- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cryptocurrency Man Lost Money In Bitcoin Creates False Story Of Looting Rs 4 76 Lakh
क्रिप्टोकरेंसी का बढ़ता क्रेज़! युवक ने Bitcoin में डुबाए लाखों रुपये, रची 4.76 लाख लूटने की झूठी कहानी
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. भारत में क्रिप्टोकरेंसी का काफी क्रेज़ बढ़ रहा है. लोग ज्यादा प्रॉफिट के चक्कर में इसमें इन्वेस्ट कर रहे हैं. कोई इसमें लाखों कमा रहा है तो कोई लाखों गवां भी रहा है. ऐसा ही एक मामला नागपुर के वाड़ी में सामने आया जहां एक युवक ने बिट क्वाइन में लाखों रूपये डुबाने के बाद लूट की झूठी कहानी रची. वाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन जांच में उसकी पूरी कहानी फर्जी साबित हुई.
पुलिस फरियादी को ही आरोपी बना रही है और उसके साथी की तलाश जारी है. कुंभारे कॉलोनी, न्यू कामठी निवासी अविनाश विनोद तांडेकर (26) एस एंड आईबी सर्विसेस प्रा. लि. कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है. उसकी शिकायत के अनुसार बुधवार की दोपहर उसने ईंट भट्ठी चौक और वाड़ी नाका स्थित सीएनजी गैस पंप से कुल 4.76 लाख रुपये जमा किए. बैग में कैश रखकर पावर ग्रिड चौक स्थित कंपनी के एचडीएफसी बैंक खाते में जमा करवाने जा रहा था.
वाड़ी स्थित एचडीएफसी बैंक के पास 3 युवकों ने उसे हाथ दिखाकर रोका और पता पूछने लगे. इसी दौरान बाइक पर सवार 1 आरोपी पीछे से आया. उसके हाथ से नकद की बैग छीनकर भाग निकला. उसने बाइक सवार का पीछा किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया. लूट की खबर से पुलिस परेशान हो गई.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
वाड़ी सहित क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई. वाड़ी पुलिस जितने बार अविनाश से पूछताछ कर रही थी उतने बार उसके बयान में कुछ न कुछ बदलाव होता था. घटनास्थल पर भी पूछताछ करने पर वारदात के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी. संदेह की सुई अविनाश पर ही जा रही थी. आखिर पूछताछ में उसने सच उगल दिया.
अविनाश ने बताया कि उसने बिट क्वाइन में काफी पैसा निवेश किया था. इसके लिए पत्नी से भी रकम उधार ली थी. बार-बार पत्नी पैसों के बारे में पूछती थी. इससे वह परेशान हो गया और अपने दोस्त के साथ मिलकर फर्जी लूट की प्लानिंग की. पुलिस उसके साथी की तलाश में जुट गई है.
Cryptocurrency man lost money in bitcoin creates false story of looting rs 4 76 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














