-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Engineering How Much More Wait For The Admission Process Increasing Restlessness Of The Waiting Student Parents
इंजीनियरिंग: प्रवेश प्रक्रिया के लिए और कितना इंतजार, प्रतीक्षारत छात्र-पालकों की बढ़ रही बेचैनी
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Photo
नागपुर. कोविड की वजह से इस बार राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली सीईटी देरी से हुई. छात्रों को परीक्षा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. अब प्रवेश प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा अब तक प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में नोटिफिकेशन ही जारी नहीं किया गया है. जबकि कोर्ट ने 30 नवंबर तक समूची प्रक्रिया निपटाने के आदेश दिये है. विभाग की लेटलतीफी से छात्रों सहित पालकों का टेंशन बढ़ता जा रहा है. पिछले 18 महीनों से कोरोना की वजह से शिक्षा क्षेत्र की हालत खराब हो गई है. सरकार द्वारा इस दिशा में गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है. राज्य के इंजीनियिरंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीईटी सेल द्वारा 15-29 सितंबर तक ऑनलाइन सीईटी ली गई. जबकि बाढ़ पीड़ित छात्रों के लिए पहले सप्ताह में परीक्षा ली गई. परीक्षा ऑनलाइन होने से परिणाम तैयार करने में देरी नहीं लगती. इसके बावजूद अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है.
नवंबर के अंत तक कैसे संभव
दरअसल, रजिस्ट्रेशन शुरू होने से लेकर सभी राउंड के अलॉटमेंट में महीनेभर से अधिक समय लग जाता है. भले ही परिणाम घोषित नहीं हुआ है लेकिन विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जानी चाहिए थी. छात्र-पालकों का कहना है कि बेवजह देरी से करिअर की प्लानिंग पर असर पड़ रहा है. जेईई एड़वांस का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस हालत में प्रक्रिया शुरू कर दी जानी चाहिए थी. प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने पर ऑप्शन फॉर्म करीब 15-20 दिन तक भरे जाते हैं. अक्टूबर आधा बीत गया है. इस हालत में देरी करने से नवंबर अंत तक भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी. जबकि विश्वविद्यालयों द्वारा दिसंबर से परीक्षाएं ली जाएगी.
डायरेक्ट सेकंड ईयर का भी अटकाया मामला
प्रथम वर्ष की तरह ही सेकंड ईयर की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है. जबकि डिप्लोमा के परिणाम घोषित हुये महीनेभर से ज्यादा समय हो गया है. विश्वविद्यालयों द्वारा दिसंबर के महीने से सेकंड ईयर की परीक्षा ली जाती है. इस हालत में डायरेक्ट सेकंड ईयर में प्रवेश लेने वालों के पास पढ़ाई का समय ही नहीं मिलेगा. सरकार द्वारा न ही किसी तरह की जानकारी दी जा रही है और न ही प्लानिंग की जा रही है. यही वजह है कि छात्र होल्ड में है. पालकों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है. आखिर प्रवेश प्रक्रिया कब तक आरंभ हो सकेगी. देरी किये जाने से छात्रों का नुकसान है. पढ़ाई का समय कम मिलने से छात्रों की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा.
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
Engineering how much more wait for the admission process increasing restlessness of the waiting student parents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMखंडवा: ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा; SDERF जवान और स्थानीय युवक ने डूबते श्रद्धालु की बचाई जान
Jul 24, 2026 | 10:54 PMमहाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Jul 24, 2026 | 10:50 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
Jul 24, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














