नागपुर में झमाझम बारिश, दिनभर की उमस के बाद रात में बरसे बादल, जानें अगले 7 दिनों का वेदर अपडेट

Nagpur Weather Forecast: नागपुर में उमस के बाद झमाझम बारिश! मौसम हुआ सुहाना। जानें अगले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान और तापमान में गिरावट की पूरी रिपोर्ट।
Heavy Rains Lash Nagpur Following Humid Weather! The Weather Turns Pleasant. Check Out the Weather Forecast for the Upcoming Week and the Full Report on the Drop in Temperatures.
बारिश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Weather Update: नागपुर में बेमौसमी बारिश का मौसम बना हुआ है और इसके आगामी सप्ताह तक बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शुक्रवार को भी सुबह से ही धूप-छांव का मौसम बना रहा। अमूमन समय तक बादल छाये रहे जिसके चलते शाम तक उमस हलाकान करती रही लेकिन रात करीब 8 बजे से ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया।

उसके बाद रात 10.30 बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। आसमान में बिजली की चमक व बादलों की गर्जन के साथ कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला चलता रहा। मौसम में ठंडकता भी काफी बढ़ गई।

तापमान में हुई बढ़ोतरी

एक दिन पूर्व रातभर हुई बारिश के कारण सिटी के तापमान में भारी गिरावट आ गई थी लेकिन शुक्रवार को तापमान में 5.6 डिसे की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 37.0 डिसे दर्ज किया जो औसत से 2.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 0.7 डिग्री कम रहा।

2 दिन बाद फिर होगी बारिश

मौसम विभाग ने 2 दिनों के बाद 6 अप्रैल को फिर शहर में हल्की बारिश या तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। 4 व 5 अप्रैल को सिटी का मौसम आंशिक बदली वाला बना रहेगा। 8 अप्रैल को भी हल्की बारिश हो सकती है। 7 व 9 अप्रैल को धूप-छांव का मौसम रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं। मतलब पूरे सप्ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 37-38 डिसे और न्यूनतम तापमान के 21 से 23 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com