-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ganeshotsav Over Welcome Gates Leaders Standing Blocking The Road Action
गणेशोत्सव हुआ खत्म, फिर भी सड़क को घेर खड़े हैं नेताओं के स्वागत द्वार, कौन करेगा कार्रवाई?
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: गणेशोत्सव का त्योहार खत्म होने के बाद भी शहर में नेताओं और कारोबारियों के स्वागत द्वार जस के तस खड़े है। इन स्वागत द्वारों ने सड़कों को घेर रखा है, जिससे यातायात में परेशानी हो रही है।

सड़क को घेर खड़े हैं नेताओं के स्वागत द्वार (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: नागपुर में बड़ी ही धूमधाम से गणपति बाप्पा का आगमन हुआ। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सार्वजनिक गणेश मंडलों की संख्या भी ज्यादा थी। किसी भी तरह व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन ने पूरी जान झोंक दी थी लेकिन इस वर्ष गणेशोत्सव के लिए शहर के लगभग हर इलाके में बड़ी संख्या में स्वागत द्वार लगाए गए। बड़े नेताओं के साथ छुटभैये नेता भी पीछे नहीं रहे।
जगह-जगह बड़े-बड़े बैनरों के साथ गेट बनाए गए लेकिन इस दौरान किसी ने भी यातायात व्यवस्था के बारे में नहीं सोचा। फुटपाथ तो दूर सड़कों पर लोहे की बड़ी-बड़ी कीलें ठोककर सीमेंट रोड पर ही स्वागत द्वार खड़े कर दिए गए। सड़क का बड़ा हिस्सा स्वागत द्वार ने घेर लिया। ऐसे में यातायात की परेशानी होना स्वाभाविक है लेकिन समय था गणेशोत्सव का। कोई भी विघ्नहर्ता के उत्सव में विघ्न डालने के बारे में नहीं सोच सकता था।
मार्केटिंग में लगे व्यापारी
इसीलिए परेशानी होने के बावजूद किसी ने शिकायत नहीं की। अब गणेशोत्वस को खत्म हुए 4 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद मुख्य सड़कों पर स्वागत द्वार खड़े हैं। अब तो प्रशासन को इस समस्या से सख्ती से निपटना चाहिए। स्वागत गेट बनाते समय ही स्थानीय ट्रैफिक जोन को यह ध्यान रखना चाहिए था कि किसी भी तरह से यातायात प्रभावित न हो।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
नागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
कोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
नेताओं के स्वागत द्वार (सौजन्य-नवभारत)
खैर किसी ने इस अनियमितता को रोकने की कोशिश तक नहीं की लेकिन अब तो प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। केवल नेता ही नहीं मंडलों को चंदा देने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान भी इसमें पीछे नहीं हैं। जगह-जगह कहीं बिल्डरों के बैनर लगे हैं तो कहीं ज्वेलर्स के। हर किसी ने गणेशोत्सव के पीछे अपनी मार्केटिंग करने की पूरी कोशिश की।
कौन करेगा कार्रवाई?
गणेशोत्सव के दौरान तो प्रशासन ने विवादों से बचने के लिए किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन अब तो कार्रवाई करनी चाहिए। सड़कों पर बैनर और गेट लगाकर अतिक्रमण किया गया। महानगर पालिका ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है लेकिन यातायात पुलिस ध्यान नहीं दे रही।
कम से कम स्थानीय पुलिस थानों को तो इस मनमानी के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए था लेकिन सब समस्या से अवगत होने के बावजूद चुप बैठे हैं। देवनगर चौक पर तो स्वागत गेट की आड़ में दुकानदारों ने भी कब्जा जमा लिया है। विवेकानंदनगर में रोशनाई के लिए रास्ते पर ही पोल खड़े कर दिए गए।
यह भी पढ़ें – बदहाल सड़कें-खुले मेनहोल बने मौत का जाल, अदालत मित्र ने हाई कोर्ट में रखी रिपोर्ट, खोली मनपा की पोल
सत्ताधारी पर नहीं तो विरोधियों पर कैसे
पूरे मानेवाड़ा रोड पर बिल्डर और छुटभैये नेताओं ने कब्जा जमा रखा है। स्नेहनगर की छोटी-छोटी सड़कों को भी नहीं बख्शा गया। कई टर्निंग पर पोल और गेट खड़े हैं। रात के अंधेरे में ये वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। खामला रोड, महल, बड़कस चौक, सक्करदरा और शहर के लगभग हर इलाके में यही नजारा है। ज्यादातर गेट सत्ताधारियों ने लगवाए हैं। उन पर प्रशासन कार्रवाई कर नहीं सकता। अब सत्ताधारियों को छोड़कर विरोधियों पर कार्रवाई होगी तो निश्चित ही बवाल मच जाएगा। यही कारण है कि प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
Ganeshotsav over welcome gates leaders standing blocking the road action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
Jun 25, 2026 | 04:53 PMIndian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
Jun 25, 2026 | 04:41 PM‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
Jun 25, 2026 | 04:31 PMदेवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
Jun 25, 2026 | 04:30 PMभंडारा में डिजिटल खेती की क्रांति, 71 हजार से अधिक किसानों ने अपनाया महाविस्तार ऐप
Jun 25, 2026 | 04:28 PMनागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
Jun 25, 2026 | 04:25 PMराहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
Jun 25, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM













