-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Drunk Driver Of A Mini Travels Bus Blew Up 3 Vehicles Angry Crowd Beat Up Driver Handed Him Over To Police
Nagpur News: मिनी ट्रैवल्स के शराबी चालक ने 3 वाहनों को उड़ाया, गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
- Written By: आंचल लोखंडे
कामठी रोड पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। मिनी ट्रैवल्स बस के शराबी चालक ने तीन वाहनों को उड़ा दिया है। लड़की घायल हो गई।

मिनी ट्रैवल्स बस के शराबी चालक ने 3 वाहनों को उड़ाया। (सौजन्यःसोशल मीडिया)
नागपुर: सड़क हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार और प्रशासन कई ऐसे अभियान चला रही है जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए। लेकिन हम तो हम ठहरे! मजाल है हम किसी की सुनें। हम तो कानून भी तोड़ेंगे और लोगों की जिंदगी खतरे में भी डालेंगे। जी हां… कुछ ऐसा ही हाल नज़र आ रहा है नागपुरवासियों का। ताज़ा दुर्घटना से तो यही प्रतीत हो रहा है।
दरअसल कामठी रोड पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। मिनी ट्रैवल्स बस के शराबी चालक ने तीन वाहनों को उड़ा दिया है। लड़की घायल हो गई। सौभाग्य से बाकी के वाहन चालक व कुछ राहगीर बाल-बाल बचे। अफरा-तफरी का माहौल रहा। गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया है। जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
बाल-बाल बचे राहगीर, मची अफरा-तफरी
फोर्स कंपनी की निजी मिनी ट्रैवल्स बस क्र. एमएच 27 ए 9767 है। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे के दौरान बस इंदौरा चौक से कामठी रोड की तरफ कुछ सवारियों को ले जा रही थी। उस दौरान बस के चालक सुभाष विश्वकर्मा 38 वर्ष सिरसपेठ निवासी शराब के नशे में तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल के पास फुटपाथ पर खड़ा मिनी मालवाहन क्र. एमएच 40 बीएफ 376, ऑटो रिक्शा क्र. एमएच 49 डी 3984, दोपहिया वाहन क्र. एमएच 40 डीए 1569 को टक्कर मारी है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
युवती गंभीर रूप से घायल
इससे दोपहिया वाहन सवार लड़की बुरी तरह से घायल हो गई है। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया है। बेकाबू बस से बचने के लिए राहगीर इधर-उधर भाग रहे थे। इस बीच बस के रुकते ही गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई की। कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन रहा। इस बीच सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।
Drunk driver of a mini travels bus blew up 3 vehicles angry crowd beat up driver handed him over to police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














