नासिक में ट्रैफिक का तांडव: द्वारका ग्रेड सेपरेटर बना मुसीबत, पुणे मार्ग पूरी तरह बंद; वैकल्पिक मार्ग भी जाम

Nashik Traffic Diversion: द्वारका में ग्रेड सेपरेटर कार्य के कारण पुणे रोड बंद कर दी गई है। ट्रैफिक अब भाभानगर और इंदिरानगर मार्ग पर डायवर्ट, जहां भारी जाम और अव्यवस्था है।
Nashik traffic chaos: Dwarka grade separator becomes a problem, Pune route completely closed; alternate routes also jammed
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Dwarka Grade Separator: नासिक द्वारका में बहुप्रतीक्षित ग्रेड सेपरेटर के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। सुरक्षा कारणों और निर्माण स्थल पर किए गए भारी खोदकाम को देखते हुए प्रशासन ने द्वारका से पुणे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है।

पुलिस के इस फैसले से अब दोपहिया, चार पहिया और रिक्शा चालकों को भाभानगर जैसे वैकल्पिक मागों का रुख करना पड़ रहा है। प्रारंभ में केवल भारी वाहनों को ही डाइवर्ट किया गया था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

पुणे मार्ग पर एक और विशाल गड्डा खोदे जाने के कारण अब हल्के वाहनों के लिए भी यहाँ से निकलना असंभव और जोखिम भरा हो गया है। पुलिस प्रशासन जल्द ही काठेगली से द्वारका की ओर आने वाले मार्ग को भी बंद करने की तैयारी में है।

मुख्य मार्ग बंद होने का सीधा असर भाभानगर, मुंबई नाका और वडाला नाका जैसे इलाकों पर पड़ रहा है। काठेगली से आने वाले वाहनों को अब सह्याद्री हॉस्पिटल सिग्नल या भाभानगर होते हुए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

इंदिरानगर मार्ग पर नंदिनी नदी के पास सड़क संकरी होने के कारण स्थिति और विकट हो गई है। दादासाहेब गायकवाड सभागार के पीछे से आने वाले वाहन मुख्य धारा के ट्रैफिक में उलझ रहे हैं।

प्रशासनिक अपील मांग

सहायक पुलिस आयुक्त अद्विता शिंदे ने स्पष्ट किया कि निर्माण की व्यापकता को देखते हुए यह कदम उठाना अनिवार्य था। उन्होंने वाहन चालकों से भाभानगर मार्ग का उपयोग करने का आग्रह किया है।

ट्रैफिक अपडेट एक नजर में

बंद मार्गः द्वारका से पुणे रोड (पूरी तरह वर्जित)।

वैकल्पिक मार्गः भाभानगर, सह्याद्री हॉस्पिटल सिग्नल, मुंबई नाका।

प्रभावित क्षेत्रः कार्तगली, बडाला नाका, इंदिरानगर।

प्रमुख चुनौतीः सकरी सड़कें और सिग्नल

Navbharat Live
navbharatlive.com