- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cr Nagpur Godhni Station Will Also Get Nectar A Total Of 3000 Crore Funds In The Budget
CR नागपुर : गोधनी स्टेशन को भी मिलेगा अमृत, बजट में कुल 3,000 करोड़ की निधि
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. आम बजट के तहत प्रधानमंत्री मोदी के एक और नये ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत योजना में मध्य रेल नागपुर मंडल को गोधनी स्टेशन को शामिल गया है. उल्लेखनीय है कि बडे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर तेजी से काम जारी है. नागपुर स्टेशन को 589 करोड़ और अजनी स्टेशन को 359 करोड़ में रिडेवलपमेंट का काम शुरू हो चुका है. अब छोटे और मीडिल लेवल के स्टेशनों के रिडेवलपमेंट की योजना यानि अमृत भारत योजना शुरू की जायेगी. नागपुर से दिल्ली रूट के पहले स्टेशन गोधनी को काफी लंबे समय विकसित करने की मांग की जाती रही है. अजनी और इतवारी की भांति इसे भी यात्री ट्रेनों के लिए टर्मिनस और माल लदान के लिए गुड्स टर्मिनस बनाने को लेकर मांग की उठती रही है. ऐसे में इस महत्वकांक्षी योजना में गोधनी स्टेशन को नाम शामिल होने से क्षेत्र के विकास की नई उम्मीद भी जाग गई है.
तीसरी-चौथी लाइन के लिए 1,760 करोड़
पहली बार महाराष्ट्र में रेलवे के विकास के लिए रिकॉर्ड 13,539 करोड़ की रिकॉर्ड निधि घोषित की गई है. इनमें से करीब 3,000 करोड़ रुपये मध्य रेल नागपुर मंडल को मिलेंगे. यह जानकारी नागपुर मंडल के कार्यकारी मंडल रेल प्रबंधक पीएस खैरकर ने दी. उन्होंने बताया कि मंडल में जारी सबसे महत्वाकांक्षी तीसरी और चौथी लाइन प्रोजेक्ट के लिए सर्वाधिक 1,760 करोड़ मिलेंगे. रोड सेफ्टी जिसके तहत आरयूबी और आरओबी जैसे प्रोजेक्ट हैं, इसके लिए 160 करोड़ और स्टाफ वेलफेयर के लिए 350 करोड़ की निधि मिलेगी. वहीं यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए कुल 3,000 करोड़ की निधि मिलेगी.
अमृत भारत योजना में मंडल के स्टेशन
उन्होंने बताया कि मध्य रेल जोन के तहत 123 स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है. खास बात यह है कि इनमें से एक चौथाई यानी 32 स्टेशन नागपुर मंडल के तहत आते हैं. इनमें गोधनी, बल्लारशाह, बैतूल, चंद्रपुर, सेवाग्राम, पुलगांव, धामनगांव, आमला, नरखेड़, पांढुरना, जुन्नारदेव, हिंगनघाट, मुलताई, घोड़ाडोंगरी, गोधनी, परासिया, बोरदेही, नवेगांव, वरोरा, चांदूर, हिरदागढ़, वरुड, कलमेश्वर, मोर्शी, भांडक, माजरी, बूटीबोरी, वणी, खापरी, बोरखेड़ी और कालाआखर शामिल हैं. इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश चांदेकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णाथ पाटिल, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) राजेश चिखले, डिप्टी सीई (कंस्ट्रक्शन) प्रशांत निलिकवार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के लिए राहत! शारजाह से नागपुर पहुंची एयर अरेबिया फ्लाइट, जानें अगली उड़ान कब?
नागपुर में कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप, कत्ल कर सबूत मिटाने की कोशिश? निर्वस्त्र हालत में फेंका शव
नागपुर में झमाझम बारिश, दिनभर की उमस के बाद रात में बरसे बादल, जानें अगले 7 दिनों का वेदर अपडेट
नई रेल लाइनों के लिए खुला खजाना
– वर्धा-नांदेड़ वाया यवतमाल-नांदेड़ नई लाइन : 850 करोड़ रु.
– वर्धा-सेवाग्राम थर्ड लाइन : 150 करोड़ रु.
– बल्लारशाह-वर्धा थर्ड लाइन : 300 करोड़ रु.
– इटारसी-नागपुर थर्ड लाइन : 310 करोड़ रु.
– वर्धा-नागपुर फोर्थ लाइन : 150 करोड़ रु.
Cr nagpur godhni station will also get nectar a total of 3000 crore funds in the budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMकेरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
Apr 04, 2026 | 09:38 AMकेरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
Apr 04, 2026 | 09:37 AMCIDCO Scam: नवी मुंबई में सैलरी से 173% ज्यादा संपत्ति, अधिकारी और पत्नी पर FIR
Apr 04, 2026 | 09:32 AMWeekly Horoscope: 05 से 11 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? ग्रहों की चाल बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर
Apr 04, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में पाइपलाइन फॉल्ट से जलापूर्ति बाधित, मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू; लक्ष्य पर संकट
Apr 04, 2026 | 09:28 AMPune में पानी बिल विवाद के बीच PMC का बड़ा कदम, 25 करोड़ भुगतान के बाद सप्लाई जारी
Apr 04, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM













