-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Deekshabhoomi Followers From Telangana Arrived Nagpur Disappointed Chaos
तेलंगाना से दीक्षाभूमि पहुंचे अनुयायी, 3 दिन पहले पहुंचे नागपुर, अव्यवस्था से हुए निराश
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर देश भर से भारी संख्या में लोग दीक्षाभूमि आ रहे है। तेलंगाना से भी एक ग्रुप पूरी श्रद्धा के साथ 3 दिन पहले ही नागपुर पहुंचे। यहां की अव्यवस्था से नाराज हुए।

दीक्षाभूमि (सौजन्य-नवभारत)
Deekshabhoomi: नागपुर में ‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के प्रति मन में अपार श्रद्धा है। उनकी इस पवित्र भूमि को स्पर्श करने की बहुत इच्छा थी। इसलिए हम 3 दिन पहले ही नागपुर आ गए। स्मारक में अस्थियों के दर्शन किए जिससे मन को शांति और एक नई ऊर्जा मिली।’ ये शब्द तेलंगाना से आए उन आंबेडकरी अनुयायियों के हैं जो अपनी आस्था के चलते नागपुर की दीक्षाभूमि पहुंचे थे।
हालांकि बाबासाहब के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा के बावजूद उन्हें यहां अव्यवस्था का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें काफी निराशा हुई। तेलंगाना के आदिलाबाद के पास स्थित निर्मल जिले के भैसा मंडल के महागांव खासगांव से सफेद वस्त्र धारण किए इन महिला और पुरुषों के बड़े जत्थे ने पवित्र दीक्षाभूमि पर पहुंचकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। ये अनुयायी किसान और छोटे-मोटे व्यवसायी हैं जिन्होंने आपस में पैसे इकट्ठा करके एक बस किराये पर ली और लगभग 30-32 लोग एक साथ नागपुर आए।
बारिश में गुजारने पड़े 2 दिन
उन्हें उम्मीद थी कि यहां रहने और खाने की न्यूनतम व्यवस्था मिल जाएगी लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें दीक्षाभूमि के आसपास रुकने भी नहीं दिया गया। उन्हें खाने-पीने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और बारिश में 2 दिन गुजारने पड़े। इस समूह में आनंद शेंदरे, अमृत शेंदरे, राष्ट्रपाल शेंदरे, गंगाबाई शेंदरे और अन्य लोग शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने दीक्षाभूमि के अलावा ड्रैगन पैलेस टेम्पल और नागलोक जैसे बौद्ध स्थलों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि नागपुर की भूमि डॉ. बाबासाहेब के कारण पवित्र है। इस पुण्यभूमि पर आकर हमें बहुत संतोष मिला। उन्होंने यह भी बताया कि आज तेलंगाना में एक बड़ी बौद्ध क्रांति हो रही है और वहां डॉ। आंबेडकर, संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
तेलंगाना सरकार हमारे साथ
अनुयायियों ने कहा कि तेलंगाना सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कई अच्छी योजनाएं शुरू की हैं और किसानों का भी पूरा समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि आंबेडकरी अनुयायी होने के नाते वहां असुरक्षा का कोई माहौल नहीं है और हम बिना किसी डर के अपने विचार मजबूती से रख पाते हैं। अनुयायियों ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को एक अच्छा मुख्यमंत्री बताया।
यह भी पढ़ें – CP सिंगल ने 38 मजदूरों को कराया मुक्त, मानव तस्करी को कड़ा संदेश, मैनेजमेंट के नाम पर वसूले लाखों
दीक्षाभूमि पर संपन्न हुआ विवाह
एक ओर जहां दीक्षाभूमि पर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की तैयारियां चल रही थीं तो दूसरी ओर एक विवाह समारोह भी संपन्न हुआ। अकोला के निलेश काले और चंद्रपुर की भूमि तामगाडगे विवाह के परिधान में दीक्षाभूमि पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा थी कि उनका विवाह इसी पवित्र स्थल पर हो। इसके लिए दोनों के परिवार बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए।
Deekshabhoomi followers from telangana arrived nagpur disappointed chaos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














