-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Fire Breaks Out In Sangam Patang Building Of Sitabuldi
Nagpur News: सीताबर्डी के संगम पतंग बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 10 दमकल वाहन पहुंचे, काबू पाने में लगे 4 घंटे
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. दीपावली पूर्व का पहला संडे सीताबर्डी के व्यापारियों पर मुसीबत बनकर आया. रवि पुष्य नक्षत्र होने और दिवाली की खरीदारी का दिन होने के कारण सभी ने कमर कस रखी थी. व्यापार भी अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक मेन रोड पर स्थित संगम पतंग बिल्डिंग में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि हर तरफ अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. 10 दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए. इसके बाद भी आग पर काबू पाने में 4 घंटे लग गए. हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन आर्थिक हानि बहुत ज्यादा हुई है.
इस घटना से व्यापारियों में मायूसी छायी है. सीताबर्डी मेन रोड पर अजय चौरसिया और पापा चौरसिया की 4 मंजिला इमारत है. यह इमारत संगम पतंग के नाम से प्रसिद्ध है. दोनों भाई तल मंजले और पहले माले पर अजय गारमेंट, संगम पतंग व फेस्टिवल आयटम, पद्मा जनरल स्टोर और संगम बेल्ट हाउस चलाते हैं. दूसरे और तीसरे माले पर परिवार रहता है. रविवार को दूकानें खोलने के बाद चौरसिया बंधु भी ग्राहकी में जुटे थे. दोपहर 2.30 बजे के दौरान पद्मा जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. प्लास्टिक मटेरियल ज्यादा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी. दोनों दूकानों से ग्राहकों को बाहर निकाला गया लेकिन परिवार की महिला और 1 बच्चा ऊपर फंस गए. स्थानीय नागरिकों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को जानकारी दी गई.
टीटीएल बुलाना पड़ा
रविवार और दिवाली का अवसर होने के कारण मेन रोड पर ज्यादा भीड़ थी. व्यापारियों और हॉकरों ने सतर्कता से काम लिया और दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही रास्ता खाली करवाया गया. सीएफओ चंदनखेड़े और फायर अफसर तुषार बाराहाते अपनी टीम के साथ परिसर में दाखिल हुए. आग भयानक रूप से चुकी थी. सीजन के चलते दूकानों में बहुत ज्यादा माल भरा गया था लेकिन एंट्री का केवल एक ही दरवाजा था. इस वजह से दमकल विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आग ऊपरी मालों पर न जाए इसीलिए टेबल टर्न लैडर (टीटीएल) बुलवाया गया. एक के बाद एक 10 वाहन मौके पर पहुंचे. ऊपर से टीटीएल और नीचे से अग्निशमन कर्मचारी जद्दोजहद में जुटे रहे. आग पर काबू पाने में फिर भी 4 घंटे लग गए. तीनों दूकानों का सारा माल जलकर खाक हो गया.
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
मॉल के टैंक से मिली मदद
बाराहाते ने बताया कि बगल में स्थित ग्लोकल मॉल प्रबंधन से काफी मदद मिली. मॉल के नीचे बने अंडरग्राउंड में 2 लाख लीटर वॉटर टैंक से पानी मिल गया, इसीलिए वाहनों की आवाजाही का समय बच गया. पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से आग पर नियंत्रण पाने में आसानी हुई. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है क्योंकि जिस समय आग लगी तीनों दूकानों में ग्राहकी चल रही थी. पिछली तरफ से आग लगी और पूरे परिसर में फैल गई.
रात 8 बजे तक नहीं थी बिजली
दूकानदारों ने बताया कि यह संडे दिवाली के व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण था. आग लगने के कारण मेन रोड पर दोनों तरफ से आवाजाही बंद हो गई. ऐसे में ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं आ पाए. शाम को आग बुझने के बाद केवल 2 घंटे मिले लेकिन बिजली गुल थी. ऐसे में कुछ लोगों ने टॉर्च और इमरजेंसी लाइट जलाकर काम चलाया. लेकिन ग्राहकों को कैसे समझाते. बड़ी संख्या में लोग महल, इतवारी और जरीपटका की ओर बढ़ गए. 8 बजे के बाद बिजली आई. तब तक पूरे शहर में आग की खबर फैल चुकी थी, इसीलिए ग्राहकी नहीं हुई.
Fire breaks out in sangam patang building of sitabuldi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














