Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त

Nagpur Illegal Seeds: नागपुर संभाग में अवैध बीज और खाद की बिक्री पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 1.51 करोड़ रुपये के बीज जब्त कर 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 05, 2026 | 07:06 AM

खाद-बीज की कालाबाजारी (सोर्स - AI)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Agriculture Department Illegal Seeds: खरीफ सीजन के दौरान बीज और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने पूरे संभाग में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध रूप से बीज बिक्री के मामलों में 13,476 पैकेट तथा 1,420 किलोग्राम बीज जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए बीजों का कुल मूल्य 1,51,33,000 रुपये है। इस मामले में 8 व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

यह जानकारी विभागीय कृषि सहनिदेशक उमेश घाटगे ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध उर्वरक बिक्री के मामलों में 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं तथा 3 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार जब्त किया गया है। केलझर में कृषि उपयोग के लिए उपलब्ध यूरिया का औद्योगिक उपयोग किए जाने का मामला सामने आने पर 4 पुलिस मामले दर्ज किए गए।

संभाग में 4.63 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध

खरीफ सीजन के लिए नागपुर संभाग में आवश्यकता के अनुसार जिलावार उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। वर्तमान में विभाग में कुल 4,62,696 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमे से अब तक 1,75, 134 मीट्रिक टन की बिक्री हो चुकी है। 2,87,565 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार शेष है।

सम्बंधित ख़बरें

गोरक्षक हत्या मामले में बड़ी सफलता, हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ आठवां आरोपी

मुंबई में मेडिकल इंश्योरेंस फ्रॉड का खुलासा, फर्जी सर्जरी दिखाकर लाखों का क्लेम पास

यवतमाल विधान परिषद चुनाव: भाजपा बागी ने नामांकन वापस लिया, दुष्यंत चतुर्वेदी का निर्विरोध निर्वाचन तय

BMC में 100 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

घाडगे ने बताया कि किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के लिए बफर स्टॉक रखा गया है। खरीफ सीजन के लिए 20,600 मीट्रिक टन यूरिया संरक्षित रखने का लक्ष्य था, जिसके मुकाबले 19,465 मीट्रिक टन अर्थात 94 प्रतिशत यूरिया उपलब्ध है। डीएपी उर्वरक का 3।630 मीट्रिक टन संरक्षित भंडार रखने की योजना थी, जबकि वर्तमान में 20,358 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। किसानों को इसकी कमी नहीं होगी।

अधिकृत दुकानों से ही खरीदें किसान

घाडगे ने किसानों से अपील की है कि वे बीज केवल अधिकृत दुकानों से और मान्यता प्राप्त कंपनियों के ही खरीदें। साथ ही बीज खरीदने के बाद उसकी रसीद अवश्य लें और सुरक्षित रखें, ताकि किसी समस्या की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके।

ये भी पढ़े:- Nagpur Weather: गर्मी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम कैसा होगा?

विभिन्न जिलों में कार्रवाई

अवैध बीज बिक्री के संबंध में नागपुर जिले में 2 मामले दर्ज किए गए। अहमदाबाद की एक कंपनी के कपास बीजों की अवैध बिक्री के मामले में 7,958 पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 83.71 लाख रुपये है।

वर्धा जिले के पुलगांव और आर्वी में 2,000 बीज पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 44 लाख रुपये है। चंद्रपुर जिले में 3 मामले दर्ज किए गए।

शेगांव, गोंडपिंपरी और वरोरा से 2,641 बीज पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 24।18 लाख रुपये है। गड़चिरोली जिले के चामोर्शी क्षेत्र से 35 बीज पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 35 हजार रुपये है।

Agri department nagpur crackdown on illegal seeds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 07:06 AM

Topics:  

  • Agriculture Crops
  • Kharif Crop
  • Maharashtra News
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.