Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले ही दिन 5 हज़ार उपासकों ने ग्रहण की धम्मदीक्षा, भदंत सुरई ससाई की उपस्थिति में बुद्ध वंदना

Dikshabhoomi Nagpur: मंगलवार को आरंभ हुए तीन दिवसीय धम्मदीक्षा महोत्सव में देश-विदेश से आए अनुयायियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 30, 2025 | 10:12 PM

पहले ही दिन 5 हज़ार उपासकों ने ग्रहण की धम्मदीक्षा (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhammachakra Pravartan Din: 69वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर पवित्र दीक्षाभूमि एक बार फिर से भक्ति, श्रद्धा और धम्ममय वातावरण से गूंज उठी। मंगलवार को आरंभ हुए तीन दिवसीय धम्मदीक्षा महोत्सव में देश-विदेश से आए अनुयायियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के पहले ही दिन पाँच हज़ार से अधिक उपासकों और उपासिकाओं ने श्रामणेर धम्मदीक्षा ग्रहण कर नया जीवन आरंभ किया।

सुबह 9:30 बजे डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष तथा धम्मसेना नायक भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई की प्रमुख उपस्थिति में बुद्ध वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात दीक्षा कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।

जापान से आए प्रतिनिधि भी बने साक्षी

इस अवसर पर जापान से 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से उपस्थित रहा। इनमें से कुछ अनुयायियों ने भी श्रामणेर दीक्षा लेकर बुद्ध धम्म को अपनाया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धम्म का यह प्रसार दीक्षाभूमि की पवित्रता और महत्व का जीवंत प्रमाण माना जा रहा है।

भिक्खु संघ का मार्गदर्शन और सहयोग

धम्मदीक्षा समारोह का आयोजन डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति तथा भिक्खु संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। मंच पर भंते नागसेन, भंते प्रज्ञाबोधि, भंते अश्वजित, भंते धम्मविजय, भंते महानागा, भंते कश्यप, भंते बुद्धघोष, भंते धम्मप्रकाश, भंते मिलद, भंते धम्मशील, भंते संघ शांतीनागा सहित अनेक भिक्खु उपस्थित थे, जिन्होंने अनुयायियों का मार्गदर्शन किया।

ये भी पढ़े: भंडारा जिले में 11।43 लाख जन स्वास्थ्य कार्ड धारकों का पंजीकरण, 10,921 मरीजों ने योजना का लाभ उठाया

उपासकों के लिए पंजीयन की व्यवस्था

दीक्षा ग्रहण करने वाले उपासकों के लिए पंजीयन की व्यवस्था की गई थी। एक आवेदन पत्र में एक ही परिवार के अधिकतम पाँच अनुयायियों का नाम दर्ज किया गया। दीक्षा ग्रहण करने के उपरांत प्रत्येक को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। धम्मसेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे दिन सेवा और व्यवस्था में लगे रहे। विशेष रूप से दीपक मुंघाटे और गणेश दुपारे सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सुचारु बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दीक्षाभूमि : प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत

दीक्षाभूमि का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व प्रतिवर्ष लाखों लोगों को आकर्षित करता है। इस अवसर पर भदंत सुरई ससाई ने कहा दीक्षाभूमि केवल स्मारक नहीं, बल्कि प्रेरणा की जीवंत भूमि है। यहाँ से प्राप्त ऊर्जा जीवन में नई दिशा और सकारात्मकता देती है। यही कारण है कि हर वर्ष देश और विदेश से लाखों लोग यहाँ पहुँचते हैं और धम्मदीक्षा लेकर नवजीवन की ओर अग्रसर होते हैं।

First day 5000 devotees received initiation and worshipped at dikshabhoomi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 10:09 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी होंगे RSS के 100वें साल के समारोह में मुख्य अतिथि, जारी करेंगे विशेष सिक्का और डाक टिकट

2

26/11 पर चिदंबरम के बयान से मचा सियासी तूफान! NCP सांसद ने खोली यूपीए सरकार की पोल

3

भंडारा जिला स्तरीय प्रकरणों का निपटारा करें, पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रशासन को निर्देश

4

कुसुम योजना के नाम पर बिजली टैक्स डबल! फडणवीस कैबिनेट ने दी मंजूरी, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.