-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Agitation Of Contract Workers At Nagpur Metro Building Demand For Salary Increase Memorandum To Managing Director
नागपुर मेट्रो भवन पर ठेका कर्मियों का आंदोलन, वेतन वृद्धि की प्रमुख मांग, प्रबंध निदेशक को सौपा ज्ञापन
- Written By: आंचल लोखंडे
मेट्रो कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तर्ज पर वेतन दिया जाए, इस मांग को लेकर शुक्रवार को लगभग 700 संविदा कर्मचारियों की ओर से मेट्रो भवन पर विरोध मार्च निकाला गया।

नागपुर मेट्रो भवन पर ठेका कर्मियों का आंदोलन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: मेट्रो कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तर्ज पर वेतन दिया जाए, इस मांग को लेकर शुक्रवार को लगभग 700 संविदा कर्मचारियों की ओर से मेट्रो भवन पर विरोध मार्च निकाला गया। वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों ने नागपुर मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हार्डिकर को ज्ञापन सौंपकर अपना रोष व्यक्त किया।
यदि 10 दिन के भीतर समाधान नहीं निकला तो और भी तीव्र विरोध आंदोलन करने की चेतावनी इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन को दी। नागपुर मेट्रो रेल संविदा कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों को केंद्र सरकार के अनुसार वेतन दिया जाना चाहिए। इसके लिए अनेक पत्राचार और विरोध प्रदर्शन किए गए।
संविदा कर्मचारियों का वेतन निर्धारण
2019 तक नागपुर मेट्रो में संविदा कर्मचारियों को केंद्रीय स्तर पर वेतन मिल रहा था। लेकिन फिर कर्मचारियों को कोई पूर्व सूचना दिए बिना राज्य सरकार के दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के अनुबंध के अनुसार केवल संविदा कर्मचारियों का वेतन निर्धारण कर वेतन कम किया गया। साथ ही मेट्रो के जो अधिकारी और कर्मचारी स्थायी रूप से काम कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा मेट्रो का सफर, महा मुंबई मेट्रो ने तीसरी बार बनाया नया रिकॉर्ड
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
न्यूनतम मजदूरी का भुगतान
उन्हें केंद्र के अनुसार लाखों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। वहीं स्टेशन पर काम करने वाले संविदा कर्मचारी जिनमें हाउसकीपिंग, सुरक्षा गार्ड और टिकट विक्रेता हैं, उन्हें न्यूनतम मजदूरी का भुगतान राज्य सरकार की दुकानों और प्रतिष्ठानों द्वारा किया जा रहा है। संगठन ने इस संबंध में कई बार मेट्रो प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है। लेकिन पिछले 4 वर्षों से यह देखा जा रहा है कि मेट्रो प्रशासन इस मामले में उपेक्षा करता आ रहा है।
विरोध प्रदर्शन तमाम दिग्गज शामिल
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नागपुर मेट्रो रेल संविदा कर्मचारी संघ की संरक्षक शिवानी दानी, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री गजानन गटलेवार, अध्यक्ष महेश खंडारे, महासचिव नितिन कुकड़े, उपाध्यक्ष रोहित नारनवारे, सचिव आशीष समुद्रवार, शुभम वेलंकीवार, अभिषेक खुले, आयोजन सचिव प्रांजल चौधरी, सदस्य आकाश भीमटे, रिकू वेखंडे, नीलेश कोढे समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Agitation of contract workers at nagpur metro building demand for salary increase memorandum to managing director
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 05:52 PMLTT मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; देखें नया शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स
Jul 10, 2026 | 05:52 PMकरियर, धन और तरक्की में आ रही है रुकावट? चातुर्मास में मुख्य द्वार से जुड़ा यह उपाय बदल सकता है भाग्य
Jul 10, 2026 | 05:52 PMसहारनपुर में कुदरत का तांडव, कब्र से बाहर निकल गए मुर्दे, देखें खौफनाक VIDEO
Jul 10, 2026 | 05:49 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की याचिका की खारिज; सजा बरकार
Jul 10, 2026 | 05:39 PMचहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा संग थिरकीं अक्षरा सिंह, जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Jul 10, 2026 | 05:34 PMजेबकतरों को भी पकड़ने का काम CID करेगी? अजित पवार की मौत की जांच आगे न बढ़ने पर सदन में भड़के रोहित पवार
Jul 10, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM

















