में सीतासावंगी, तुमसर भंडारा निवासी आकाश किशोर खोब्रागड़े (25), आकाश संपतलाल परतेकी (27), मयंक उर्फ क्रिश विनोद बारिक (19), दीपक द्वारका प्रसाद बिंजाड़े (24) और विजय उर्फ गोलू द्वारका प्रसाद बिंजाड़े (34) का समावेश है। बीते दिनों भिलगांव और ऑटोमोटिव चौक मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से 2 वाहन चोरी हुए थे। यशोधरानगर पुलिस के साथ यूनिट 5 की टीम भी जांच में जुटी थी।
खंगाली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए करीब 200 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी आकाश खोब्रागड़े का पता चला। उस पर लगातार निगरानी की जा रही थी। कांस्टेबल राजू टाकलकर को जानकारी मिली कि आकाश महाराजबाग परिसर में घूम रहा है। तुरंत पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर आकाश को हिरासत में लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
नागपुर HC सख्त: जजों के बंगलों के निर्माण में देरी पर कड़ा रुख; सुनीत व सौमित्र बंगलों के काम की समय सीमा तय
गर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
नागपुर NH-44 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत; वन विभाग ने शुरू की जांच
दोनों आरोपी तुमसर से गिरफ्तार
उसके पास 2 मास्टर की और मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने 2 साथियों के नाम बताए। उन दोनों को तुमसर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि अय्याशी और ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। वाहन चोरी के लिए मास्टर की का उपयोग करते हैं।
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दूसरे जिले में करते थे बिक्री
वाहनों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि तुमसर के दीपक बाइक रिपेयरिंग गैरेज के मालिक दीपक और विजय को सारी गाड़ियां बेची हैं। दीपक और विजय वाहनों में फेरबदल करके भंडारा और आस-पास के गांवों में बिक्री करते हैं। उन दोनों को भी हिरासत में लिया गया। गैरेज के सामने ही पुलिस को चोरी की कुछ गाड़ियां मिल गईं। पुलिस ने वाहन खरीदने वालों को भी बुलाया और कुल 62 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।
वाहन मालिकों का पता लगाया जा रहा है
आरोपियों ने यशोधरानगर से 2, सदर से 6, कपिलनगर से 3, जरीपटका से 3, लकड़गंज से 3, कोराड़ी, नंदनवन, गणेशपेठ, कामठी और तहसील थाना क्षेत्र से 1-1 वाहन चोरी किए थे। इसके अलावा नागपुर ग्रामीण के रामटेक से 7 और कन्हान थाना क्षेत्र से 4 वाहन चोरी करने की जानकारी दी। अन्य 24 वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
बदलते थे वाहन के इंजन और चेचिस नंबर
आरोपियों को खुद याद नहीं है कि उन्होंने वाहन कहां-कहां से चोरी किए। कुल 20.45 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी ज्यादातर भीड़भाड़ वाली जगहों से वाहन चोरी करते थे। विशेष रूप से स्पेलंडर गाड़ी पर ही हाथ मारते थे। वाहन के इंजन और चेचिस नंबर बदलकर लोगों को झूठी जानकारी देकर बेचते थे।
Gang of vicious two wheeler thieves busted goods worth 20 lakhs including 62 vehicles seized action by crime branch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आस्था की अद्भुत मिसाल: मन्नत पूरी होने पर धार्मिक यात्रा पर निकले सुरेश कुमार; 24 दिन से जारी है लोट परिक्रमा
Jul 15, 2026 | 03:43 PMउल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026 | 03:41 PMसुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














