- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Death Due To Covid Relatives Kept Wandering Medical Handed Over Body To Municipal Corporation
कोविड से हुई डेथ-भटकते रहे परिजन, मेडिकल ने मनपा को सौंपी बॉडी फिर हुआ अंतिम संस्कार
Death Due To Covid: कोविड से मृत्यु के बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर जाने के लिए भटकते रहे, लेकिन मेडिकल प्रशासन ने शव मनपा को सौंप दिया। मनपा के संबंधित विभाग ने ही शव का अंतिम संस्कार किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

मेडिकल ने मनपा को सौंपी बॉडी फिर हुआ अंतिम संस्कार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: कोविड महामारी के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इलाज सहित एकांतवाश, मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए दिशा निर्देश जारी किये थे। उस वक्त किसी मरीज की मृत्यु होने पर परिजनों को बॉडी नहीं दी जाती थी। मनपा द्वारा ही अंतिम संस्कार किया जाता था। वर्तमान में कोविड सामान्य बीमारी हो गई है। हर महीने में जहां 4-5 मरीज मिलते हैं, वहीं मृत्यु भी होती है। लेकिन प्रोटोकॉल केवल सरकारी अस्पतालों के लिए ही लागू है।
जबकि प्राइवेट अस्पतालों में मृत्यु होने पर परिजनों को बॉडी सौंप दी जाती है। इसी तरह का एक मामला मेडिकल में सामने आया। कोविड से मृत्यु के बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर जाने के लिए भटकते रहे, लेकिन मेडिकल प्रशासन ने शव मनपा को सौंप दिया। मनपा के संबंधित विभाग ने ही शव का अंतिम संस्कार किया।
इलाज के दौरान मृत्यु
मध्य प्रदेश के पाडुरंना के पास कवरिया गांव का 70 वर्षीय चिरोंजी पारेवार नामक मरीज सर्दी, जुकाम से पीड़ित था। इस बीच उसे माइनर हार्ट अटैक आया। स्थानीय अस्पताल में जांच के बाद उसे मेडिकल रेफर किया गया। सोमवार को उसे भर्ती किया गया। सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
नागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई
साथ ही उसकी रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई। मरीज में कोरोना के लक्षण सामान्य थे। जबकि परिजनों में से कोई भी बीमार नहीं है। मृत्यु के बाद परिजनों ने शव को अपने साथ गांव लेकर जाने की मांग की लेकिन नहीं दिया गया। पोस्ट मार्टम के बाद शव को मनपा के हवाले किया गया। मनपा द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़े: Nagpur News: सोशल मीडिया अभियान ‘रेल मदद’ होगा बंद! जनता में बढ़ रहा असंतोष
सरकारी नोटिफिकेशन में अब तक बदलाव नहीं
शुरूआत में तो परिजनों को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। क्योंकि कोविड अब लगभग खत्म हो गया है। साथ ही इलाज के वक्त भी सामान्य मरीजों की तरह ही ट्रिटमेंट दिया जाता है। इसके बावजूद मृत्यु के बाद परिजनों को शव नहीं सौंपा जाता। सूत्रों की माने तो सरकारी नियम का पालन केवल सरकारी अस्पताल में होने वाली मौत के वक्त ही किया जाता है। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में होने वाली मौत के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाता है। इसके पीछे डाक्टरों का तर्क होता है कि केवल कोविड से ही मृत्यु नहीं हुई है, बल्कि कोविड के साथ ही अन्य बीमारियां भी हुई थी।
बदलाव के बारे में कोई नया नोटिफिकेशन जारी नहीं
इस बारे में मनपा के अधिकारियों का कहना है कि कोविड के वक्त जारी किये गये नोटिफिकेशन के आधार पर ही अब तक व्यवस्था चल रही है। सरकार द्वारा बदलाव के बारे में कोई नया नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। यही वजह है कि सरकारी अस्पताल किसी भी मरीज की कोविड से मौत होने पर नियमों का पालन करते हुए मनपा को शव सौंप देते हैं। लेकिन इस समूची प्रक्रिया में परिजनों को आफत हो जाती है। अन्य जिलों से आने वाले मरीजों की मुसीबत बढ़ जाती है।
Death due to covid relatives kept wandering medical handed over body to municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMSleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
May 23, 2026 | 04:55 PMमार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
May 23, 2026 | 04:48 PMडीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














